The Lallantop

तमिल सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्म बनेगी 'जेलर'?

रजनीकांत की 'जेलर' फिल्म की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है.

Advertisement
post-main-image
रजनीकांत की 'जेलर' उन्हीं की फिल्म 2.0 का रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए एंटरटेनमेंट से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1. 'द फ्लैश' की ओटीटी रिलीज़ डेट आई

सुपरहीरो फिल्म 'द फ्लैश' की डिजिटल रिलीज़ डेट आ गई. बिन्ज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक 'द फ्लैश' 28 अगस्त से जियो सिनेमा पर देखी जा सकेगी.

Advertisement

2. 'गदर 2' ने संडे को कमाए 41 करोड़ रुपए

'गदर 2' की कमाई रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. दूसरे संडे को फिल्म ने 41 करोड़ रुपए के आसपास की कमाई कर डाली है. फिल्म का इंडिया में टोटल कलेक्शन 377.20 करोड़ रुपए का हो चुका है.

3. OMG 2 113 करोड़ रुपए पार

Advertisement

'गदर 2' के साथ ही रिलीज़ हुई अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 भी बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है. दूसरे संडे को फिल्म ने 12.06 करोड़ रुपए कमाए. फिल्म की इंडिया में कुल कमाई 113.67 करोड़ हो चुकी है.

4. तमिल सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्म बनेगी 'जेलर'?

उधर रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' तमिल सिनेमा की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने की राह पर है. मूवी ने 12वें दिन 7.7 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. इंडिया में इसका कुल कलेक्शन 288.55 करोड़ रुपए हो चुका है. वहीं वर्ल्ड वाइड ये फिल्म 477.6 करोड़ रुपए कमा चुकी है.

5. सिद्धार्थ की फिल्म 'चिट्टा' की रिलीज़ डेट आई

एक्टर सिद्धार्थ की मल्टी लैंग्वेज फिल्म 'चिट्टा' की रिलीज़ डेट आ गई है. मेकर्स ने फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज़ करके बताया कि ये फिल्म 28 सितंबर को वर्ल्ड वाइड रिलीज़ की जाएगी.

7. '''बॉर्डर 2' नहीं 'गदर 2' पर फोकस कर रहा हूं''

'गदर 2' की सक्सेस के बाद रिपोर्ट्स आईं कि अब सनी देओल 'बॉर्डर 2' भी बनाने जा रहे हैं. कहा गया कि सनी ने फिल्म साइन भी कर ली है. लेकिन इन सभी खबरों को सनी ने अब झूठा बताया है. अपनी इंस्टा स्टोरी पर सनी ने कहा कि ये सारी खबरें बेसलेस है और अभी वो सिर्फ 'गदर 2' पर फोकस करना चाहते हैं और उन्होंने अभी कोई फिल्म साइन नहीं की है.

वीडियो: सनी देओल ने गदर 2, अपनी पहली फिल्म और अजय से सनी नाम पड़ने के पीछे क्या वजह बताई?

Advertisement