The Lallantop

'टाइगर 3' में शाहरुख की धांसू एंट्री पर बड़ा अपडेट

सलमान खान की 'टाइगर 3' में शाहरुख खान का करीब 10 मिनट लंबा कैमियो होने वाला है. ताज़ा अपडेट ये है कि फिल्म में शाहरुख की ग्रैंड एंट्री करवाई जाएगी.

Advertisement
post-main-image
'टाइगर 3' में शाहरुख की एंट्री के बाद खूब मार-धाड़ और एक्शन होने वाला है.

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह लैंड हुए हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी और ज़रूरी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1. 'लीव द वर्ल्ड बिहाइंड' का ट्रेलर आया

जूलिया रॉबर्ट्स की फिल्म 'लीव द वर्ल्ड बिहाइंड' का ट्रेलर आ गया. इसी नाम पर आई रुमान आलम की किताब पर बेस्ड इस थ्रिलर फिल्म में डिज़ास्टर रिलेटेड इवेंट्स दिखाए जाएंगे. जैसे क्लाइमेट चेंज, हीट वेव वगैरह. मूवी 08 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी.

Advertisement

2. 05 अक्टूबर को आएगा 'लियो' का ट्रेलर

थलपति विजय की फिल्म 'लियो' का नया पोस्टर आया है. जिसमें विजय लकड़बग्घे से लड़ते दिख रहे हैं. मेकर्स ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर 05 अक्टूबर को आएगा.

3. विक्रांत मेस्सी की 12th Fail का ट्रेलर आया

Advertisement

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12th Fail का ट्रेलर आ गया. कहानी एक छोटे से गांव के लड़के की होगी जो यूपीएससी की तैयारी करता है और फिर एंट्रेस एक्जा़म देता है. मूवी 27 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

4. संजय दत्त ने 'मुन्ना भाई 3' का हिंट दिया है!

संजय दत्त ने विधु विनोद चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म 12th Fail का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, ''फिल्म बहुत बढ़िया लग रही है सर जी, आशा है ये बढ़िया करेगी, ऑल द बेस्ट, अब मैं मुन्ना भाई का इंतज़ार कर रहा हूं.'' संजय के इस पोस्ट से लोग अंदाज़ा लगा रहे हैं कि जल्द ही 'मुन्ना भाई' की अगली किश्त पर काम शुरू होगा.

5. शाहिद-कृति की फिल्म की रिलीज़ डेट चेंज हुई

शाहिद कपूर-कृति सेनन की रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म की रिलीज़ डेट चेंज हो गई है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 08 दिसंबर के लिए शेड्यूल ये फिल्म अब अगले साल वैलेंटाइन डे पर रिलीज़ होगी.

6. 'टाइगर 3' में शाहरुख के एंट्री सीन पर अपडेट

सलमान खान की 'टाइगर 3' में शाहरुख खान का करीब 10 मिनट लंबा कैमियो होने वाला है. ताज़ा अपडेट ये है कि फिल्म में शाहरुख की ग्रैंड एंट्री करवाई जाएगी. बॉक्स ऑफिस वर्ल्ड वाइड की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी जेल में बंद 'टाइगर' को छुड़ाने के लिए 'पठान' यानी शाहरुख एक वुडेन ट्रॉली यानी लकड़ी की ट्रॉली में आएंगे. इस सीन के बाद स्क्रीन पर मार-धाड़ होगी और फिर टाइगर को छुड़ाने के बाद सलमान और शाहरुख, 'शोले' के जय-वीरू की तरह एक ही बाइक पर जेल से बाहर आते दिखाए जाएंगे.

Advertisement