फिल्मी दुनिया की खबरों में आज पढ़िए रणवीर की शैतान, रजनीकांत की अगली फिल्म पर अपडेट. साथ ही जानिए अजय देवगन कौन सी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म बनाने वाले हैं.
'पुष्पा 2' के कई सारे एंडिंग सीन्स क्यों शूट कर रहे हैं मेकर्स?
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' इस साल रिलीज़ होने वाली है. डायरेक्टर सुकुमार इस फिल्म का मल्टीपल एंडिंग सीन्स शूट कर रहे हैं. वजह थोड़ी अजीब मगर दिलचस्प है...

# 'राक्षस' पर रणवीर-प्रशांत वर्मा की तरफ से बयान
बीते दिनों प्रशांत वर्मा की 'राक्षस' फिल्म को लेकर कई खबरें चल रही थीं. अब इस पर रणवीर और मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल बयान आया है. एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा गया है कि इस प्रोजेक्ट के लिए अभी ये सही टाइम नहीं है. प्रशांत, रणवीर और मैत्रीय मूवी आने वाले समय में किसी दूसरे प्रोजेक्ट के लिए कोलैबरेट ज़रूर करेगा.
# सनी देओल पर प्रोड्यूसर्स ने लगाया धोखे का आरोप
प्रोड्यूसर सौरव गुप्ता ने सनी देओल पर धोखेधड़ी और ज़बरदस्ती पैसे वसूलने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि सनी देओल ने फिल्म करने के लिए पैसे तो लिए मगर बाद में उनकी फिल्म पर काम ही नहीं किया. हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए सौरव ने कहा कि साल 2016 में सनी देओल ने उनके साथ एक फिल्म करने के लिए डील की थी. उन्होंने कहा था कि जल्द ही वो फिल्म पर काम चालू करेंगे. मगर 'गदर 2' की ह्यूज हिट के बाद सनी अपनी बात से मुकर गए. उन्होंने सनी पर आरोप लगाते बोला, ''हमने उन्हें (सनी देओल) एक करोड़ रुपए एडवांस में दिया था. ये पैसा इसलिए था ताकि वो हमारी फिल्म शुरू करें. मगर इसको शुरू करने के बजाय उन्होंने साल 2017 में आई 'पोस्टर बॉयज़' पर काम करना शुरू कर दिया. वो हमेशा मुझसे और ज़्यादा पैसे की डिमांड करते रहे. अभी तक उनके अकाउंट में हमारी तरफ से 2.55 करोड़ रुपए भेजे जा चुके हैं. उनकी वजह से मुझे दूसरे डायरेक्टर को भी पैसे देने पड़े. फिल्मीस्तान स्टूडियो को भी बुक करना पड़ा. साल 2023 में जब हमने सनी के साथ अपना अग्रीमेंट पढ़ा तो हमने देखा कि उन्होंने तो पन्ना ही चेंज कर दिया है. जहां पर फीस का अमाउंट चार करोड़ बढ़ा कर उन्होंने उसे आठ करोड़ कर दिया है.'' हिन्दुस्तान टाइम्स ने इस पूरे मामले पर सनी से बात करने की कोशिश भी की मगर उधर से कोई जवाब नहीं मिला है. हालांकि लल्लनटॉप इस खबर की पुष्टि नहीं करता.
# रजनीकांत की फिल्म 'कुली' में दिखेंगे सत्यराज
रजनीकांत की फिल्म 'कुली' में एक्टर सत्यराज दिखाई देंगे. उनका पॉज़िटिव रोल होगा. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए उन्होंने इस खबर को कंफर्म किया. मगर सलमान खान की 'सिकंदर' में विलेन बनने की बात पर कोई जवाब नहीं दिया.
# 'पुष्पा 2' के लिए बहुत सारे एंड सीन्स शूट करेंगे सुकुमार
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' इस साल रिलीज़ होने वाली है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर सुकुमार इस फिल्म का मल्टीपल एंडिंग सीन्स शूट करेंगे. ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि क्रू मेम्बर्स को भी फिल्म की एंडिंग पता ना चल सके. सुकुमार फिल्म का तीसरा पार्ट भी बनना चाहते हैं. इसलिए भी स्टोरी को आगे बढ़ाने के लिए वो मल्टिपल एंडिंग्स शूट कर रहे हैं.
# परेश रावल की अगली फिल्म होगी 'द ताज स्टोरी'
परेश रावल ने अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है. उनकी फिल्म का नाम होगा 'द ताज स्टोरी'. तुषार अमरीश गोएल के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग जुलाई से शुरू होगी.
# पूर्व क्रिकेटर पलवंकर पर फिल्म बनाएंगे अजय
अजय देवगन और तिगमांशु धुलिया साथ मिलकर एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म बनाने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो ये पूर्व क्रिकेटर पलवंकर बालू की लाइफ पर बेस्ड होगी. जो इंडिया के पहले दलित क्रिकेटर कहे जाते हैं.
वीडियो: दी सिनेमा शो: Abbas Mastan के साथ Shahrukh Khan और Akshay Kumar की कौन सी फिल्म आ सकती है?











