लंबी उठा-पटक के बाद Thalapathy Vijay की Jana Nayagan आखिरकार 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो जाएगी. वैसे तो ये मूवी पहले ही लीक हो चुकी थी. बावजूद इसके, फिल्म ने अडवांस बुकिंग में अच्छी-खासी सेल कर ली है. उसे देख अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 100 करोड़ रुपए भी कमा सकती है.
लीक होने के बावजूद थलपति विजय की 'जन नायगन' 100 करोड़ की ओपनिंग ले लेगी?
'जन नायगन' ने अडवांस बुकिंग के जरिए 22.36 करोड़ की टिकटें बेच दी हैं.

सैकनिल्क के मुताबिक, 'जन नायगन' की अडवांस बुकिंग किश्तों में खुली. तब से लेकर अब तक इस फिल्म ने 15.44 करोड़ रुपए की टिकटें बेच डालीं. अगर इसमें ब्लॉक्ड सीट्स को भी जोड़ लें, तो अडवांस बुकिंग से फिल्म की कमाई 21.26 करोड़ रुपए पहुंच जाती है. जबकि अभी फिल्म की रिलीज़ में 12 घंटे से अधिक का समय बाकी है. इस दौरान ‘जन नायगन’ की 7 लाख 31 हज़ार टिकटें बिकी हैं. फिल्म का पहला शो शुरू होने से पहले टोटल टिकट काउंट 8 लाख के आसपास पहुंचने की उम्मीद की जा रही है. जो कि इसकी फाइनल अडवांस बुकिंग कलेक्शन को 25 से 27 करोड़ रुपए तक पहुंचा सकती है.
'जन नायगन' को पहले पैन-इंडिया मूवी की तरह प्रमोट किया जा रहा था. लेकिन लगातार डिले होने के कारण इसका बज़ खत्म हो गया. यही कारण है कि फिल्म को तमिल वर्जन के अलावा अब तक ज्यादा दर्शक नहीं मिले. हिंदी में फिल्म अब तक 1.7 हजार टिकटें बेच पाई है. इससे केवल 4.7 लाख रुपए आए हैं. फिल्म के तमिल वर्जन के लिए सबसे ज़्यादा अडवांस बुकिंग हुई है, जिससे फिल्म ने 15.20 करोड़ रुपए कमाए हैं. हिंदी और तेलुगु वर्जन को मिलाकर इसने 25 लाख रुपए की टिकटें बेची हैं. जो कि उम्मीद से बेहद कम है. वर्ल्डवाइड नंबर्स की बातें करें तो मूवी ने 30 करोड़ तक की अडवांस सेल कर डाली है.
थलपति विजय के करियर की सबसे बड़ी फिल्म ‘लियो’ रही है. लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने अडवांस बुकिंग में 24 लाख टिकटें बेची थीं. जिससे फिल्म 46.36 करोड़ रुपए पीट दिए थे. ‘जन नायगन’ फिलहाल तो इसके आसपास भी फटकती नज़र नहीं आ रही है. प्री-रिलीज़ में भले फिल्म बहुत बड़े नंबर्स स्कोर नहीं कर पाई. मगर रिलीज़ के बाद टिकट खिड़की पर आग लगनी तय है. क्योंकि ये विजय के करियर की आखिरी फिल्म है.
यही कारण है कि फिल्म लीक होने के बाद भी इतना बड़ा सेल कर गई. ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि 23 जुलाई को 'जन नायगन' वर्ल्डवाइड 80 से 100 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है. हालांकि वीकेंड कलेक्शन के लिए इसे वर्ड ऑफ माउथ के भरोसे ही रहना पड़ेगा. इस फिल्म को एच. विनोद ने डायरेक्ट किया है.
वीडियो: Jana Nayagan पर करोड़ों का झटका? Makers लौटाएंगे Distributors का पैसा











