The Lallantop

'आधा पेपर आ गया है...', Re-NEET पास कराने की ठगी शुरू, लाखों रुपये की डिमांड

NEET परीक्षा 2026 में पेपर लीक से जुड़े आरोप लगने के बाद पेपर रद्द कर दिया गया. मामले की जांच CBI को सौंप दी गई. परीक्षा की नई तारीख भी आ गई. 21 जून. लेकिन इन सबके बीच ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर से नीट एग्जाम में क्वेश्चन पेपर आउट करने के दावे करने वाले रैकेट एक्टिव हो गए हैं.

Advertisement
post-main-image
नीट पेपर लीक कराने वाले ऑनलाइन रैकेट फिर से एक्टिव. (इंडिया टुडे, प्रतीकात्मक तस्वीर)

NEET परीक्षा पेपर लीक के बाद मचे बवाल, CBI की जांच और 21 जून को फिर से परीक्षा होने के बीच कुछ नए दावों ने बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर पेपर लीक और सिलेक्शन कराने के दावे करने वाले रैकेट फिर से एक्टिव हो गए हैं. कई टेलीग्राम चैनल्स पर RE-NEET का क्वेश्चन पेपर दिलाने और 620 से ज्यादा स्कोर दिलवाने का दावे किए जा रहे हैं. बदले में 20 लाख रुपये की मांग की जा रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद के एक्टिविस्ट शुभम ठाकुर ने साइबर क्राइम पुलिस में एक आवेदन देकर इन टेलीग्राम चैनल्स की जांच की मांग की है. उन्होंने आवेदन में कहा,

 इसकी जांच होनी चाहिए कि क्या इन टेलीग्राम चैनल्स के पास सच में कुछ ऐसी सामग्री है या फिर ये सिर्फ NEET में सफलता चाह रहे छात्रों और उनके अभिभावकों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement

ये कथित रैकेट कई टेलीग्राम चैनल्स के जरिए ऑपरेट कर रहे हैं, जो बार-बार अपना नाम बदलते हैं. इसमें मेंबर्स को सिर्फ रेफरल के जरिए जोड़ा जा रहा है.

मोटी रकम की डिमांड

ये टेलीग्राम चैनल्स RE-NEET के क्वेश्चन पेपर दिलाने के लिए 60 हजार से 1 लाख रुपये तक की मांग कर रहे हैं. कथित तौर पर कुछ ग्रुप्स में 700 में से 620 से ज्यादा नंबर दिलाने के लिए 20 लाख रुपये की मांग की जा रही है. TOI के मुताबिक उसके एक रिपोर्टर ने NEET अभ्यर्थी का गार्जियन बनकर खुद को एक चैनल में जुड़वाया. इस चैनल के ऑपरेटर ने उनसे कहा, 

Advertisement

आपको टोकन के तौर पर 50 हजार रुपये देने हैं और इसके बाद बेंगलुरु के ऑफिस में हमारे बॉस से व्यक्तिगत तौर पर मिलिए. परीक्षा वाले दिन आपको OMR शीट खाली छोड़ देनी है. हमारी प्रमुख एजेंसियों के साथ सेटिंग है. हम बाद में इसमें सही आंसर भरवा देंगे और आपको 620 से ज्यादा नंबर मिल जाएंगे. इसके लिए कुल 20 लाख रुपये देने होंगे.

'आधा पेपर आ गया'

एक और कथित ऑपरेटर ने शुभम ठाकुर से असली पेपर लीक होने का दावा किया. उसने खुद को दिल्ली में एक प्रमुख कोचिंग सेंटर का फैकल्टी बताया. उसने दावा किया कि उसके नेटवर्क ने ‘आधा क्वेश्चन पेपर’ 35 लाख में खरीदा है और बाकी पेपर परीक्षा की तारीख नजदीक आने पर मिलेंगे. उसने आगे बताया कि उसके नेटवर्क को रसूखदार लोगों का संरक्षण मिला हुआ है. उसने कैंडिडेट्स से QR कोड के जरिए पैसे देने की मांग की.

वीडियो: नीट मामले में मास्टरमाइंड को सीबीआई ने गिरफ्तार किया

Advertisement