The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Thalapathy Vijays Greatest of All Time aka G.O.A.T trailer released, know the social media reaction

थलपति विजय की नई फिल्म GOAT का ट्रेलर देख, दिमाग झन्ना जाएगा

मेकर्स ने Thalapathy Vijay की Greatest of All Time (G.O.A.T) पिक्चर चाहे जैसी भी बनाई हो, ट्रेलर ऐसा काटा है कि दिमाग मथ जाएगा.

Advertisement
pic
17 अगस्त 2024 (अपडेटेड: 18 अगस्त 2024, 11:00 AM IST)
Thalapathy Vijay, Greatest of All Time, G.O.A.T
थलपति विजय की ये फिल्म उनकी सेकंड लास्ट फिल्म है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Thalapathy Vijay की मच अवेटेड फिल्म Greatest of All Time (G.O.A.T) का ट्रेलर आ गया है. जिसने पूरे सोशल मीडिया को हिला डाला है. वेंकट प्रभु के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर इतना सटीक काटा गया है कि ये सब कुछ बताते हुए भी सब कुछ छुपा ले जाता है. मार-धाड़, दौड़-भाग, एक्शन-स्टंट सारी चीज़ों से लबरेज़ इस ट्रेलर में थलपति विजय अपने हर अवतार में दिख रहे हैं. थोड़ा सा अंदर घुसने की और स्टोरी लाइन समझने की कोशिश करते हैं.

ट्रेलर की शुरुआत होती है और हमें पता चलता है कि किसी तरह के असाइंमेंट और मिशन पर काम चल रहा है. जिसकी टीम को एक नया लीडर लीड करेगा. ज़ाहिर है ये लीडर थलपति विजय का किरदार ही है. जो हर चीज़ में एक्सपर्ट है. सबकुछ कर लेता है. एजेंट है, स्पाय है, अपहरणकर्ताओं से डील करके लोगों को बचाता है, वगैरह-वगैरह. कुल मिलाकर वो बिल्कुल परफेक्ट किस्म का आदमी है.

अब इस लीडर का एक बेटा है. जो हूबहू उसी की शक्ल का है. फिल्म में विजय खुद उस बेटे का रोल भी निभा रहे हैं. बाप की जान को खतरा होता है. बेटा कहता है कि वो पिता को अकेले नहीं छोड़ेगा. उसकी हर मुमकिन मदद करेगा. संभव है वो पिता के साथ हर मिशन पर जाए भी. यहां तक सारी बातें समझ आती है. सब मामला ठीक चल रहा होता है.

मगर दिमाग तब ठनकता है जब विजय का ही एक और छोटा वर्जन ट्रेलर में दिखाई देता है. फिर दिमाग में दो अलग-अलग तरह की गुत्थियां बनने लगती हैं. एक, कि क्या ये सच में टाइम ट्रैवेल बेस्ड फिल्म है. जिसके बारे में अनुमान लगाया जा रहा था. हालांकि ट्रेलर के किसी और भाग को देखकर कहीं भी टाइम ट्रैवेल जैसी चीज़ होने का अंदेशा नहीं लगता. फिर वो छोटा वर्जन कहां से आया?

दूसरा, आपके दिमाग में ये भी चलता है कि हो सकता है विजय के किरदार की कोई बैक स्टोरी या फ्लैश बैक में कहानी चल रही हो. जिसमें विजय के किरदार को और छोटा दिखाया जाए. मगर ये भी संभव नहीं लगता. क्योंकि विजय के उस किरदार को वर्तमान समय में चल रहे मिशन से जोड़ दिया गया है. मतलब मेकर्स ने पिक्चर चाहे जैसी भी बनाई हो, ट्रेलर ऐसा काटा है कि दिमाग मथ जाएगा.

सोशल मीडिया पर भी GOAT के ट्रेलर को लेकर बहुत गज़ब का रिएक्शन आ रहा है. लोग इसे इंडिया की 'मिशन इम्पॉसिबल' फिल्म बता रहे हैं. कमाल की बात तो ये है कि विजय के डी-ऐज लुक को लोग पसंद कर रहे हैं. अभी कुछ दिनों पहले फिल्म का गाना Spark आया था. जिसमें विजय के डी-ऐज लुक को लेकर खूब ट्रोलिंग हुई थी. मगर ट्रेलर में जनता इसे बढ़िया रिस्पॉन्स दे रही है.

GOAT थलपति विजय के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि ये उनकी सेकंड लास्ट फिल्म है. इसके बाद विजय एक्टिंग छोड़कर राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने अनाउंस किया था कि वो फिल्में छोड़कर पूरी तरह से राजनीति में उतरने वाले हैं. उन्होंने बताया था कि वो एक और फिल्म में काम करेंगे. क्योंकि उसके लिए हामी भर चुके हैं. वो फिल्म होगी Thalapathy 69.

लोगों ने दावा किया था कि ये Will Smith स्टारर हॉलीवुड फिल्म Gemini Man की रीमेक जैसी होगी. जिसे आंग ली (Ang Lee) ने डायरेक्ट किया था. ये हेनरी ब्रोगन नाम के टॉप एजेंट की कहानी है. जो DIA नाम की एजेंसी के लिए काम करता है. और प्रोफेशनल किलर है. मगर GOAT का ट्रेलर इससे प्रेरित तो नहीं लगता. बाकी अब 05 सितंबर को पता चलेगा कि लोगों को ये फिल्म कैसी लगी. 

वीडियो: थलपति विजय की नई फिल्म GOAT ने पूरा इंटरनेट हिला डाला

Advertisement

Advertisement

()