The Lallantop

फिल्म रिव्यू- सूर्यवंशी

कैसी है अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी'?

Advertisement
post-main-image
फिल्म 'सूर्यवंशी' के एक सीन में एक्शन करते अक्षय कुमार.
20 महीनों के लंबे इंतज़ार के बाद रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' फाइनली सिनेमाघरों में लग चुकी है. रोहित शेट्टी का ट्रैक रिकॉर्ड आपको पता है. वो पुलिसवालों के ऊपर फिल्में बनाते हैं. गाड़ियां, लॉजिक और फिज़िक्स की धज्जियां उड़ाते हैं. जिसे शास्त्रों में मसाला सिनेमा कहा गया है. हालांकि इस टर्म का जिस तरह से दुरुपयोग हुआ है कि उस पर शास्त्रार्थ हो सकता है. खैर, हम सूर्यवंशी पर फोकस करते है.
'सूर्यवंशी' ओरिजिनली मार्च 2020 में रिलीज़ होने वाली थी.
'सूर्यवंशी' ओरिजिनली मार्च 2020 में रिलीज़ होने वाली थी.

फिल्म की कहानी वीर सूर्यवंशी नाम के एक पुलिसवाले की है, जो एंटी-टेररिज़्म स्कॉड में DCP है. जैसा कि ट्रेलर देखकर अपने को पता चल गया था कि 1993 में एक टन यानी हज़ार किलो RDX मुंबई में आया था. मगर 93 ब्लास्ट में सिर्फ चार सौ किलो ही इस्तेमाल हो पाया था. बाकी 600 किलो RDX अब भी कहीं मुंबई में ही छुपा हुआ है. ऐसे में हमारे जुड़वा मुल्क के कुछ साथी एक और बड़ा हमला करने की प्लानिंग में लगे हैं. इससे ये आइडिया लगा पाना मुश्किल नहीं है कि इस हमले को सिर्फ एक आदमी रोक सकता है. अपना हीरो वीर सूर्यवंशी. मगर ये सबकुछ जैसे घटता है, वो प्रोसेस बड़ा रेपीटिटीव है. फिल्म के क्लाइमैक्स को स्क्रीन पर पैन आउट होते देखकर अनायास ही मुंह से फूट पड़ता है- Holiday रियल आईडी से आओ.
ये हुई अपने हीरो की स्वैग से भरपूर एंट्री.
ये हुई अपने हीरो की स्वैग से भरपूर एंट्री.

इस फिल्म में इतने विलन हैं कि एक मिनट को 'चाइना गेट' शर्मा जाए. अरे वो 'छम्मा छम्मा' वाली फिल्म की बात कर रहे हैं. जब ये फिल्म अपने विलंस को गंभीरता से नहीं लेती, तो वीर सूर्यवंशी क्या खाक सीरियसली लेगा! कुल मिलाकर बात ये है कि क्वॉन्टिटी के चक्कर में क्वॉलिटी से समझौता हुआ है. मगर इस समझौते से किसी का कोई फायदा नहीं होता. फिल्म का तो बिल्कुल नहीं. सूर्यवंशी फर्स्ट हाफ में अन-कंविन्सिंग मगर बड़े कन्विनिएंट तरीके से फिल्म की कहानी को एस्टैब्लिश करने की कोशिश करती है. इस दौरान आपकी मुलाकात फिल्म के तमाम विलन लोगों से करवा दी जाती है. वीर सूर्यवंशी की एक बैकस्टोरी सामने रख दी जाती है. कुछ एक फनी सीन्स, छोटे-मोटे एक्शन सीक्वेंस दिखाकर सेकंड हाफ की भरपूर तैयारी कर ली जाती है.
फिल्म के तीन विलन जिसमें से रियाज़ बने अभिमन्यु सिंह को सबसे ज़्यादा स्क्रीनस्पेस मिलता है. बाकियों को इस फिल्म में होने भर के भाव से संतुष्ट होने पड़ता है.
फिल्म के तीन विलन जिसमें से रियाज़ बने अभिमन्यु सिंह को सबसे ज़्यादा स्क्रीनस्पेस मिलता है. बाकियों को इस फिल्म में होने भर के भाव से संतुष्ट होना पड़ता है.

असली एक्शन सेकंड हाफ में शुरू होता है. फैशनेबल और बड़े लेवल पर प्लैन किए गए एक्शन सीक्वेंस का एग्ज़ीक्यूशन शुरू होता है. उन सीन्स को स्क्रीन पर घटता देखकर लगता है कि इन पर बहुत पैसे, एनर्जी और दिमाग खर्च किया गया है. सबकुछ बड़े फैंसी तरीके से हो जाता है. अपीलिंग विज़ुअल्स से आपको लुभाने की कोशिश की जाती है. फिर भी ऐसा लगता है कि कुछ कमी लग रही है. तभी आपका ध्यान जाता है फिल्म की कहानी पर. तब जाकर आपको बात समझ आती है कि ये एक्शन सीक्वेंस कहानी के इर्द-गिर्द नहीं, इन एक्शन पीसेज़ के इर्द-गिर्द कहानी बुनी गई है. और वहां आप तगड़े तरीके का लेट डाउन फील करते हैं.
शानदार दिखने वाले एक्शन सीक्वेंस, जिसमें अक्षय कुमार हेलिकॉप्टर से लटक जाते हैं. और फिल्म की कहानी भी.
शानदार दिखने वाले एक्शन सीक्वेंस, जिसमें अक्षय कुमार हेलिकॉप्टर से लटक जाते हैं. और उनके साथ-साथ फिल्म की कहानी भी.

