The Lallantop

'पुष्पा' वाले डायरेक्टर के साथ राम चरण की अगली फिल्म, ओपनिंग सीक्वेंस लीक हो गया!

Ram Charan की फिल्म RC17 को Pushpa फेम Sukumar डायरेक्ट करेंगे. SS Rajamouli के बेटे SS Karthikeya ने बताया, फिल्म का ओपनिंग सीक्वेंस सुनकर कुछ मिनटों तक दंग रह गए थे.

Advertisement
post-main-image
राम चरण और सुकुमार की RC 17 को राजमौली के बेटे ने ब्लॉकबस्टर कह दिया है

Pushpa के डायरेक्टर Sukumar की अगली फिल्म Ram Charan के साथ होने वाली है. इससे पहले ये दोनों लोग फिल्म Rangasthalam पर काम कर चुके हैं. राम चरण, Buchi Babu Sana के साथ बन रही फिल्म के बाद सुकुमार वाली फिल्म पर जुटेंगे, जिसे RC17 बुलाया जा रहा है. इस फिल्म का म्यूज़िकल DSP कंपोज़ करेंगे. RC 17 का अभी तक शूट भी नहीं शुरू हुआ है और SS Rajamouli के बेटे SS Karthikeya ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता दिया है. एसएस कार्तिकेय का कहना है कि RRR के शूट के दौरान राम चरण ने उन्हें RC 17 के बारे में बताया था. उसका ओपनिंग सीक्वेंस सुनकर वो इस फिल्म की सफलता को लेकर आश्वस्त हो गए थे. 

Advertisement

राम चरण ने सुकुमार के साथ तस्वीर शेयर करते हुए RC17 का ऑफिशियल ऐलान किया. राम के ट्वीट को री-पोस्ट करते हुए कार्तिकेय ने लिखा-

Advertisement

“मुझे लगता है कि RRR के क्लाइमैक्स शूट के दौरान बातों ही बातों में राम ने बताया था कि वो सुकुमार के साथ फिल्म कर रहे है. इसके बाद उन्होंने मुझे उस फिल्म के ओपनिंग सीक्वेंस के बारे में बताया. जिसे सुनकर करीब 5 मिनट के लिए तो मैं दंग रह गया था. मेरे होश ही उड़ गए थे. जब उन्होंने इसका ज़िक्र किया, तब से ही मैं इस फिल्म की अनाउंसमेंट का इंतज़ार कर रहा था. मुझे ये फिल्म पहले ही ब्लॉकबस्टर नजर आ रही है. ये एक आइकॉनिक सीक्वेंस होगा. राम भाई मैं उम्मीद करता हूं कि उस सीन के बारे में मैंने ज़्यादा कुछ लीक नहीं किया."

राम चरण की पिछली रिलीज दो फिल्में 'आचार्य' और RRR थी. एक पिट गई, दूसरी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. आने वाले दिनों में वो शंकर की फिल्म 'गेम चेंजर' में दिखेंगे. इसमें कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी. इस फिल्म फिल्म की कहानी एक IAS ऑफिसर के बारे में है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की कोशिश करता है. खबरें ये भी हैं फिल्म में राम चरण का डबल रोल हो सकता है. वो पिता और बेटे का रोल करेंगे. 'गेम चेंजर' के बाद वो बुची बाबू सना की फिल्म RC 16 में दिखेंगे. ये जाह्नवी कपूर की दूसरी साउथ इंडियन फिल्म है.

राम चरण की तीसरी अपकमिंग फिल्म होगी RC 17. जिसके डायरेक्टर सुकुमार हैं. राम चरण इन दिनों जहां 'गेम चेंजर' में बिजी हैं, तो दूसरी ओर सुकुमार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' में लगे हुए हैं. 'पुष्पा 2' के लिए भंयकर इंतजार किया जा रहा है. ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है. 

Advertisement

वीडियो: Radhika-Anant की प्री-वेडिंग में Shahrukh Khan पर RamCharan की बेइज्ज़ती का आरोप लगा, क्या जवाब आया?

Advertisement