The Lallantop

इस गलती की वजह से 'एनिमल' को तगड़ा नुकसान

Ranbir Kapoor की Animal तीन घंटे 21 मिनट की है. मगर इसी लेंथ की वजह से फिल्म को नुकसान होगा.

Advertisement
post-main-image
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में वो बहुत हिंसक लग रहे हैं.

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1. ऋतिक की 'वॉर 2' की रिलीज़ डेट आउट

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' की रिलीज़ डेट को लेकर अपडेट आया है. अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज़ होगी.

Advertisement

2. CBFC ने 'एनिमल' से कटवाए ये सीन्स

रणबीर कपूर की 'एनिमल' को एडल्ट सर्टिफिकेट मिला है. जिसे सिर्फ 18 साल से ज़्यादा उम्र के लोग देख सकते हैं. सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कई सीन्स और शब्दों को रिप्लेस करने को कहा है. इसमें रणबीर के कुछ इंटीमेट सीन्स हैं. और 'वस्त्र', 'कभी नहीं', 'नाटक' जैसे शब्दों में बदलाव करने को कहा है.

3. 'एनिमल' के बाद फिर काम करेंगे रणबीर-संदीप

Advertisement

चर्चा थी कि 'एनिमल' के बाद रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी वांगा एक बार फिर से साथ काम करेंगे. इस पर बोलते हुए संदीप ने कहा, ''अगर 'एनिमल' वर्क करती है तो हम साथ ज़रूर काम करेंगे. स्टोरीटेलिंग में मैं और डीप में जाऊंगा. मेरे और रणबीर के पास एक आईडिया है, जिसपर हम साथ काम करेंगे. हम डार्कनेस में और गहरे जाएंगे.''

4. 'एनिमल' में म्यूट होगा बॉबी का किरदार?

संदीप रेड्डी वांगा से जब पूछा गया कि क्या 'एनिमल' में बॉबी देओल का किरदार म्यूट होगा, जैसी चर्चा कई दिनों से चल रही है तो डायरेक्टर ने कहा ऐसा कुछ भी नहीं हैं. उनका किरदार म्यूट नहीं होगा.

5. लेंथ की वजह से 'एनिमल' को तगड़ा नुकसान

रणबीर की 'एनिमल' तीन घंटे 21 मिनट की है. मगर इसी लेंथ की वजह से फिल्म को नुकसान होगा. संदीप रेड्डी ने एम9 न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि इस लेंथ की वजह से उन्हें नुकसान होगा. क्योंकि मल्टिप्लेक्स में जहां नॉर्मल लेंथ के साथ छह शोज़ दिखाए जाते हैं वहीं 'एनिमल' इतनी लंबी है कि इसके सिर्फ चार शोज़ ही रखे जा रहे हैं. अब शोज़ कम हैं तो ज़ाहिर है फिल्म की कमाई पर भी इसका असर पड़ेगा.

6. प्रशांत ने कहा, ''अमिताभ से इंस्पायर हैं फिल्में''

'सलार' के डायरेक्टर प्रशांत नील ने कहा कि वो अमिताभ बच्चन को डायरेक्ट करना चाहते हैं. अमिताभ उनके लिए इंस्पिरेशन हैं और उनकी सभी बड़ी फिल्मों के लिए वो अमिताभ से ही इंस्पायर्ड थे.

Advertisement