मगर रोहित शेट्टी से आप स्मार्ट और सेंसिबल कॉप मूवी एक्सपेक्ट नहीं करते, तो आपको लगता है चलो ठीक है. फिर हिंदू-मुस्लिम वाला मसला शुरू होता है. बॉम्ब स्केयर के बीच कुछ मुस्लिम लोग गणेश जी की मूर्ति उठवाने में हिंदू भाइयों की मदद करते हैं. बैकग्राउंड में पुराने हिंदू-मुस्लिम एकता से जुड़े देशभक्ति गाने का रिहैश्ड वर्ज़न बजता है. एक और टची टॉपिक पर लेक्चर देकर फिल्म आगे बढ़ जाती है.
अपनी हीरोइन कटरीना कैफ. इन्होंने फिल्म के गाने टिप-टिप बरसा पानी पे गज़ब का पानी फेरा है.
अपनी हीरोइन कटरीना कैफ. इन्होंने फिल्म के गाने टिप-टिप बरसा पानी पे गज़ब का पानी फेरा है.

फिर डायरेक्टर को रियलाइज़ होता है कि यार वुमन एंपावरमेंट वाला मसला तो रह ही गया. ऐसे सीन में आती हैं कटरीना कैफ, जिन्होंने वीर सूर्यवंशी की पत्नी रिया का रोल किया है. सूर्यवंशी बाबू फिल्म में एक से ज़्यादा बार अपनी पत्नी का नाम भूल जाते हैं. जैसे 'गोलमाल' सीरीज़ में जॉनी लीवर का 'भूला' वाला कैरेक्टर है. खैर, एक खतरनाक इंसिडेंट के बाद रिया अपने बेटे के साथ इंडिया छोड़कर जाने की प्लानिंग करती है. क्योंकि वो सूर्यवंशी की लापरवाही से आजिज़ आ चुकी है. मगर तमाम खामियों के बावजूद फिल्म के फाइनल एक्ट में रिया, सूर्यवंशी से माफी मांगकर अपना प्लैन कैंसिल कर लेती है. इस सबके बीच आपको नैरेटिव में जबरदस्ती का ठूंसा हुआ 'टिप टिप बरसा' का रीमिक्स्ड वर्ज़न भी देखने-सुनने को मिलता है. जिसमें रत्तीभर की सेंसुअसनेस आपको महसूस नहीं होती.
सूर्यवंशी का छोटा और दुखी परिवार. इस सबकी वजह खुद सूर्यवंशी साहेब हैं. मगर फिल्म के हीरो हैं, इसलिए डायरेक्टर और हीरोइन दोनों ही ये बात उन्हें बता नहीं पाते.
वीर सूर्यवंशी का छोटा और सुखी परिवार. जो सूर्यवंशी साहेब की वजह से दुखी परिवार में तब्दील हो जाता है. मगर वो फिल्म के हीरो हैं, इसलिए डायरेक्टर और हीरोइन दोनों ही ये बात उन्हें बता नहीं पाते. हमने आपको बता दिया, आप किसी को मत बताइएगा.

तमाम पहलूओं पर बात करने के बावजूद हमें एक चीज़ का ध्यान रखना होगा कि हम इस फिल्म को पूरी तरह खारिज़ नहीं कर सकते. क्योंकि आपको पता था कि आप क्या देखने जा रहे हैं. इसलिए 'सूर्यवंशी' को एक ब्रेनलेस कॉप एक्शन ड्रामा की तरह ही देखा जाना चाहिए. इस फिल्म को हमें लॉजिक नहीं, फन ढूंढने के मक़सद से देखना चाहिए. सिनेमाघरों की धुंआधार वापसी के लिए देखना चाहिए. ढेर सारे लोगों के बीच सीटियों और तालियों की गड़गड़ाहट से आने वाले गूज़बंप्स के लिए देखना चाहिए. अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के पहले कोलैबरेशन को एंजॉय करने के लिए देखना चाहिए. हमें ये सारी बातें फिल्म देखने से पहले और फिल्म देखने के बाद समझ आईं. मगर दिल और दिमाग की इस लड़ाई का क्या करें, जिसमें हर बार दिमाग जीत जाता है.
पिक्चर का मेन विलन, जो 'सूर्यवंशी' में 'सिंघम' सीरीज़ की अगली फिल्म की तैयारी के लिए है.
पिक्चर का मेन विलन, जो 'सूर्यवंशी' में 'सिंघम' सीरीज़ की अगली फिल्म की तैयारी के लिए है.

Advertisement
Advertisement