The Lallantop

थलपति विजय की GOAT का रौला, एडवांस बुकिंग खुलते ही बिक गए 9 करोड़ के टिकट

GOAT, Thalapathy Vijay के करियर की सेकंड लास्ट फिल्म है. प्रमोशन के बिना ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में बवाल काटना शुरू कर दिया है.

Advertisement
post-main-image
GOAT थलपति विजय के करियर की सेकंड लास्ट फिल्म है.

इस हफ्ते Thalapathy Vijay की नई फिल्म The Greatest of All Time (GOAT) रिलीज़ होनी है. मेकर्स ने फिल्म का प्रमोशन हल्का रखा. क्योंकि उन्हें भरोसा है कि विजय के नाम पर जनता फिल्म देखने आएगी. और उनका ये मानना सही साबित होता नज़र आ रहा है. GOAT की एडवांस बुकिंग खुल चुकी है. और बुकिंग शुरू होने के साथ ही फिल्म के पहले दिन के लिए 9 करोड़ रुपये के टिकट बिक गए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक एडवांस बुकिंग के पहले ही दिन (इस खबर के लिखे जाने तक) फिल्म ने 9 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म की 4.11 लाख से ज़्यादा टिकटें एडवांस में बुक हो चुकी हैं. ये डेटा बिना ब्लॉक सीटों का है. इसमें अगर थिएटर्स की ब्लॉक सीटें भी जोड़ ली जाएं, तो रिलीज से पहले ही फिल्म को 11.74 करोड़ रुपये कलेक्ट कर लिए हैं. ये इस साल किसी भी तमिल फिल्म के हाइएस्ट प्री-सेल्स बिजनेस में से एक है. 

ये भी पढ़ें- थलपति विजय की नई फिल्म GOAT का ट्रेलर देख, दिमाग झन्ना जाएगा

Advertisement

GOAT पहले ही दिन 'इंडियन 2' को पीछे छोड़ते हुए 2024 की सबसे अधिक एडवांस बुकिंग वाली तमिल फिल्म बन चुकी है. कमल हासन की 'इंडियन 2' ने प्री-सेल्स के दौरान 11.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी. GOAT की सबसे अधिक कमाई तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल से हुई है. इन राज्यों को थलपति विजय का गढ़ माना जाता है. भारत के बाहर भी इस फिल्म की तगड़ी डिमांड है. Cinetrak की रिपोर्ट के मुताबिक, GOAT ने इंटरनेशनल मार्केट में पहले दिन की एडवांस बुकिंग से 10 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई कर ली है.

ये भी पढ़ें- थलपति विजय की GOAT की अमेरिका में ऐसी एडवांस बुकिंग!

GOAT को वेंकट प्रभु ने डायेक्ट किया है. फिल्म में थलपति विजय के साथ प्रभु देवा, प्रशांत, अजमल अमीर, स्नेहा, मीनाक्षी चौधरी और योगी बाबू जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. फिल्म में विजय डबल रोल में नज़र आएंगे. रिपोर्ट्स ये भी हैं कि ये फिल्म टाइम ट्रैवल के मसले पर बात करने वाली है. जब फिल्म का पहला पोस्टर आया, तब GOAT पर विल स्मिथ की फिल्म जेमिनाई मैन (Gemini Man) का रीमेक होने के भी आरोप लगे थे. ये आरोप कितने सही या गलत थे, ये तो फिल्म की रिलीज़ के बाद ही मालूम पड़ेगा. थलपति विजय की फिल्म GOAT इसलिए भी खास होने वाली है क्योंकि ये विजय के करियर की सेकंड लास्ट फिल्म है. इसके बाद विजय एक और फिल्म में काम करेंगे, जिसे एच. विनोद डायरेक्ट करेंगे. इसके बाद विजय एक्टिंग छोड़कर राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं. GOAT, 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है. 

Advertisement

वीडियो: थलपति विजय की फिल्म GOAT का ट्रेलर देख लोगों को मिशन इंपॉसिबल याद आ गई!

Advertisement