फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए सिनेमा से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.
थिएटर के बाद अब टीवी पर भी 'पठान' का दबदबा
स्टार गोल्ड ने ट्वीट करके बताया है कि 'पठान' इस साल की सबसे बड़ी टीवी प्रीमियर बन गई है.

#अभिषेक बनर्जी ने शुरू की 'वेदा' की शूटिंग
'स्त्री' और 'पाताल लोक' फेम एक्टर अभिषेक बनर्जी ने अपनी अगली फिल्म 'वेदा' की शूटिंग शुरू कर दी है. निखिल अडवाणी के साथ फोटो शेयर करके उन्होंने शूटिंग शुरू करने की अनाउंसमेंट की. मूवी में जॉन अब्राहम भी दिखाई देंगे.
# 'कॉलेज रोमांस' के चौथे सीज़न का ट्रेलर आया
टीवीएफ की सीरीज़ 'कॉलेज रोमांस' के चौथे सीज़न का ट्रेलर आ गया है. कॉलेज लाइफ पर बनी सीरीज़ के सभी लीड किरदार इस बार फाइनल ईयर्स में हैं. कॉलेज के बाद क्या होगा, उनकी दोस्ती कैसे कंटीन्यू होगी इस बार यही सब देखने को मिलेगा. इसे 14 जुलाई से सोनी लिव पर देख सकेंगे.
# 2023 की बिगेस्ट टीवी प्रीमियर बनी 'पठान'
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर तो बवाल काटा ही मगर टीवी पर भी इसका दबदबा कायम है. फिल्म 18 जून को टीवी पर प्रीमियर हुई थी. इसे स्टार गोल्ड पर टेलीकास्ट किया गया था. स्टार गोल्ड ने ट्वीट करके बताया है कि ये इस साल की सबसे बड़ी टीवी प्रीमियर बन गई है. पांच महीने पहले रिलीज़ हुई इस फिल्म को टीवी पर 45 मिलियन यानी 4.5 करोड़ रीच और 15 मिलियन यानी 1.5 करोड़ एवरेज मिनट ऑडिएंस मिला है.
#अक्षय-रितेश की 'हाउसफुल 5' हुई अनाउंस
अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की कॉमेड्री फ्रेंचाइज़ फिल्म 'हाउसफुल' की पांचवी फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है. साजिद नाडियाडवाला की प्रड्यूस की हुई इस फिल्म को तरुण मनसुखानी डायरेक्ट करेंगे. जो इससे पहले 'दोस्ताना' और 'ड्राइव' जैसी फिल्में बना चुके हैं. 'हाउसफुल 5' अगले साल दिवाली पर रिलीज़ होगी. इस साल नवंबर से ये फ्लोर पर आ जाएगी.
# मोहनलाल के साथ फिल्म बनाएंगी एकता कपूर
एकता कपूर एक बिग बजट पैन इंडिया फिल्म बनाने जा रही हैं. जिसमें मोहनलाल लीड रोल प्ले करेंगे. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का नाम होगा 'वृषभ'. जिसे करीब 200 करोड़ के बजट पर बनाया जाएगा. हालांकि इस पर ऑफिशियल कंफर्मेश आना बाकी है.
# 'बिग बॉस ओटीटी 2' में एंट्री लेंगे अब्दू रोज़िक
'बिग बॉस ओटीटी 2' में अब्दू रोज़िक वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगे. अब्दू इससे पहले 'बिग बॉस 16' में कंटेस्टेंट रहे थे. जियो सिनेमा ने अब्दू का एक टीज़र डाला है जिसमें वो कह रहे हैं कि घरवालों से और सलमान खान से मिलने के लिए एक्साइटेड हैं.
वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान के जवान के टीज़र का होगा सबसे बड़ा डिजिटल लॉन्च, ग्रैंड लेवल पर तैयारी













