The Lallantop

रजनीकांत के लिए सूर्या ने अपनी फिल्म 'कंगुवा' की रिलीज़ आगे बढ़ा दी

सूर्या ने कहा, फिल्म आगे खिसकाने का फैसला आसान नहीं था.

Advertisement
post-main-image
रजनीकांत की ‘वेट्टैयन’ 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है

Rajinikanth की Vettaiyan के लिए Suriya ने Kanguva की रिलीज़ आगे खिसका दी, Son of Sardar 2 का शूट शुरू करेंगे Sanjay Dutt, Salman Khan और Atlee की फिल्म कंफर्म. Cinema से जुड़ी सभी ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें: 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
1. सेन सेबेस्टियन फिल्म फेस्टिवल में 'वी लिव इन टाइम'

72वें सेन सेबेस्टियन फिल्म फेस्टिवल में जॉन क्राउली की फिल्म 'वी लिव इन टाइम' की स्क्रीनिंग की जाएगी. ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. एंड्रू गारफील्ड और फ्लोरेंस प्यू इस फिल्म में लीड रोल में हैं. 'वी लिव इन टाइम' 3 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

2. रजनीकांत के लिए सूर्या ने अपनी फिल्म पोस्टपोन की

सूर्या की 'कंगुवा' और रजनीकांत की ‘वेट्टैयन’, दोनों ही फिल्में 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी. लेकिन अब सूर्या ने अपनी फिल्म 'कंगुवा' की रिलीज़ आगे खिसका दी है. हाल ही में हुए एक इवेंट के दौरान उन्होंने कहा, "'कंगुवा' को आगे खिसकाने का फैसला लेना आसान नहीं था. फिल्म के लिए सबने बहुत मेहनत की है. लेकिन जब बात रजनीकांत सर की आए, तो कुछ मायने नहीं रखता है".

Advertisement
3. 'सन ऑफ सरदार 2' का शूट शुरू करेंगे संजय दत्त

दैनिक भास्कर में छपी खबर के मुताबिक, संजय दत्त और अजय देवगन अक्टूबर से 'सन ऑफ सरदार 2' का शूट शुरू करेंगे. रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म में संजय दत्त का किरदार वसूली भाई से मिलता जुलता होगा. बीच में खबर आई थी कि यूके का वीज़ा ना मिलने की वजह से संजय फिल्म से बाहर हो गए हैं. इसे विजय कुमार अरोड़ा डायरेक्ट कर रहे हैं.

4. शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में 'द मेहता बॉयज़'

बोमन ईरानी और अविनाश तिवारी की फिल्म 'द मेहता बॉयज़' 15 वें शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर की जाएगी. ये एक पिता और बेटे की कहानी है. फिल्म को बोमन ईरानी ने ही डायरेक्ट भी किया है. श्रेया चौधरी भी इस फिल्म में अहम भूमिका में नज़र आएंगी.

5. अर्जुन-भूमि की 'द लेडी किलर' यूट्यूब पर रिलीज़

अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'द लेडी किलर' टी सीरीज़ के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल है. फिल्म को अजय बहल ने डायरेक्ट किया है. फिल्म नवंबर, 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म में प्रियंका बोस और एकावली खन्ना जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे.

Advertisement
6. एटली की दो हीरो वाली फिल्म में सलमान खान

बीते कई दिनों से खबरें आ रही थीं कि सलमान खान एटली के साथ फिल्म करने वाले हैं. पीपिंग मून में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अब ये फिल्म कंफर्म हो गई है. ये एक टू हीरो फिल्म होगी जिसे बड़े बजट में बनाया जाएगा. खबर है कि इस एक्शन एंटरटेनर में कमल हासन पैरेलल लीड में हो सकते हैं. मेकर्स उनकी हां का इंतज़ार कर रहे हैं. कमल हासन की तरफ से अप्रूवल मिलते ही फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम शुरू हो जाएगा. रिपोर्ट में बताया गया है कि सलमान खान खुद कमल हासन से इस फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे हैं. ये एटली के करियर की सबसे एंबिशस फिल्म बताई जा रही है, जिस एक्सपीरियंस को लोग सालों तक याद रखेंगे.

वीडियो: किससे डरकर रजनीकांत ने 'तिरंगा' को मना कर दिया था?

Advertisement