The Lallantop

SVC63 में सलमान के कितने लुक्स? प्रोड्यूसर ने सब बता दिया!

प्रोड्यूसर दिल राजू ने कहा- "फिल्म में सलमान के सभी लुक्स यूनीक हैं. उन्हें पहले ऐसे कभी नहीं दिखाया गया."

Advertisement
post-main-image
SVC63 में सलमान खान अलग-अलग लुक्स में नज़र आएंगे.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल राजू ने इंटरव्यू में बताया कि सलमान खान की फिल्म SVC63 में उनके कई अलग-अलग लुक्स और कैरेक्टर दिखाई देंगे, जिनकी शूटिंग अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी।
  • सलमान खान के मल्टिपल लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से चर्चा थी, जिससे ट्रेड में इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
  • SVC63 फिल्म की शूटिंग छह महीने में खत्म होने के बाद बाजार में इसकी रिलीज़ से 120 करोड़ रुपये से अधिक की घरेलू कमाई की संभावना जताई जा रही है।

SVC63 में Salman Khan के कैरेक्टर्स और मल्टिपल लुक्स के बारे में Dil Raju ने क्या कहा? Emraan Hashmi की Awarapan 2 का Teaser कैसा है? Allu Arjun की Raaka में Rashmika Mandanna के किरदार और शूट के बारे में क्या अपडेट है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# SVC63: मेकर्स का दावा, रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग करेगी

सलमान खान की SVC63 के प्रोड्यूसर दिल राजू ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस फिल्म के कई पहलुओं पर बात की. उन्होंने फिल्म में सलमान खान के लुक्स और कैरेक्टर के बारे में कुछ जानकारी दी. और साथ ही कुछ बड़े भी दावे किए. उन्होंने कहा- 

Advertisement

"हमें भरोसा है कि ये फिल्म बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी. हम कुछ लोगों से फिल्म के कुछ रशेज़ देखे हैं. और उन सभी में wow फैक्टर है. इसकी शूटिंग छह महीने में ख़त्म हो जाएगी. अक्टूबर तक प्रोडक्शन का पूरा काम निपट जाएगा. सलमान गरू के मल्टिपल लुक्स और एक गाना जो शूट हुआ है, उनका लुक एंड फील ज़बरदस्त है. सलमान गरू इसकी शूटिंग एंजॉय कर रहे हैं. अलग-अलग लुक्स के लिए शूट किया उन्होंने. और उनके सभी लुक्स यूनीक हैं. सलमान गरू को पहले ऐसे कभी नहीं दिखाया गया." 

सोशल मीडिया पर ये अपडेट्स काफ़ी समय से आ रहे थे कि सलमान इस फिल्म में मल्टिपल लुक्स में नज़र आएंगे. अब दिल राजू के इस ताज़ा बयान से ये बात कन्फर्म हो गई है कि SVC63 में सलमान अलग-अलग अवतारों में नज़र आएंगे. सिनेमा डीकोडेड नाम के X पेज के मुताबिक ट्रेड इस फिल्म से 120 करोड़ रुपये के ऊपर की डोमेस्टिक ओपनिंग की उम्मीदें हैं. मगर सलमान की फैन फॉलोइंग गल्फ और पैन इंडिया में भी है. और मेकर्स सहित ट्रेड को भी इससे रिकॉर्डतोड़ कमाई की उम्मीद है.

# 'माइकल' से पिछड़ गई  क्रिस्टोफर नोलन की 'ऑपनहाइमर'

Advertisement

माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' ने इतिहास रच दिया है. इसने 977 मिलियन डॉलर्स यानी 9 हज़ार 227 करोड़ 17 हज़ार 800 रुपये कमा लिए है. और इस कमाई के साथ ये फिल्म अब तक की सबसे कमाऊ बायोपिक बन गई है. इसने क्रिस्टोफ़र नोलन की कल्ट फिल्म 'ऑपनहाइमर' को पछाड़ दिया है. वैरायटी के मुताबिक 'ऑपनहाइमर' ने 975 मिलियन डॉलर्स यानी 9 हज़ार 210 करोड़ 80 लाख रुपये कमाए थे. साथ ही ये हाइएस्ट ग्रॉसिंग म्यूज़िकल बायोपिक भी बन गई‍ है. अब तक ये रिकॉर्ड 'बोहेमियन रैप्स्डी' के नाम था.

# इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का टीज़र आया

इमरान हाशमी स्टारर 'आवारापन 2' का टीज़र आया है. शुरुआत होती है एक इमोशनल फिलॉसफिकल वॉइस ओवर से. श्रिया सरन के किरदार आलिया हामिद की क़ब्र पर फूल चढ़ाते हैं. और फिर कहानी में नया मोड़ आते दिखता है. इमरान हाशमी इसमें एक्शन पैक्ड रोल में नज़र आ रहे हैं. टीज़र में शबाना आज़मी और दिशा पाटनी भी झलक भी दिखी. शबाना इस फिल्म में नेगेटिव कैरेक्टर में हैं. नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज़ होगी. सनी देओल की 'बंटवारा 1947' भी इसी दिन आएगी.

# मुंबई में शूट होंगे 'राका' के रश्मिका वाले सीक्वेंसेज़

अल्लू अर्जुन स्टारर 'राका' का अगला शेड्यूल मुंबई में होगा. वैरायटी इंडिया के मुताबिक इस शेड्यूल में रश्मिक मंदन्ना और अल्लू अर्जुन के सीक्वेंसेज़ शूट किए जाएंगे. चर्चा है कि 'राका' में रश्मिका नेगेटिव रोल कर रही हैं. दीपिका पादुकोण तो ज़रूरी रोल में हैं ही. उनके अलावा जान्हवी कपूर और मृणाल ठाकुर के भी इस फिल्म से जुड़ने की ख़बरें हैं. साथ ही शाहरुख खान के कैमियो की भी चर्चाएं हैं. मगर अभी इस बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है. कहा जा रहा है कि एटली ये फिल्म दिसंबर 2027 में रिलीज़ करेंगे.

# "टॉक्सिक में यश ने जान झोंक दी, फैन्स के लिए ये बड़ी ट्रीट"

हुमा क़ुरैशी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में 'टॉक्सिक' के बारे में बात की. ENT लाइव पर उन्होंने कहा- "मैंने आठ-नौ मिनट का एक कट देखा है टॉक्सिक का. और मैं आपको बता दूं कि मैंने ऐसे विज़ुअल्स आज तक नहीं देखे. इस फिल्म में सारे एक्टर्स के पास अपना एक मोमेंट है शाइन करने के लिए. और यश ने तो जान झोंक दी है फिल्म में. कमाल काम किया है. यश के फैन्स के लिए ये उनकी तरफ़ से अब तक की सबसे बड़ी ट्रीट होने वाली है." हुमा ने इस इंटरव्यू में ये भी कहा कि 26 अगस्त को आना तय है. अब रिलीज़ डेट नहीं बदलेगी. 

# रिलीज़ से पहले ही उलझ गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'

श्रद्धा कपूर स्टारर 'ईठा' रिलीज़ से पहले ही उलझनों में पड़ गई है. ये फिल्म महाराष्ट्र की महशूर लावणी डांसर स्व. विठाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक बताई जा रही है. विठाबाई के परिजन और नेशनल कांग्रेस पार्टी के फिल्म एंड कल्चरल डिपार्टमेंट ने फिल्म के नाम पर आपत्ति ली है. TV9 मराठी के मुताबिक NCP का कहना है कि ये विठाबाई की बायोपिक है, तो फिर उनके नाम को अवॉइड क्यों किया गया. विठाबाई के परिवार ने भी यही सवाल उठाया है. उन्होंने मेकर्स से अपील की है कि टाइटल सहित पूरी फिल्म में विठाबाई का नाम न बदला जाए. अब तक इस बारे में मेकर्स ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 28 अगस्त को रिलीज़ होगी.

वीडियो: VC63 में सलमान खान के होंगे कई लुक्स, दिल राजू ने किया कन्फर्म

Advertisement