The Lallantop

सोनम कपूर ने मुंबई में प्रदूषण की शिकायत की, पब्लिक बमक गई!

कोई नसीहत दे गया, कोई ताना. कई तो ज्ञान झाड़कर चले गए.

Advertisement
post-main-image
कार में बैठकर फोन पर बात करतीं सोनम कपूर. दूसरी तरफ दीवाली के मौके पर पिता अनिल कपूर के साथ पटाखा जलाते हुए.

Sonam Kapoor ने एक ट्वीट किया. इसमें उन्होंने लिखा कि मुंबई में इतना कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है कि ट्रैवल करना मुश्किल हो गया. जहां से गुज़रो, धूल-धक्कड़, पॉल्यूशन के मारे हालत खराब हो रखी है. इसकी वजह से ट्रैफिक जाम लग रहा है, सो अलग. सोनम कपूर का ये ट्वीट पब्लिक को ठीक नहीं लगा. जनता ने सोनम को वापस ट्रोल किया. कुछ नसीहतें भी दे डालीं. कहा, इतनी दिक्कत है, तो साइकिल खरीद लो. कुछ लोगों ये भी कहा कि सोनम, जिस कंट्रक्शन वर्क को कोस रही हैं, उसे डेवलपमेंट यानी विकास कहा जाता है. कुछ लोगों ने न्यौता दे दिया कि कुछ दिन गुज़ारिए दिल्ली में.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

14 जनवरी की दोपहर में सोनम ने ट्विटर पर लिखा-

''मुंबई में ड्राइव करना एक टॉर्चर हो गया है. मुझे जुहू से बैंडस्टैंड पहुंचने में एक घंटा लग गया. बहुत ज़्यादा कंस्ट्रक्शन चल रहा है. हर जगह खुदाई हो रही है. पॉल्यूशन तो हद पार हो गया है. क्या चल रहा है...'' 

Advertisement

सोनम की बात पब्लिक को नहीं जमी. क्योंकि एक तो ये लोग खुद कार में ट्रैवल करते हैं. वो भी एसी चलाकर. और फिर सोशल मीडिया पर प्रदूषण की शिकायत करते हैं. इसलिए उनके इस ट्वीट का कमेंट बॉक्स सैवेज जवाबों से भर गया. एक भाई साहब ने तो कुछ नहीं लिखा. बस एक फोटो पोस्ट कर दी. इस फोटो में अनिल कपूर चटाई बम के एक बड़े से गुच्छे को आग लगाने बढ़ रहे थे. फोटो में पीछे सोनम भी नज़र आ रही थीं.

कुछ लोग तो कतई पर्सनल हो गए. कार्तिक जैन नाम के यूज़र ने लिखा-

Advertisement

''सोनम कपूर आपकी फिल्में देखना भी हमारे लिए एक दम टॉर्चर है. उसमें हमारे तीन घंटे भी खर्च होते हैं और पैसे भी बर्बाद. हर जगह न्यूडिटी होती है और बहुत टॉक्सिक भी है. क्या चल रहा है...''

एक भाई साहब ने लिखा-

''विकास है. जो कई सालों पहले हो जाना चाहिए था. चलो देर आए, दुरुस्त आए. फिर आप तो एयर कंडिशन वाली कार में ट्रैवल करके इतनी परेशान हैं. सोचिए जिन लोगों का रोज़ का आना जाना है, उनकी क्या हालत होती होगी.''

कुछ लोग तो सोनम को ताना मारने लगे. कहा-

''दीदी आप लंदन चली गई हो. आपको इसकी आदत नहीं रही.''

एक्चुअली शादी के बाद सोनम लंदन शिफ्ट हो गई हैं. क्योंकि उनके पति आनंद आहूजा का बिज़नेस वहीं है. ये कमेंट उसी को लेकर किया गया.
 

सुनील पांडे लिखते हैं-

''एक साइकिल खरीदिए और प्रदूषण को कम करने में अपना योगदान दीजिए. लोग आपको फॉलो करेंगे. उससे समय भी कम लगेगा. और फैन्स आपको साइकिल चलाते देखकर आपकी तारीफ भी करेंगे.'' 

खैर, सोनम कपूर आखिरी बार 2019 में आई फिल्म 'द ज़ोया फैक्टर' में नज़र आई थीं. शादी के बाद वो लंदन शिफ्ट हो गई थीं. सोनम और आनंद को एक बेटा पैदा हुआ है. आने वाले दिनों में सोनम कपूर 'ब्लाइंड' नाम की क्राइम थ्रिलर फिल्म में दिखाई देने वाली है. इस फिल्म को शोम मखीजा ने डायरेक्ट किया है.  

वीडियो: लंदन में सोनम कपूर के साथ उबर कैब ड्राइवर ने ऐसा क्या किया कि उन्होंने कहा 'कांप रही हूं'

Advertisement