फिल्मी दुनिया से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.
एडवांस बुकिंग में शाहरुख खान की 'जवान' से पीछे रही सलमान खान की 'टाइगर 3'
सलमान खान, कटरीना कैफ की 'टाइगर 3', 12 नवंबर को रिलीज़ होने वाली है. मगर उससे पहले यूएसए और यूके में 'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग खुल गई है. मगर एडवांस बुकिंग के मामले में 'टाइगर 3', 'जवान' से बहुत पीछे है.


# कार्थी की फिल्म 'जापान' का ट्रेलर आ गया है
कार्थी की तमिल फिल्म 'जापान' का ट्रेलर आ गया है. ये एक कॉमेडी-एक्शन, और क्राइम ड्रामा फिल्म होने वाली है. मूवी इस साल दिवाली पर रिलीज़ होगी.
#जाह्नवी कपूर ने खत्म की 'देवरा' मूवी की शूटिंग
जाह्नवी कपूर साउथ फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं. वो जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' में दिखाई देंगी. जिसकी शूटिंग जाह्नवी ने पूरी कर ली है. कोरताला सिवा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म अगले साल थिएटर्स में रिलीज़ होगी.
# एडवांस बुकिंग में 'जवान' से पीछे रह गई 'टाइगर 3'
सलमान खान, कटरीना कैफ की 'टाइगर 3', 12 नवंबर को रिलीज़ होने वाली है. मगर उससे पहले यूएसए और यूके में 'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग खुल गई है. मगर एडवांस बुकिंग के मामले में 'टाइगर 3', 'जवान' से बहुत पीछे है. कोई मोई डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक 'टाइगर 3' की यूएस में अब तक 2700 टिकट्स बिक चुकी हैं. जबकि 'जवान' की रिलीज़ से 15 दिन पहले इसकी दस हज़ार से ज़्यादा टिकटें बिक गई थीं. कमाई के मामले में समझें तो 'टाइगर 3' की अब तक 34 लाख रुपए की एडवांस बुकिंग हुई है. वहीं 'जवान' ने एक करोड़ 34 लाख रुपए की एडवांस बुकिंग की थी.
# 'कॉफी विद करण 8' में पहुंचे सनी-बॉबी देओल
करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण 8' पर सनी देओल और बॉबी देओल पहुंचेंगे. शो का नया प्रोमो रिलीज़ हुआ है. इस एपिसोड में सनी अपनी 'गदर 2' पर और बॉबी देओल 'एनिमल' पर बात करते दिखाई देंगे. ये एपिसोड 02 नवंबर को प्रीमियर होगा.
#रोहित की 'सिंघम अगेन' में दिखेंगे रणवीर सिंह
रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में रणवीर सिंह भी होंगे. रणवीर ने फिल्म से अपना लुक शेयर किया है. वो 'सिंबा' वाले लुक में नज़र आ रहे हैं. रणवीर से अलावा रोहित और अक्षय कुमार ने भी पोस्टर शेयर कर फिल्म में उनका स्वागत किया है.
# टाइगर की 'हीरो नंबर वन' में दिशा पाटनी होंगी?
टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरो नंबर वन' में दिशा पाटनी दिखाई देंगी. स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक फिल्म में पहले सारा अली खान होने वाली थीं. मगर मेकर्स ने अब उनकी जगह दिशा को लेने का फैसला लिया है. हालांकि अभी तक इस पर ऑफिशियल कंफर्मेशन आना बाकी है.
# सलमान की भांजी अलिज़ेह की फिल्म 'फर्रे' की अनाउंसेंट
सलमान खान की भांजी अलिज़ेह बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. उनकी पहली फिल्म का नाम होगा 'फर्रे'. मेकर्स ने एक ऑडिएंस वीडियो शेयर करके 'फर्रे' की अनाउंसमेंट की है. जिसमें जनता से 'फर्रे' का मतलब पूछा जा रहा है. इसका ट्रेलर एक नवंबर को आएगा. फिल्म 24 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.


















