The Lallantop

SVC63 का विलन तय! अब मचेगी कसाईनुमा दरिंदगी!

हैदराबाद एयरपोर्ट से अक्षय खन्ना का वीडियो वायरल होने से शुरू हुई ये चर्चाएं.

Advertisement
post-main-image
सोशल मीडिया पर चर्चा है कि सलमान खान की SVC63 के लिए अक्षय खन्ना को विलन के रोल में साइन कर लिया गया है.

क्या Salman Khan की SVC63 में Akshaye Khanna Villain का रोल करने वाले हैं? क्या Aditya Dhar Dhurandhar 3 बनाएंगे? Jio Studios की Jyoti Deshpande ने इस बारे में क्या हिंट दिया है? KD: The Devil के अश्लील गाने पर हुए विवाद में Nora Fatehi की 8 मई को NCW में हुई पेशी में क्या हुआ? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# SVC63 का विलन फाइनल! बरपाएगा कसाईनुमा क़हर

सलमान खान और नयनतारा स्टारर SVC63 के विलन की तलाश पूरी होती नज़र आ रही है. सोशल मीडिया पर अक्षय खन्ना का एक वीडियो चल रहा है. कहा जा रहा है कि ये हैदराबाद एयरपोर्ट का वीडियो है. जैसे ही ये क्लिप सामने आया, कयासों के दौर शुरू हो गए. SVC63 में विलन के रोल के लिए दो एक्टर्स के नाम पर विचार किया जा रहा था. वो हैं अक्षय खन्ना और फ़हाद फ़ासिल. इस वीडियो के बाद चर्चा है कि अक्षय खन्ना ने SVC63 की डील साइन कर दी है. और 'धुरंधर' के बाद वो एक बार फिर क्रूर, कसाईनुमा विलन के रोल में नज़र आने वाले हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी ढेरों पोस्ट चल रही हैं. कुछ लोगों का मानना है कि वो प्रशांत वर्मा की 'महाकाली' के सिलसिले में हैदराबाद गए थे. मगर उसकी शूटिंग तो मार्च में ही ख़त्म हो गई थी. अब इस बात में कितनी सच्चाई ये तो वक्त ही बताएगा. मगर यदि अक्षय खन्ना SVC63 के विलन बनते हैं, तो ऑडियंस के लिए बड़ी ट्रीट होगी.

Advertisement

# मैट शैकमैन बनाएंगे नई 'प्लैनेट ऑफ द ऐप्स'

'प्लैनेट ऑफ द ऐप्स' फ्रैंचाइज़ की एक और फिल्म बनने जा रही है. डेडलाइन के मुताबिक इसे 'फैंटास्टिक फोर' बनाने वाले मैट शैकमैन डायरेक्ट करेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक ये पिछली फिल्म का कंटिन्यूएशन नहीं होगा. बल्कि ये फिल्म एक नई कहानी पर बनेगी. मैट शैकमैन और जोश फ्रेडमैन इसकी कहानी लिख रहे हैं. जल्द ही मेकर्स ये फिल्म ऑफिशियली अनाउंस करेंगे.

# OTT पर आएगा 'धुरंधर 2' का अनदेखा वर्जन!

Advertisement

'धुरंधर 2' को रिलीज़ हुए आज 50 दिन हो चुके हैं. और अब ये OTT पर आने वाली है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक विदेशों में ये फिल्म 14 मई को नेटफ्लिक्स पर आ जाएगी. और ये फिल्म का अनदेखा वर्जन होगा. दरअसल नेटफ्लिक्स की ओवरसीज़ ऑडियंस ने नोटिस किया कि प्लैटफॉर्म पर 'धुरंधर 2' की इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले की गई है. और ये 14 मई को OTT पर आ जाएगी. फिल्म के टाइटल की जगह लिखा है 'धुरंधर द रिवेंज' (रॉ एंड अनदेखा). फिल्म का रनटाइम भी तीन घंटे 52 मिनट है. जबकि भारत में रिलीज़ हुई फिल्म तीन घंटे 49 मिनट छह सेकेंड की थी. OTT वर्जन तीन मिनट लंबा है. अब देखना ये है कि भारत में भी OTT पर 'धुरंधर 2' का यही रॉ एंड अनदेखा वर्जन प्रीमियर होता है या नहीं. भारत में ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर होगी.

# साल के अंत में 'धुरंधर' वाले देंगे बड़ा सरप्राइज़

'धुरंधर' की प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे की नए इंटरव्यू ने सनसनी फैला दी है. बॉलीवुड हंगामा से चर्चा में उन्होंने कहा, "धुरंधर के साथ अभी हमारा काम खत्म नहीं हुआ है. उम्मीद है कि इस साल के अंत तक दर्शकों के लिए हमारे पास एक सरप्राइज़ होगा. कुछ खास चीज़ है हमारे पास." ज्योति देशपांडे ने ये तो नहीं बताया कि वो सरप्राइज़ क्या है. मगर उनके इस बयान ने 'धुरंधर 3' की खबरों को एक बार फिर हवा दे दी है. हालांकि ये ज़रूरी नहीं है कि वो जिस सरप्राइज़ की बात कर रही हैं, वो 'धुरंधर 3' ही हो. हो सकता है मेकर्स फिल्म के किसी किरदार पर स्पिन-ऑफ फिल्म बना रहे हों. या उन हिस्सों को रिलीज़ करना चाहते हों, जिन्हें दोनों में से किसी फिल्म में जगह नहीं मिल पाई. मगर एक बात तो तय है कि ये जो कुछ भी है 'धुरंधर' यूनिवर्स का ही हिस्सा है. और फैन्स इस बात से एक्साइटेड हैं.

# अश्लील गाने के लिए नोरा फ़तेही ने मांगी माफ़ी

कन्नड़ा फिल्म 'KD: द डेविल' के अश्लील गाने 'सरके चुनर तेरी' पर भारी विवाद हुआ. नेशनल ह्यूमन राइट्स कमिशन और नेशनल कमिशन फॉर विमन के नोटिस के बाद नोरा के खिलाफ़ फ़तवा भी जारी हुआ. इस सिलसिले में नोरा 7 मई को NCW के समक्ष प्रस्तुत हुईं और कमिशन से माफ़ी मांगी. नोरा ने कहा कि उनका इरादा किसी किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था. मगर कलाकार होने के नाते उनकी ज़िम्मेदारी बनती है. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक नोरा ने इसके ऐवज में कुछ अनाथ बच्चियों की शिक्षा का खर्च उठाने की ज़िम्मेदारी ली है. 

# 'आखिरी सवाल' CBFC से पास, रिलीज़ 15 मई को

संजय दत्त स्टारर 'आखिरी सवाल' को आखिरकार सेंसर बोर्ड की हरी झंडी मिल गई है. और मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज़ डेट भी अनाउंस कर दी है. पहले ये आज 8 मई को रिलीज़ होने वाली थी, मगर अब ये फिल्म 15 मई को आएगी. RSS की स्थापना और कार्यप्रणाली पर आधारित इस फिल्म में बाबरी मस्जिद विध्वंस का भी ज़िक्र है. नीतू चंद्रा, अमित साध, समीरा रेड्डी और मृणाल कुलकर्णी भी इसमें ज़रूरी किरदारों में हैं. इसे अभिजीत मोहन वारंग ने डायरेक्टर किया है.

वीडियो: सलमान खान की SVC63 के मेन विलन अक्षय खन्ना होंगे?

Advertisement