Shah Rukh Khan की बेटी Suhana Khan का एक वीडियो वायरल हो रहा है. ‘द आर्चीज़’ की टीम फिल्म की रिलीज़ से पहले प्रमोशन कर रही है. सुहाना का वो वीडियो NDTV को दिए गए एक इंटरव्यू से आया है. यहां वो सस्टेनेबल फैशन की बात करती हैं. कहती हैं कि आलिया भट्ट ने नैशनल अवॉर्ड के इवेंट में अपनी साड़ी रिपीट करके कमाल का स्टेटमेंट दिया है. उनके बयान पर इंटरनेट दो पक्षों में बंटा हुआ है. कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. कह रहे हैं कि ये अमीर लोगों के स्ट्रगल हैं. अनन्या पांडे के स्ट्रगल वाले बयान से जोड़ रहे हैं. फिर आता है दूसरा पक्ष जो सुहाना की तारीफ कर रहा है. उनका कहना है कि पर्यावरण को लेकर सुहाना ने ज़रूरी बात कही है. पहले आप सुहाना का स्टेटमेंट पढिए:
सुहाना खान ने कपड़े रिपीट करने की बात की, इंटरनेट उन्हें स्ट्रगल के नाम पर ट्रोल करने लगा
सुहाना ने आलिया भट्ट का उदाहरण देते हुए सस्टेनेबल फैशन की बात की. उन्होंने कहा कि ज़्यादा कपड़े बनाने से पर्यावरण पर बहुत असर पड़ता है.


हाल ही में आपने देखा होगा कि आलिया भट्ट ने नैशनल अवॉर्ड लेते वक्त फिर से अपनी शादी वाली साड़ी पहनी थी. मुझे लगता है कि किसी के पास इतना इंफ्लूएंस है और वो इस तरह से उसे इस्तेमाल करते हैं, ये बहुत कमाल की बात है. उन्होंने सस्टेनेबिलिटी का पक्ष लेते हुए उसके लिए स्टैंड लिया. अगर आलिया भट्ट फिर से अपनी शादी वाली साड़ी पहन सकती हैं, तो हम सब भी किसी पार्टी के लिए अपने कपड़े रीपीट कर सकते हैं. हमें नए कपड़े खरीदने की ज़रूरत नहीं.
सुहाना ने आगे कहा कि ज़्यादा कपड़े बनाने में बहुत सारा कचरा पीछे रह जाता है. इससे पर्यावरण पर गहरा असर पड़ता है. सस्टेनेबल फैशन पर बहस नई नहीं है. इंटरनेट ऐसे आर्टिकल्स और वीडियोज़ से भरा हुआ है, जहां बताया गया कि आपके सरोजिनी नगर से लिए कपड़ों से पर्यावरण कैसे प्रभावित हो रहा है. इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं कि सिर्फ ब्रांडेड कपड़ों की ही जय-जय हो. बात सिम्पल सी है. कपड़े रिपीट करने में कोई शर्मिंदगी महसूस नहीं होनी चाहिए. हर नए मौके के लिए नए कपड़े खरीदने की ज़रूरत नहीं.
बता दें कि सुहाना की डेब्यू फिल्म ‘द आर्चीज़’ 07 दिसम्बर 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली है. फिल्म की कहानी अमेरिकन कॉमिक सीरीज़ ‘आर्चीज़’ पर आधारित है. ज़ोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म 60 के दशक में सेट है. एक छोटे से टाउन में कुछ बच्चे रहते हैं, जो अपने सपनों और आसपास की दुनिया को समझने की कोशिश में लगे हैं. उन्हें पता चलता है कि आधुनिकता और विकास के नाम पर उनके पसंदीदा पार्क को हमेशा के लिए दफन किया जा रहा है. ये बच्चे उसी पार्क के लिए लड़ते हैं. ‘द आर्चीज़’ एक म्यूज़िकल ड्रामा होने के साथ-साथ पर्यावरण वाली फिल्म है.
वीडियो: शाहरुख खान और सुहाना खान की एक्शन फिल्म साल 2024 के अंत में रिलीज़ होगी






















