The Lallantop

SVC63 में सलमान की एंट्री देख हलक सूख जाएगा!

फिल्म के सलमान के दो किरदारों के नाम भी इंटरनेट पर लीक हो गए!

Advertisement
post-main-image
सलमान खान की SVC63 मार्च 2027 में रिलीज़ होगी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सिनेमाई कार्यक्रम SVC63 में सलमान खान की एंट्री को कोरियाई एक्शन कोरियोग्राफर ओह सियॉंग ने डिजाइन किया है, और उन्होंने सलमान के साथ दो प्रमुख फाइट सीक्वेंस का शूट शुरू कर दिया है।
  • सलमान खान की फिल्म SVC63 की शूटिंग के दौरान भारी बारिश के कारण आउटडोर एक्शन सीन को बाद में शूट करने का निर्णय लिया गया है, जिससे शूटिंग प्रक्रिया पर प्रभाव पड़ा है।
  • फिल्म SVC63 में सलमान खान की एंट्री बेहद एक्शन-भरपूर होगी, जिसमें उनके किरदार के नाम अर्जुन और राघव चर्चा में हैं, और मेकर्स की अगली घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

SVC63 में Oh Sea Young ने Salman Khan की एंट्री किस तरह डिज़ाइन की है? Diljit Dosanjh की Satluj के OTT से हटने के बाद FWICE President BN Tiwari ने ऐसा क्या कह दिया कि लोग उनकी आलोचना करने लगे? Kangana Ranaut की Queen 2 पर 250 करोड़ का लॉ सूट क्यों फाइल हुआ? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# SVC63 में सलमान की एंट्री देख हलक सूख जाएगा! 

सलमान खान की SVC63 मौजूदा वक्त की मोस्ट हाइप्ड फिल्म है. ‘धुरंधर’ के एक्शन कोरियोग्राफ़र के इससे जुड़ने के बाद इसके हाइप में और इज़ाफ़ा हो गया है. मेकर्स तो फिल्म की हर डिटेल टॉप सीक्रेट रखने की कोशिश कर रहे हैं. मगर बातें लगातार हो रही हैं. इंटरनेट पर चर्चा है कि सी यंग ओह पिछले हफ्ते ही कोरिया से इंडिया आ गए थे. और 6 जुलाई से उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म के दो सबसे खूंखार फाइट सीक्वेंस का शूट शुरू कर दिया है. सिने वाइब्स नाम के X पेज के मुताबिक फिल्म में सलमान की एंट्री और इंटरवल फाइट सीक्वेंस सबसे ब्रूटल होने वाले हैं. इंटरवल सीक्वेंस में सलमान अलग-अलग तरह का एक्शन करते दिखेंगे. कहा जा रहा है कि इस वक्त तकरीबन 100 इंटरनेशनल फाइटर्स सेट पर मौजूद हैं. इनमें कुछ जैपनीज़ फाइटर्स भी शामिल हैं. इनके साथ सलमान जैपनीज़ तलवार, कटाना से लड़ते नज़र आएंगे. यंग ओह इस सीक्वेंस को अलग-अलग तरह के फाइट सीन्स के कोलाज की तरह तैयार कर रहे हैं. सलमान 8 से 10 किलो वज़न घटा चुके हैं. और ये ट्रांसफॉर्मेशन ख़ासतौर पर इसी सीक्वेंस के लिए है. इसमें सलमान शर्टलेस भी नज़र आएंगे. फिल्म सलमान की एंट्री खून-ख़राबे से भरे हैंड टु हैंड कॉम्बैट के साथ होगी. इस सीक्वेंस को यंग ओह ने बिल्कुल रॉ रखा है. हथियारों के बजाए आसपास रखी चीज़ों को सामने वाले पर हमले के लिए इस्तेमाल करवाएंगे. चूंकि मुंबई में इस वक्त भारी बारिश हो रही है. और ये सीन आउटडोर शूट होना है. इसलिए इसे बाद में फिल्माया जाएगा. फिल्म में सलमान के किरदारों के नाम भी चर्चा में है. एक नाम अर्जुन और दूसरा राघव बताया जा रहा है. ये डबल रोल हैं या क्लोन कॉन्सेप्ट, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है. मेकर्स का स्टेटमेंट आते ही हम आपके साथ शेयर करेंगे.  

Advertisement

# 'ऑब्सेशन' के बाद मार्वल की फिल्म करेंगी इंडी नवरेटी!

'ऑब्सेशन' फेम एक्टर इंडी नवरेटी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उनके लाइनअप में कौन सी फिल्में हो सकती हैं. 'ऑब्सेशन 2' तो इनमें है ही. मगर इसके अलावा इंडी अपकमिंग मार्वल फिल्म और 'हीट 2' में भी नज़र आ सकती हैं. नायलॉन को दिए इंटरव्यू में इंडी ने बताया कि हाल ही में वो 'थंडरबोल्ट्स' के डायरेक्टर जेक श्रेरियर से मिलीं. वो X-Men का रीबूट बना रहे हैं. इंडी, माइकल मैन से भी मिलीं जो फिलहाल 'हीट 2' की कास्टिंग में लगे हुए हैं. अगर सब ठीक रहा, तो इंडी इन आइकॉनिक सीक्वल्स में नज़र आ सकती हैं.

# पंकज त्रिपाठी की 'ओ माय डॉग' का टीज़र आया

Advertisement

पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'ओ माय डॉग' का टीज़र आया है. ये बच्चों और कुत्तों पर बनी फिल्म है. टीज़र में अमिताभ बच्चन की 'मिस्टर नटवरलाल' का गाना 'मेरे पास आओ मेरे दोस्तों एक किस्सा सुनो...' गाना बजता है. कुत्ते ही फिल्म के सेंट्रल कैरेक्टर हैं. टीज़र में पवन मल्होत्रा की झलक भी दिखी. चाइल्ड एक्टर माही राय, गीता अग्रवाल और राजेश कुमार भी इसमें ज़रूरी किरदारों में हैं. 'ओ माय गॉड 2' बनाने वाले अमित राय इस फिल्म के डायरेक्टर हैं. ये 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# कंगना की 'क्वीन 2' उलझी, लगा 250 करोड़ का लॉ सूट

कंगना रनौत की 'क्वीन 2' का शूट पूरा हुए अभी हफ्ता ही बीता है. और फिर बड़ी मुश्किल में पड़ गई है. मिड-डे के मुताबिक फ़ैंटम स्टूडियोज़ ने जियोस्टार के खिलाफ़ 250 करोड़ रुपये का लॉ सूट फाइल किया है. उनका आरोप है कि ये फिल्म 'क्वीन' का अनऑथराइज़्ड सीक्वल है. ये इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (IPR) का भी उल्लंघन है. 'क्वीन' के IPR में फ़ैंटम स्टूडियोज़ का 50 फीसदी शेयर है. और उन्होंने 'क्वीन 2' बनाने की इजाज़त कभी नहीं दी. रिपोर्ट के मुताबिक 'क्वीन 2' के शूट के दौरान डायरेक्टर विकास बहल और जियोस्टार को कई बार सूचित किया गया. मगर उन्होंने इन बातों को तवज्जो नहीं दी. और अब मामला कोर्ट तक पहुंच गया है.

# "दिलजीत कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्में चुनते ही क्यों हैं?"

दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' के OTT से हटाए जाने पर बहस बरक़रार है. फेरडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज़ (FWICE) के प्रेसिडेंट BN तिवारी के बयान से जनता और उखड़ गई है. IANS से चर्चा में BN तिवारी ने कहा,

 "मैं तो इस बात पर हैरान हूं कि दिलजीत कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्में चुनते ही क्यों हैं. उन्हें समझना चाहिए कि ऐसे फैसलों का असर क्या होता है. वो पंजाब के सुपरस्टार है. और उन्हें बहुत संभलकर चलना चाहिए, ताकि उनकी इमेज ख़राब न हो. सिर्फ पैसों के लिए ऐसी फिल्में कर लेना सही नहीं." 

एक फिल्म बॉडी के प्रेसिडेट का ऐसा बयान लोगों को नागवार गुज़रा. इंटरनेट पर इसकी काफ़ी आलोचना की जा रही है.

# 9 जुलाई को OTT पर आ जाएगी राम चरण की 'पेद्दी'

सक्सेसफुल थिएट्रिकल रन के बाद राम चरण स्टारर 'पेद्दी' OTT पर आने वाली है. नेटफ्लिक्स के अनाउसंमेंट के मुताबिक ये 9 जुलाई को इस प्लैटफॉर्म पर प्रीमियर होगी. मगर इसमें भी एक पेच है. फिलहाल ये फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़ा और मलयालम में ही आएगी. इसका हिंदी वर्जन कुछ दिन बाद प्रीमियर होगा. 

वीडियो: SVC63 का विलेन लॉक, अब मचेगी कसाईनुमा दहशत!

Advertisement