The Lallantop

सलमान की SVC63 के विलन और दूसरी हीरोइन का राज़ खुल गया!

'एनिमल' के एक्शन कोरियोग्राफर सुप्रीम सुंदर ने SVC63 क्लाइमैक्स में सलमान के लिए इंटेंस और रॉ एक्शन सीक्वेंस प्लान किए हैं.

Advertisement
post-main-image
वामसी पैडिपली के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म अगले साल ईद में रिलीज़ होगी.

Salman Khan की SVC63 के विलन और हीरोइन के बारे में कौन सा सीक्रेट सामने आया है? Kaala Hiran फिल्म पर सलमान खान के लीगल नोटिस पर Amit Jani ने क्या कहा? Ahaan Panday और Aneet Padda की अगली फिल्म का शूट कब शुरू होगा? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# सलमान की SVC63 के विलन और दूसरी हीरोइन का राज़!

सलमान खान की SVC63 के बारे में ज़बरदस्त अपडेट्स हैं. सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है कि फिल्म में एक नहीं दो हीरोइन होंगी. नयनतारा इसमें एक्शन से भरपूर रोल में हैं. वहीं, दूसरी हीरोइन का किरदार एक आम महिला का बताया जा रहा है. ये एक्टर कौन होंगी, इसके बारे में अब तक पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है. दूसरा अपडेट फिल्म के क्लाइमैक्स से जुड़ा है. फिल्म के एक क्रू मेम्बर ने इंस्टाग्राम पर बुडापेस्ट की तस्वीरें शेयर की थीं. तभी से ये चर्चाएं चलीं, कि टीम वहां रेकी करने गई है. और हैदराबाद के बाद शूट बुडापेस्ट में होगा. लेटेस्ट अपडेट ये है कि मेकर्स वहां फिल्म का क्लाइमैक्स शूट करेंगे. सलमान की सिक्योरिटी बनी रहे, इसलिए शूट पब्लिक प्लेस पर नहीं होगा. 'एनिमल' के प्रोडक्शन डिज़ाइनर सुरेश सेल्वाराजन फिल्म के क्लाइमैक्स के लिए ग्रैंड सेट का डिज़ाइन तैयार कर रहे हैं. 'एनिमल' के एक्शन कोरियोग्राफर सुप्रीम सुंदर ने क्लाइमैक्स के लिए इंटेंस और रॉ एक्शन सीक्वेंस प्लान किए हैं. कहा जा रहा है कि SVC63 में सलमान के कई हैंड टु हैंड कॉम्बैट सीन रखे गए हैं. वामशी पैडिपली इसमें सलमान को उनकी पिछली सभी फिल्मों से अलग और ब्रूटल लुक में दिखाना चाहते हैं. इसलिए लगभग सारे फाइट सीन और स्टंट्स भी सलमान ख़ुद करने वाले हैं.

Advertisement

# सुपरनैचरल लव ट्राएंगल 'हॉलो' में सिडनी स्वीनी

सिडनी स्वीनी जल्द ही सुपरनैचरल लव ट्राएंगल फिल्म 'हॉलो' की शूटिंग शुरू करेंगी. डेडलाइन के मुताबिक ये लिंडसे एंडरसन बियर के अपकमिंग नॉवल 'दी लेजेंड ऑफ स्लीपी हॉलो' पर बेस्ड फिल्म है. लिंडसे एंडरसन ही इसे डायरेक्ट करेंगी.

# अक्टूबर में शुरू होगी अहान-अनीत की फिल्म का शूट!

Advertisement

'सैयारा' के बाद अहान पांडे और अनीत पड्डा YRF की एक और रोमैंटिक फिल्म करने जा रहे हैं. इसे भी मोहित सूरी ही डायरेक्ट करेंगे. पिंकविला के मुताबिक इसकी शूटिंग अक्टूबर एंड या नवंबर के पहले हफ्ते में शुरू होगी. सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में लिखा गया कि इस फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है. कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इसका नाम 'सतरंगा' है. मगर मेकर्स ने ये टाइटल विकल्पों में भी शामिल नहीं किया है.

# "काला हिरण सलमान खान की बायोपिक नहीं है"

काला हिरण शिकार वाले केस पर सलमान खान ने कल 2 जून को फिल्म के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा. उन्होंने सवाल किया कि उनकी इजाज़त के बग़ैर उनकी पहचान का इस्तेमाल क्यों किया गया. केस करने की चेतावनी भी दी. मेकर्स ने भी इसका जवाब दिया है. प्रोड्यूसर अमित जानी ने इंडिया टुडे से चर्चा में कहा कि ये सलमान की बायोपिक नहीं है. इसमें केवल वही दिखाया जाएगा, जो पहले से पब्लिक डोमेन में है. उन्होंने कहा-  "ये फिल्म बिश्नोई समाज से जुड़ी एक बड़ी कहानी पर बेस्ड है. इसमें उनका स्ट्रगल और वाइल्डलाइफ से उनका कनेक्शन दिखाया गया है. सलमान और लॉरेंस को ग्लोरीफ़ाई नहीं किया गया है. न ही उन्हें ग़लत बताया गया है." हम बता दें कि 20 जून को इस फिल्म का टीज़र आना है. मगर आगे क्या होना है, ये तो वक्त ही बताएगा.

# "मुझे जान से मारने की धमकियां तक दी गईं"

मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म 'घूसखोर पंडत' के टाइटल को लेकर बड़ा विवाद हुआ. NDTV से चर्चा में मनोज ने बताया कि इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी गई थीं. उन्होंने कहा, 

"मैं तो सिर्फ उस फिल्म में एक्टर हूं. यहां तक कि लोगों ने मेरी पत्नी और मेरी 15 साल की बेटी के लिए भी अपशब्द कहे. ये कैसे सही है." 

वहीं, रणबीर अलाहबादिया के पॉडकास्ट में मनोज ने कहा कि बीते 10 साल में वो कई बार एक्टिंग छोड़ने के बारे में सोच चुके हैं. उन्होंने कहा- 

"अब मैं एक मासी फिल्म करना चाहता हूं. प्योर स्लैप्स्टिक कॉमेडी. नॉनसेंस करो. थोड़ा गानों पे नाचो. घर से कोई तैयारी नहीं करके आना है. बस मज़े करने हैं सेट पर."

# 'स्पिरिट' से प्रभास का लुक लीक, मेकर्स ने हटवाया

'स्पिरिट' की शूट लोकेशन की तस्वीरों से लेकर सीन की डिटेल्स भी सामने आती रहती हैं. पर प्रभास का लुक अब तक लीक नहीं हुआ था. मगर 2 जून को फिल्म की हेयर आर्टिस्ट पूजा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रभास के साथ सेल्फ़ीज़ पोस्ट कीं. ब्लैक आउटफिट में प्रभास पहले से काफ़ी लीन दिख रहे हैं. चूंकि संदीप रेड्डी वांगा प्रभास का लुक रिवील नहीं करना चाहते, इसलिए उन्होंने पूजा से ये पोस्ट फौरन डिलीट करवाई. मगर तब तक फैन्स ने प्रभास की इन तस्वीरों के स्क्रीनशॉट ले लिए थे. और ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

वीडियो: SVC63: सलमान का डबल रोल तय, खूंखार है ग्रे कैरेक्टर!

Advertisement