The Lallantop

तबू, करीना कपूर और कृति सैनन के साथ फिल्म करने जा रहे हैं कपिल शर्मा

'द क्रू' में कपिल शर्मा एक ज़रूरी किरदार निभाने जा रहे हैं, जिसमें पब्लिक उन्हें देखकर सरप्राइज़ हो जाएगी.

Advertisement
post-main-image
'द क्रू' के अनाउंसमेंट फोटोशूट के दौरान तबू, करीना कपूर, कृति सैनन. दूसरी तरफ एक अन्य फोटोशूट के दौरान कपिल शर्मा.

Kapil Sharma ने Zwigato के बाद एक और फिल्म में काम करने जा रहे हैं. Ekta Kapoor और Rhea Kapoor मिलकर The Crew नाम की फिल्म बना रही हैं. ये एयरलाइन इंडस्ट्री में सेट फिल्म बताई जा रही है. इसमें Tabu, Kareena Kapoor और Kriti Sanon लीड रोल्स कर रही हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

नंदिता दास डायरेक्टेड फिल्म 'ज़्विगाटो' में कॉमेडियन कपिल शर्मा के काम की तारीफ हो रही है. उसी फिल्म का असर है कि कपिल को एक्टर के तौर पर भी पहचाना जाने लगा है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अब उन्हें 'द क्रू' नाम की फिल्म में एक ज़रूरी किरदार में कास्ट कर लिया गया है. जिन एक्टर्स के साथ कपिल अपने शो पर फ्लर्ट करते पाए जाते थे, अब वो उनके साथ पिक्चर करने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि कपिल सा रोल काफी इंट्रेस्टिंग है. पब्लिक उन्हें ऐसे कैरेक्टर में देखकर सरप्राइज़ हो जाएगी. मेकर्स उन्हें फिल्म के साथ जोड़कर काफी खुश बताए जा रहे हैं.  

Advertisement

'द क्रू' के लिए कृति सैनन ने पिछले महीने शूटिंग शुरू कर दी थी. कुछ दिनों के बाद उन्हें करीना कपूर ने जॉइन किया. इस हफ्ते से तबू भी फिल्म से जुड़ने जा रही हैं. अब इन तीनों एक्टर्स के कॉम्बिनेशन सीन्स शूट किए जाएंगे. इन तीनों लोगों के अलावा सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ भी इस फिल्म का हिस्सा बताए जा रहे हैं. और अब इस लिस्ट में कपिल शर्मा का भी नाम जुड़ गया है.

इससे पहले एकता कपूर और रिया कपूर ने मिलकर 'वीरे दी वेडिंग' नाम की फिल्म प्रोड्यूस की थी. अब उन्होंने 'द क्रू' पर साथ आने का फैसला किया है. क्योंकि ये महिला प्रधान फिल्म है. इसलिए इसमें एक्टर्स भी उसी तरह के चाहिए थे, जिन्होंने अपनी काबिलियत साबित कर रखी हो. तबू और करीना कपूर के तो क्या ही कहने! मगर 'मिमी' के बाद कृति सैनन को भी ऑथर बैक्ड रोल्स के लिए चुना जाने लगा है.  

zwigato, kapil sharma,
फिल्म ‘ज़्विगाटो’ के एक सीन में कपिल शर्मा. इस फिल्म में उन्होंने फूड डिलीवरी एग्ज़ीक्यूटिव का रोल किया था.

'द क्रू' को राजेश कृष्णन डायरेक्ट कर रहे हैं. राजेश इससे पहले TVF ट्रिप्लिंग नाम की वेब सीरीज़ का पहला सीज़न डायरेक्ट कर चुके हैं. उन्होंने 2020 में अपनी पहली फिल्म 'लूटकेस' डायरेक्ट की थी. कुणाल खेमू और रसिका दुग्गल स्टारर ये फिल्म सीधे डिज़्नी+हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई थी. इसके लिए राजेश को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. अब वो 'द क्रू' डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म की रिलीज़ डेट अब तक अनाउंस नहीं की गई है. 

Advertisement

वीडियो: मूवी रिव्यू: कैसी है कपिल शर्मा की 'ज्विगाटो'?

Advertisement