The Lallantop

मुनव्वर फारूकी के कॉमेडी छोड़ने पर किन एक्टर्स ने उनका साथ दिया

मुन्नवर के पहले भी कई शोज़ कैंसिल हो चुके हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सिनेमा से जुड़ी नयी खबरें और अपडेट चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. आज के शो में पढ़िए कैसा है अतरंगी रे का नया गाना चका-चका. आमिर खान औऱ रणबीर कपूर कौन सी नई फिल्म में नज़र आने वाले हैं? और कॉमेडियन मुन्नवर फारूकी का किन-किन बॉलीवुड स्टार्स ने साथ दिया. 1. अली अब्बास ज़फर की 'ब्लडी डैडी' में शाहिद पहली खबर शाहिद कपूर की. जो अली अब्बास ज़फर की नेक्स्ट फिल्म में नज़र आने वाले हैं. जिसका नाम होगा 'ब्लडी डैडी'. ये फ्रेंच फिल्म 'स्लीपलेस नाइट' का हिंदी रीमेक होगी. सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू की जा सकती है. 2. 'अतरंगी रे' का नया गाना 'चका-चक' रिलीज़ अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष की फिल्म 'अतरंगी रे' का गाना 'चका-चक' आज सुबह रिलीज़ हो गया है. गाने में सारा अली खान और धनुष नज़र आ रहे हैं. अक्षय ने इसे अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया. फिल्म 24 दिसंबर से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर देखी जा सकेगी. 3. 'पीके' के बाद फिर साथ काम करेंगे रणबीर-आमिर आमिर खान और रणबीर कपूर ने एक साथ सात साल पहले स्क्रीन शेयर की थी. दोनों 'पीके' में साथ दिखाई दिए थे. अब खबर है कि जल्द ही दोनों एक नए प्रोजेक्ट पर साथ काम कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अनटाइटल्ड फिल्म की स्क्रिप्ट दोनों स्टार्स को भा गई है. आमिर खान इस पिक्चर को प्रड्यूस भी करेंगे. सब कुछ ठीक रहा तो 2022 के मिड से इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी. 4. भांजी अलीजेह को लॉन्च करने की तैयारी में सलमान सलमान खान की भांजी अलीजेह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. खबरों के मुताबिक अगले महीने सलमान खान, अलीजेह की फिल्म की अनाउंसमेंट कर सकते हैं. ये फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी. जिसे सलमान ही प्रड्यूस करेंगे. इसकी शूटिंग 2022 में शुरू की जाएगी. साल 2023 में इसे रिलीज़ किया जा सकता है. 5. KBC के हज़ारवें एपिसोड को होस्ट करते भावुक हुए अमिताभ अमिताभ बच्चन के गेम शो 'कौन बनेगा करोड़ पति' का 13वां सीज़न चल रहा है. बिग बी के इस शो के एक हज़ार एपिसोड पूरे हो चुके हैं. इसी मौके पर शो में अमिताभ की बेटी श्वेता और नातिन नव्या ने शिरकत की थी. जिसकी तस्वीरें भी अमिताभ ने शेयर की थी. इसी एपिसोड में केबीसी पर बात करते हुए अमिताभ इमोशनल हो गए. जब श्वेता ने अमिताभ से पूछा कि शो के हज़ारवें एपिसोड को शूट करके उन्हें कैसा लग रहा है तो अमिताभ भावुक हो गए. बोले, ''ऐसा लग रहा है जैसे पूरी दुनिया बदल गई.'' इस स्पेशल वीडियो को सोनी चैनल ने अपने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया है. जिसमें केबीसी के 21 सालों के सफर को दिखाया गया है. 6. बॉलीवुड स्टार्स ने किया कॉमेडियन मुन्नवर फारूकी का सपोर्ट कॉमेडियन मुन्नवर फारूकी एक बार फिर खबरों में हैं. दरअसल उन्होंने इस बार कॉमेडी छोड़ने की तरफ इशारा कर दिया है. बीते दिनों मुन्नवर का बैंगलोर में होने वाला शो कैंसिल हो गया. जिसके बाद मुन्नवर ने लंबा-चौड़ा पोस्ट करके गुडबाय कहा. लिखा, ''नफरत जीत गई, कलाकार हार गया. मैं अब कुछ नहीं कर रहा, अलविदा, इन जस्टिस.'' मुनव्वर फारूकी का शो पुलिस की सलाह के आधार पर रद्द किया गया. पुलिस ने ऑर्गनाइज़र्स को लिखे हुए लेटर में कहा कि मुनव्वर फारूकी का शो रद्द कर देना चाहिए क्योंकि कई समूह इसका विरोध कर रहे हैं. उनका शो रद्द हो जाने के बाद बॉलीवुड और इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे मुन्नवर के सपोर्ट में आगे आए. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया, लिखा, ''नफरत और कट्टरता हमेशा ही उस अलग इंसान से घृणा करेगी जो स्पष्ट, तर्कसंगत, शिक्षित, आकर्षक, प्रतिभाशाली और मज़ाकिया हो और जो जनता से अपनी पहचान से परे जुड़ने की क्षमता रखता हो. ध्यान रहे कि मुनव्वर, उमर खालिद और ऐसे स्पष्टतावादी मुसलमान, हिंदुत्व के लिए बड़ा खतरा होते हैं.''
Swara Bhaskar Tweet

मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब ने भी ट्वीट किया. लिखा, ''समाज के तौर पर हम एक बार और फेल हो चुके हैं...मगर अपनी आशा मत छोड़ो मुन्नवर, हम तुम्हें वापिस स्टेज पर देखना चाहते हैं.'' म्यूज़िशियन टी. एम कृष्णा ने भी ट्वीट किया. लिखा, ''मैं इस भारत पर शर्मिंदा हूं, जहां कलाकार को बुली किया जाता है उसे परेशान किया जाता है.'' बॉक्सर और एक्टर विजेन्द्र सिंह ने भी मुन्नवर फारूकी के सपोर्ट में ट्वीट किया.
Zesghaan Ayyub Post

वैसे पहले भी मुन्नवर के कई शोज़ कैंसिल हो चुके हैं. उन्हें रद्द करने के पीछे भी कुछ ऐसी ही वजह दी गई थी. 7. सिनेमा हॉल में पटाखे छुड़ाने वाले फैन्स से सलमान की रिक्वेस्ट सलमान खान की 'अंतिम' कुछ ही दिनों पहले रिलीज़ हुई है. जिसमें आयुष शर्मा भी दिखाई दिए हैं. इसी फिल्म को थिएटर में देखने गए कुछ लोगों ने सिनेमा हॉल के अंदर ही पटाखे फोड़ने शुरू कर दिए. बाद में सलमान खान को अपने इंस्टा अकाउंट पर इसका वीडियो डालकर ऐसा ना करने की रिक्वेस्ट करनी पड़ी. सलमान ने इंस्टा पर पोस्ट किया. लिखा, ''मेरे सभी फैंस से रिक्वेस्ट है कि पटाखों को ऑडिटोरियम के अंदर लेकर न जाएं क्योंकि इससे आग लगने का खतरा हो सकता है. जिससे आपकी और दूसरों की जान को भी खतरा हो सकता है. थिएटर मालिकों से मेरी रिक्वेस्ट है कि पटाखों को सिनेमाघर के अंदर न ले जाने दें और सुरक्षाकर्मी एंट्री प्वॉइंट पर चेकिंग करें. मेरी फैंस से रिक्वेस्ट है कि हर तरह से फिल्म को इंजॉय करें लेकिन कृपया ऐसा करने से बचें.'' वहीं एक दूसरे वीडियो में सलमान की 'अंतिम' के पोस्टर पर कुछ फैन्स दूध चढ़ाते हुए भी दिखाई दिए. इसके लिए भी उन्होंने पोस्ट किया और दूध को यूं बर्बाद ना करने की अपील कर डाली.
तो बस ये थी आज की बड़ी खबरें. आप चाहें तो इसे वीडियो फॉर्म में भी देख सकते हैं. इसे रोज़ाना शाम 06 बजे रिलीज़ किया जाता है.

Advertisement
Advertisement