फास्ट एंड फ्यूरियस में जिस तरह डॉम और उनके साथियों का रेस करना पुलिस को नहीं सुहाता था. वैसा ही सीन कुछ इस ट्रेलर में भी देखने को मिला है. फर्क बस इतना है कि वहां पूरी फैमिली रेस के लिए पगलाई पड़ी थी और यहां पेरेंट्स को श्रीसंत का रेस करना कतई पसंद नहीं. ट्रेलर की शुरुआत को देखकर आपको हॉलीवुड मूवी की फीलिंग आएगी. लेकिन जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ेगा आपका ये भ्रम दूर हो जाएगा. ट्रेलर थोड़ा बहुत आपको कंफ्यूज भी करता है. समझ ही नहीं आता कि हो क्या रहा है.श्रीसंत के साथ लीड हीरोइन के रोल में दिख रही हैं निक्की गलरानी. ज्यादातर मलयाम और तमिल फिल्मों में काम करती हैं. वो भी फिल्म में बाइक नचाते दिख रही हैं. उनके साथ बैक सीट पर श्रीसंत को देखकर फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' मुझे याद आई. निक्की को बाइक के साथ देखकर लगता है कि श्रीसंत की मुलाकात निक्की से किसी बाइक रेस में हुई होगी. खैर मूवी आएगी तो हमारे सारे सवालों का जवाब मिल जाएगा. मूवी के डायरेक्टर हैं सुरेश गोविंद. म्यूजिक है गोपी सुंदर का. वैसे तो श्रीसंत की ये डेब्यू मूवी है. श्रीसंत आने वाले साल में एक हिंदी मूवी 'अक्सर 2' में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे. ये मूवी 2006 में बनी अक्सर का सीक्वल होगी. फिल्म में श्रीसंत वकील के काले कोट में नजर आएंगे. खैर आप टीम 5 का ट्रेलर देखिए... https://www.youtube.com/watch?v=h3GcNcYvL_U
श्रीसंत की फिल्म आ रही है, और कॉपी कर रहे हैं शाहरुख खान को
ट्रेलर देख लो. खुद पता चल जाएगा कि तुम्हारी समझ में आया या नहीं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
शान्ताकुमारन श्रीसंत. याद है या भूल गए? 2007 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में मिस्बाह का कैच लेने वाला तेज गेंदबाज, जो बाद में आईपीएल के फिक्सिंग स्कैंडल में फंस गया. क्रिकेट से बेदखल किए जाने के बाद श्रीसंत खलिहर नहीं बैठे है. डांस-वांस तो पहले से ही करते थे. अब उनकी एक मलयाली फिल्म आ रही है. 'टीम 5' मूवी का नाम है. श्रीसंत उसके लीड हीरो है. मूवी की रिलीज डेट अभी रिलीज नहीं हुई है. इसलिए ये मान कर चलें कि उसमें थोड़ा वक्त है. लेकिन उसका ट्रेलर आ गाया है. लगभग दो मिनट का है. जिसमें गिनकर 30-35 सेकेंड के लिए श्रीसंत दिखते हैं. ट्रेलर देखकर मूवी एक्शन वाली जान पड़ती है. उसमें बाइक्स दिखाए गई हैं. रेसिंग और स्टंट भी दिखाए गए हैं. गराज है और एक चंपू टाइप इंसान है, जो मूवी का विलेन मालूम पड़ता है. प्यार-मोहब्बत और रोमांस भी.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement











.webp?width=275)




.webp?width=120)





