The Lallantop

'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन में इतिहास रच दिया!

'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने चार दिनों में ही 'द ओडिसी' को पछाड़ दिया है. खास बात ये है कि टॉम हॉलैंड दोनों फिल्मों में काम कर रहे.

Advertisement
post-main-image
'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने ओपनिंग डे पर ही 1000 करोड़ रुपए कमा लिए थे.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने अपने पहले वीकेंड में भारत में 306.46 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड 8850 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है।
  • यह फिल्म 2100 करोड़ रुपए के बजट से बनी है और टॉम हॉलैंड की सबसे बड़ी चार ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन फिल्मों में से एक है, जिसमें पिछले रिकॉर्डधारी 'एवेंजर्स: एंड गेम' भी शामिल है।
  • फिल्म की सफलता के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' जल्द ही 10 हजार करोड़ रुपए की कमाई पार कर सकती है, जिससे इसके व्यवसाय में और विस्तार होगा।

Tom Holland स्टारर Spider-Man: Brand New Day ने बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया है. रिलीज़ के पहले वीकेंड पर इसने भारत समेत दुनियाभर में जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. भारत में इसने 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा तो छुआ ही. साथ ही पहले चार दिनों में वर्ल्डवाइड 8800 करोड़ रुपए से ज्यादा छाप दिए.

Advertisement

'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' को 2100 करोड़ रुपए में बनाया गया है. मगर फिल्म ने ये बजट केवल दो दिनों में ही वसूल लिया. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 30 जुलाई (गुरुवार) को रिलीज़ हुई ये फिल्म भारत में भी तगड़ी कमाई कर रही है. पहले दिन इसने 72.44 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया. शुक्रवार को कमाई में गिरावट जरूर आई, फिर भी मूवी ने 59.03 करोड़ रुपए कमा लिए. शनिवार और रविवार को तो फिल्म ने गर्दा उड़ा दिया. शनिवार को इस मूवी ने 84.01 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. वहीं रविवार को भारत में ये आंकड़ा ग्रॉस 90.89 करोड़ तक पहुंच गया. फिल्म का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ इस तरह का है,

पहला दिन (गुरुवार) - 72.44 करोड़
दूसरा दिन (शुक्रवार) - 59.03 करोड़
तीसरा दिन (शनिवार) - 84.01 करोड़
चौथा दिन (रविवार) - 90.89 करोड़

Advertisement

टोटल - 308.46 करोड़ रुपए

'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने पहले वीकेंड पर भारत में ही 306.46 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. इस साल कई बड़ी भारतीय फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन भी यहां तक नहीं पहुंचा. ये 2026 में 'धुरंधर 2' के बाद भारत में सबसे बड़ा वीकेंड कलेक्शन करने वाली मूवी भी बन चुकी है. रणवीर सिंह की फिल्म ने शुरुआती वीकेंड पर डोमेस्टिक मार्केट से 541.97 करोड़ रुपए कमाए थे.

जहां तक वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात है, टॉम हॉलैंड की इस फिल्म ने अब तक 8850 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. इसमें से 1000 करोड़ रुपए तो पहले ही दिन आ गए थे. ये सिनेमा इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी वीकेंड ओपनिंग लेने वाली मूवी बन गई है. टॉप पर 2019 में रिलीज़ हुई 'एवेंजर्स: एंड गेम' है. उसने तब 1.2 बिलियन यानी आज के 11 हजार करोड़ रुपए के आसपास कमाए थे. खास बात ये है कि टॉम हॉलैंड दुनिया के ऐसे एकमात्र एक्टर बन गए हैं, जिन्होंने चार सबसे बड़े ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन करने वाली फिल्मों में काम किया है. इनमें 'एवेंजर्स: एंड गेम', 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे', 'एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर' और 'स्पाइडर मैन: नो वे होम' जैसी फिल्में शामिल हैं.  

Advertisement

2026 में टॉम हॉलैंड की तूती बोल रही है. दो हफ्ते पहले वो क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' में नज़र आए थे. उस फिल्म ने 18 दिनों में वर्ल्डवाइड 8700 करोड़ रुपए कमाए हैं. लेकिन 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने 8850 करोड़ रुपए कमाकर उस आंकड़े को चार दिनों में ही पार कर लिया. इस फिल्म को बच्चे-बूढ़े बड़ी संख्या में देखने पहुंच रहे. इसलिए ये तय है कि फिल्म एक-दो दिनों में 10 हजार करोड़ का आंकड़ा भी बेहद आसानी से पार कर लेगी.

वीडियो: 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने एक दिन में 1000 करोड़ रुपये कमा लिए!

Advertisement