The Lallantop

सनी देओल पर प्रोड्यूसर्स ने लगाया घोखाधड़ी और घपलेबाज़ी का आरोप

Sunny Deol पर प्रोड्यूसर ने घोखाधड़ी का आरोप लगाया है. कहा कि Gadar 2 की सक्सेस के बाद सनी देओल साइन की हुई फिल्मों को भी शुरू नहीं कर रहे.

Advertisement
post-main-image
सनी देओल की 'गदर 2' ने ओवरलऑल 600 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की थी.

Sunny Deol की पिछली रिलीज़ फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही. फिल्म को रिव्यूज़ भले ही खराब मिले मगर पिक्चर ने तगड़े पैसे कमाए. 'गदर 2' के बाद सनी देओल की आने वाली फिल्मों पर भी लगातार अपडेट्स आते रहते हैं. मगर हाल ही में फिल्म प्रोड्यूसर सौरव गुप्ता ने सनी पर धोखेधड़ी और ज़बरदस्ती पैसे वसूलने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि सनी देओल ने फिल्म करने के लिए पैसे तो लिए मगर बाद में उनकी फिल्म पर काम ही नहीं किया.

Advertisement

Sundawn Entertainment से जुड़े सौरव गुप्ता ने पिछले हफ्ते एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सौरव ने सनी पर कई संगीन आरोप लगाए. कहा कि साल 2016 में सनी देओल ने उनके साथ एक फिल्म करने के लिए डील की थी. उन्होंने कहा था कि जल्द ही वो फिल्म पर काम चालू करेंगे. मगर 'गदर 2' की ह्यूज हिट के बाद सनी अपनी बात से मुकर गए.

सौरव ने एचटीसिटी से बात करते हुए कहा कि उनकी फिल्म के लिए सनी ने चार करोड़ रुपए की फीस मांगी थी. उन्हें एडवांस में भी पेमेंट कर दिया गया था. सौरव ने कहा,

Advertisement

''हमने उन्हें (सनी देओल) एक करोड़ रुपए एडवांस में दिया था. ये पैसा इसलिए था ताकि वो हमारी फिल्म शुरू करें. मगर इसको शुरू करने के बजाय उन्होंने साल 2017 में आई 'पोस्टर बॉयज़' पर काम करना शुरू कर दिया. वो हमेशा मुझसे और ज़्यादा पैसे की डिमांड करते रहे. अभी तक उनके अकाउंट में हमारी तरफ से 2.55 करोड़ रुपए भेजे जा चुके हैं. उनकी वजह से मुझे दूसरे डायरेक्टर को भी पैसे देने पड़े. फिल्मीस्तान स्टूडियो को भी बुक करना पड़ा.''

सौरव ने आगे कहा,

''साल 2023 में जब हमने सनी के साथ अपना अग्रीमेंट पढ़ा तो हमने देखा कि उन्होंने तो पन्ना ही चेंज कर दिया है. जहां पर फीस का अमाउंट चार करोड़ बढ़ा कर उन्होंने उसे आठ करोड़ कर दिया है.''

Advertisement

सौरव के साथ फिल्ममेकर सुनील दर्शन भी थे. जो 'जानवर' और 'अंदाज़' जैसी फिल्में बना चुके हैं. उन्होंने भी सौरव गुप्ता की बातों से सहमति जताई. कहा,

''सनी देओल ने मेरी फिल्म 'अजय' के राइट्स भी ले लिए थे. वो उसका ओवरसीज़ डिस्ट्रीब्यूशन करना चाहते थे. मगर उन्होंने उसके लिए कुछ पैसे ही दिए. बाकी बकाया पैसा अभी भी बाकी है.''

एचटी ने इस मामले पर कुछ और लोगों से बात की. नाम ना बताने की शर्त पर उन्होंने एचटी को बताया,

''सनी देओल सालों से इंडस्ट्री के लिए समस्या बनते रहे हैं. सनी ने 'राम जन्मभूमि' नाम की फिल्म के लिए भी साइन किया था. प्रोड्यूसर ने मुंबई में इसके लिए सेट भी तैयार कर लिया था. इस फिल्म को सनी ने 05 करोड़ रुपए की फीस पर साइन किया था. मगर बाद में उन्होंने सेट पर आने से मना कर दिया. 'गदर 2' की सक्सेस के बाद वो फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपए मांगने लगे.''

हालांकि, ये सारी खबरें मीडिया रिपोर्ट्स की तरफ से चलाई जा रही हैं. इस पर सनी देओल की तरफ से अभी तक कोई भी बयान नहीं आया है. उनकी टीम की तरफ से भी इस विषय पर कुछ नहीं कहा गया है. 
 

वीडियो: दी सिनेमा शो: Abbas Mastan के साथ Shahrukh Khan और Akshay Kumar की कौन सी फिल्म आ सकती है?

Advertisement