फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों का पूरा लेखा-जोखा आप यहां पढ़ सकते हैं.
शाहरुख खान की 'जवान' के 50 दिन पूरे, मुनाफा जान होश उड़ जाएंगे
'जवान' को आज 50 दिन पूरे हो गए हैं .07 सितंबर को रिलीज़ हुई इस फिल्म के बजट, कमाई और मुनाफे की बात करें तो रेड चिलीज़ को 'जवान' से 97 परसेंट का मुनाफा हुआ है.
.webp?width=360)

# कुणाल कपूर की 'माई' का मामी फेस्टिवल में प्रीमियर
कुणाल रॉय कपूर की फिल्म 'माई' को मुंबई में होने वाले मामी फेस्टिवल में दिखाई जाएगी. 41 मिनट लंबी ये फिल्म 'द लॉस्ट एंड फाउंड' एंथोलॉजी सीरीज़ का हिस्सा है. माई को 29 अक्टूबर को प्रीमियर किया जाएगा.
# हनुमान के रोल के लिए सनी ने घटाई अपनी फीस?
सनी देओल ने नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के लिए 45 करोड़ रुपए मांगे हैं. जबकि इससे पहले 'बॉर्डर 2' के लिए उन्होंने भूषण कुमार से 50 करोड़ रुपए की डील साइन की है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल नहीं चाहते कि इस फिल्म के बीच में वो किसी दूसरे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनें.
# नवाज़ुद्दीन सिद्दिकी ने शुरू की थ्रिलर फिल्म की शूटिंग
नवाज़ुद्दीन सिद्दिकी ने सेजल शाह की थ्रिलर फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. मूवी 90 के दशक की टाइमलाइन पर सेट होगी. फिल्म का नाम फिलहाल नहीं रखा गया है. इसकी 40 दिनों तक शूटिंग चलेगी.
# 'रावण राइजिंग' पॉडकास्ट में संजय-ईशान
ऑडिबल के नए शो 'रावण राइजिंग' में संजय दत्त और ईशान खट्टर की आवाज़ सुनाई देगी. पॉडकास्ट में संजय दत्त रावण की ओल्डर आवाज़ और ईशान खट्टर रावण की यंगर आवाज़ में सुनाई देंगे. इस पॉडकास्ट सीरीज़ को जल्द ही रिलीज़ किया जाएगा.
#थलपति विजय की 'लियो' का सात दिनों का कलेक्शन
थलपति विजय की फिल्म 'लियो' ने एक हफ्ते में इंडिया में 266 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्ड वाइड फिल्म ने 500 करोड़ के ऊपर की कमाई कर ली है.
# 'जवान' के 50 दिन पूरे, 97 परसेंट का मुनाफा
'जवान' को आज 50 दिन पूरे हो गए हैं .07 सितंबर को रिलीज़ हुई इस फिल्म के बजट, कमाई और मुनाफे की बात करें तो रेड चिलीज़ को 'जवान' से 97 परसेंट का मुनाफा हुआ है. 'जवान' इंडियन हिस्ट्री में सबसे ज़्यादा प्रॉफिट कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है. इसको आंकडे़ं से समझते हैं. 'जवान' का कॉस्ट ऑफ प्रोडक्शन 350 करोड़ रुपए था. इसकी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक पब्लिसिटी के लिए 20 करोड़ रुपए लगे. टोटल कॉस्ट हुई 370 करोड़ रुपए. फिर इसका नॉन थिएट्रिकल शेयर 250 करोड़ रुपए का बिका. ग्लोबल थिएट्रिकल शेयर 480 करोड़ रुपए रहा. मूवी का टोटल रेवेन्यू रहा 730 करोड़ रुपए. यानी रेड चिलीज़ को 97 प्रतिशत का मुनाफा हुआ.






















