The Lallantop

ओटीटी पर एक्सटेंडेड रनटाइम के साथ आएगी थलपति विजय की GOAT

बताया जा रहा है कि ये रनटाइम 3 घन्टे 40 मिनट के आसपास हो सकता है.

Advertisement
post-main-image
डॉमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 161 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है.

Nitesh Tiwari की Ramayana में Ranbir Kapoor का डबल रोल, Prabhas की Kannappa से Akshay Kumar के लुक की झलक आई, GOAT ने अपने पहले वीकेंड पर 281 करोड़ रुपये की कमाई की. Cinema की दुनिया में आज जो भी घटा वो जानने के लिए एकदम सही जगह पहुंचे हैं आप.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# 'रामायण' में रणबीर का डबल रोल?पीपिंगमून में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, नितेश तिवारी की 'रामायण' में रणबीर कपूर दो अवतार में नज़र आएंगे. रिपोर्ट में बताया गया है कि वो फिल्म में राम और परशुराम दोनों का किरदार निभाएंगे. अमिताभ बच्चन भी फिल्म का हिस्सा होंगे. वो फिल्म में जटायु के लिए अपनी आवाज़ देंगे. अभी तक मेकर्स ने फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. 

# 'कन्नप्पा' से अक्षय कुमार के लुक की झलक आई

प्रभास की फिल्म 'कन्नप्पा' से अक्षय कुमार के लुक की पहली झलक आ गई है. फिल्म में वो भगवान शिव का किरदार निभा रहे हैं. मेकर्स ने उनके जन्मदिन पर फिल्म से एक तस्वीर रिलीज़ की है. जिसमें उनका हाथ दिखाई दे रहा है जिसमें रुद्राक्ष और घुंघरू बंधे हुए हैं. फिल्म को विष्णु मंचू ने डायरेक्ट किया है.

# विजय की GOAT ने पहले वीकेंड 281 करोड़ कमाए

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, थलपति विजय की GOAT ने अपने पहले वीकेंड पर दुनियाभर से 281 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 161 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. ये एक साई-फाई एक्शन फिल्म है. इसे वेंकट प्रभु ने डायरेक्ट किया है.

Advertisement
# 'जिगरा' के डायरेक्टर ने 'स्त्री 2' फैंस से माफी मांगी

आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' के डायरेक्टर ने श्रद्धा कपूर के फैंस से माफी मांगी है. दरअसल उन्होंने कुछ दिनों पहले 'स्त्री 2' की तारीफ करते हुए एक पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने टीम के सभी मेम्बर्स को टैग किया लेकिन श्रद्धा उसमें टैग्ड नहीं थी. फैन्स को ये बात पसंद नहीं आई. अब उन्होंने श्रद्धा कपूर का एक पोस्ट शेयर करते हुए उनके फैन्स से माफी मांगी है.

# ओटीटी पर एक्सटेंडेड रनटाइम के साथ आएगी GOAT

थलपति विजय की GOAT सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है. फिल्म का रनटाइम 3 घंटे के आसपास का है. ट्रैक tollywood में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, ओटीटी पर इस फिल्म को एक्सटेंडेड रनटाइम के साथ रिलीज़ किया जाएगा. बताया जा रहा है कि ये 3 घन्टे 40 मिनट के आसपास हो सकता है. GOAT ने पहले वीकेंड 250 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली है.

# 20 एकड़ ज़मीन पर बनाया यश की 'टॉक्सिक' का सेट

यश की फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' की शूटिंग चालू हो चुकी है. रिपोर्ट्स आ रही हैं कि 'टॉक्सिक' का स्केल KGF फ्रेंचाइज़ से भी बड़ा होने वाला है. मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक बैंगलुरू में 'टॉक्सिक' के लिए करीब 20 एकड़ की ज़मीन पर सेट बनाया गया है. फिल्म में करीब 1000 क्रू मेंम्बर्स काम कर रहे हैं. फिल्म को गीतू मोहनदास डायरेक्ट कर रही हैं.

Advertisement

वीडियो: थलपति विजय की GOAT लास्ट रिलीज़ Leo की कमाई के पास भी नहीं पहुंच सकी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement