नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों का गुलदस्तां यहां सजा है. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.
कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंची कियारा अडवाणी ट्रोल क्यों हो रही हैं?
77वें कान फिल्म फेस्टिवल में कियारा अडवाणी पहुंची. जहां से आए वीडियोज़ को देखकर उन्हें बहुत ज़्यादा ट्रोल किया जा रहा है.
.webp?width=360)
1. कान में रहमान ने लॉन्च की म्यूज़िक डॉक्यूमेंट्री
77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ऑस्कर म्यूज़िक कम्पोज़र एआर. रहमान ने अपनी म्यूज़िक डॉक्यूमेंट्री लॉन्च की. जिसका नाम है 'हेडहंटिंग टू बीटबॉक्सिंग'. रोहित गुप्ता के डायरेक्शन में बनी इस डॉक्यूमेंट्री में नागालैंड में रहने वाले एक जनजाती की कहानी दिखाई जाएगी. उनके साथ हुई हिंसा के बाद वो म्यूज़िक के ज़रिए खुद को हील कर रहे हैं.
2. मुंबई में वोट देने पहुंचे अक्षय, राजकुमार जैसे सितारे
मुंबई में पांचवे फेज़ के लोकसभा इलेक्शन हो रहे हैं. वोट डालने बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे. इनमें अक्षय कुमार, जाहन्वी कपूर, शाहिद कपूर, सान्या मल्होत्रा, ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, राजकुमार राव, फरहान अख्तर और ज़ोया अख्तर जैसे कई सितारों के नाम शामिल हैं. बूथ से निकलकर बाहर आए अक्षय ने मीडिया से कहा, ''मैं चाहता हूं मेरा भारत विकसित रहे, मज़बूत रहे.'' परेश रावल ने कहा, ''जो वोट नहीं करते उन्हें सज़ा होनी चाहिए.''
3. TVF की सीरीज़ 'गुल्लक 4' का ट्रेलर आया
TVF की फेमस सीरीज़ 'गुल्लक' के चौथे सीज़न का ट्रेलर आ गया है. मिश्रा फैमिली की कहानी में इस बार पेरेंटहुड और अडल्टिंग जैसे टॉपिक्स पर फोकस किया जाएगा. श्रेयांश पांडे के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज़ में जमील खान, गीतांजली कुलकर्णी, विभव राज और हर्ष मायर होंगे. इसे 07 जून से सोनी लिव पर देख सकेंगे.
4. नेहा शर्मा की Illegal 3 का ट्रेलर आया
जिओ सिनेमा की फेमस सीरीज़ Illegal के तीसरे सीज़न का ट्रेलर आ गया है. इसमें नेहा शर्मा वकील निहारिका सिंह के रोल में हैं. इस लीगल ड्रामा सीरीज़ में पीयूष मिश्रा भी होंगे. इसे 29 मई से देखा जा सकेगा.
5. भंसाली की 'हीरामंडी' का दूसरा सीज़न आएगा?
संजय लीला भंसाली की सीरीज़ 'हीरामंडी' को पोलराइज़िंग रिव्यूज़ मिले हैं. अब इसके दूसरे सीज़न को लेकर चर्चा हो रही है. बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में संजय लीला भंसाली ने कहा कि पहले सीज़न को इतना प्यार मिला अब दूसरा सीज़न आएगा या नहीं ये नेटफ्लिक्स ही बता सकता है. क्योंकि नेटफ्लिक्स ने ही पहले शो को प्रोड्यूस किया था. तो अब अगर दूसरा सीज़न बना भी तो उसकी अनाउंसमेंट भी नेटफ्लिक्स ही करेगा.
6. 'इंशाल्लाह' के बाद सलमान संग रिश्ते पर बोले भंसाली
सलमान खान और संजय लीला भंसाली एक साथ 'इंशाल्लाह' नाम की फिल्म पर काम करने वाले थे. मगर फिर कुछ बात बन नहीं पाई. अब रिसेंटली इस फिल्म के बंद होने के बाद सलमान और अपने रिश्ते पर भंसाली ने बात की. बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ''इंडस्ट्री में मेरे इकलौते दोस्त हैं सलमान खान. इंशाल्लाह नहीं बनी उसके बाद भी वो मेरे साथ खड़े रहे. उन्होंने मुझे फोन किया. मेरा हाल जाना. वो मुझे किसी फिल्म के लिए फोन नहीं करते. बल्कि इसलिए फोन करते हैं क्योंकि वो मेरी फिकर करते हैं.''
7. कार्तिक की वजह से सूर्या की 'कंगुवा' को नुकसान?
कार्तिक आर्यन की 'भूल-भुलैया 3' इस साल दिवाली पर रिलीज़ होने वाली है. इसी वक्त सूर्या की सबसे बड़ी फिल्म 'कंगुवा' भी रिलीज़ होगी. अब कार्तिक की 'भूल-भुलैया 3' की वजह से 'कंगुवा' के हिंदी वर्जन को बहुत नुकसान हो सकता है. कोई मोई डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक ऑडियंस 'भूल-भुलैया 3' और 'कंगुवा' के बीच बंट जाएगी. इसलिए नुकसान 'कंगुवा' को हो सकता है.
8. 'सिंघम अगेन' की शूटिंग कर रहे अजय-जैकी श्रॉफ
अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग श्रीनगर में हो रही है. सेट से अजय और जैकी श्रॉफ का एक वीडियो लीक हुआ है. जिसमें अजय पुलिस यूनिफॉर्म में दिख रहे हैं. ये एक एक्शन सीक्वेंस है. जिसमें अजय और जैकी एक-दूसरे के साथ फाइट करते दिख रहे हैं.
9. फेक एक्सेंट की वजह से ट्रोल हो रहीं कियारा अडवाणी
77वें कान फिल्म फेस्टिवल में कियारा अडवाणी पहुंची. जहां से आए वीडियोज़ को देखकर उन्हें बहुत ज़्यादा ट्रोल किया जा रहा है. कियारा को उनके बोलने के स्टाइल, उनके एक्सेंट के लिए ट्रोल किया जा रहा है. लोगों का कहना है कि विदेश जाते ही कियारा के अंदर का अंग्रेज़ जाग जाता है. लोगों का कहना है कि वो इंडियन एक्सेंट में ही बात क्यों नहीं कर रहीं. उनको इतना बनकर बोलने की क्या ज़रूरत है.
वीडियो: दी सिनेमा शो: Allu Arjun की Pushpa 2 की रिलीज डेट पर क्या अपडेट आया है













