The Lallantop

'वेलकम टू द जंगल' देखकर निकली जनता ने क्या बताया?

लोग 'वेलकम टू द जंगल' को 'हाउसफुल 5' और 'भूत बंगला' से बेहतर और मज़ेदार फिल्म बता रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
'वेलकम टू द जंगल' में 54 वैनिटी वैन और 200 कार का इस्तेमाल हुआ है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है, जिसमें अक्षय कुमार को मुख्य भूमिका में देखा गया है और अहमद खान ने इसे डायरेक्ट किया है।
  • इस फिल्म की कहानी एक भ्रष्ट नेता के काले धन को सफेद करने के लिए बनाई गई बड़ी-बजट वाली फिल्म बनाने के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें दो नाकाबिल डायरेक्टर्स को काम पर रखा गया है।
  • फिल्म ने ओपनिंग पर 6.27 करोड़ की अडवांस टिकटें बेची हैं और सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ आई हैं, जिससे ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म का वीकेंड कलेक्शन अच्छा हो सकता है।

Akshay Kumar की Welcome To The Jungle आज यानी 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई. बड़ी स्टारकास्ट और बजट के कारण मेकर्स को इस फिल्म से काफी एक्सपेक्टेशन है. हालांकि इसके टीज़र-ट्रेलर की शुरुआत से ही ट्रोलिंग हो रही थी. यही नहीं, फिल्म पर हॉलीवुड की Tropical Thunder से नकल करने के आरोप भी लगे. मगर आज मूवी देख चुकी ऑडियंस इसके बारे में क्या सोचती है, जानते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'वेलकम टू द जंगल' की कहानी एक ऐसे भ्रष्ट नेता से शुरू होती है, जिसके पास हजारों करोड़ रुपए का काला धन है. इस ब्लैक मनी को व्हाइट में कन्वर्ट करने के लिए वो एक 2000 करोड़ रुपए की फिल्म बनाने का फैसला करता है. मगर वो चाहता कि फिल्म फ्लॉप हो जाए ताकि वो नंबर्स में गड़बड़ी कर सके. इस कारण वो दो नाकाबिल डायरेक्टर्स को काम पर रखता है. दोनों मिलकर ऐसे अतरंगी लोगों की टीम तैयार करते हैं, जो वहां सिर्फ पैसे कमाने आए हैं. लीड में अक्षय कुमार आते हैं. उनके किरदार का करियर डूब चुका है और वो कमबैक की उम्मीद में फिल्म करने को तैयार हो जाता है. इसके बाद क्या कुछ होता है, उसे जानने के लिए आपको फिल्म देखने जाना पड़ेगा.

सोशल मीडिया पर 'वेलकम टू द जंगल' के शुरुआती रुझान आ गए हैं. एक यूजर ने लिखा,

Advertisement

"क्लीन फैमिली एंटरटेनमेंट. ये हाउसफुल 5 और भूत बंगला से कहीं बेहतर है. इंटरवल से पहले के 10-15 मिनट मजेदार हैं. अक्षय एक बार फिर कॉमेडी जॉनर में चमक गए हैं. 75 से 80 करोड़ का वीकेंड कलेक्शन हो सकता है."

The Lallantop: Image Not Available
यूजर का कमेंट.

मगर दूसरे यूजर ने अक्षय की इस मूवी पर 'ट्रॉपिकल थंडर' की नकल करने के आरोप लगाए हैं. वो कहते हैं,

"ट्रॉपिकल थंडर का फ्रेम टू फ्रेम कॉपी है. लेकिन वो कॉपी भी बराबर नहीं मार सकते. पूरी तरह डिजास्टर है ये फिल्म."

Advertisement
akshay kumar
यूजर का कमेंट.

तीसरे ने लिखा,

"वेलकम टू द जंगल इल्लॉजिकल है मगर एंटरटेनिंग भी. जरूर देखिएगा."

यूजर का कमेंट.
यूजर का कमेंट.

चौथे ने लिखा,

"समय की बर्बादी. वेलकम टू द जंगल शुरुआत से लेकर अंत तक गड़बड़ है. अपना समय और पैसा बचाइए. ये फिल्म डिजास्टर है. सबसे बुरी मूवीज़ में से एक."

akshay kumar
यूजर का कमेंट.

पांचवें ने फिल्म को 3.5 स्टार देते हुए कमेंट किया,

"वेलकम टू द जंगल एक ऐसी फिल्म है, जो शुरू से अंत तक आपको हंसाने की कोशिश करती है. इसमें कई मजेदार सीन्स हैं, जिन्हें देखकर आप मुसकुराते हुए थिएटर से निकलेंगे. फिल्म अपने बड़े कॉमेडी सेटअप पर टिकी है. ये एक के बाद एक ऐसे मजेदार सीन पेश करती है, जिनका मकसद दर्शकों का हल्का-फुल्का मनोरंजन करना है. इसकी रफ्तार तेज है और पूरी फिल्म में ह्यूमर बना रहता है. कुल मिलाकर, इसका ओवरऑल टोन परिवार और ऐसे ऑडियंस के हिसाब से डिजाइन किया गया है, जो सिनेमाघरों में स्ट्रेस फ्री फन ढूंढ रहे हैं."

akshay kumar
यूजर का कमेंट.

सैकनिल्क के मुताबिक, 'वेलकम टू द जंगल' ने ब्लॉक सीट्स मिलाकर अडवांस बुकिंग में 6.27 करोड़ की टिकटें बेची हैं. साथ ही पेड प्रीमियर शोज़ से इसने ग्रॉस 4.75 करोड़ रुपए कमाए हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि यदि इस मूवी को पहले दिन सही रिस्पॉन्स मिला, तो ये अच्छा वीकेंड कलेक्शन कर लेगी. फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है. अक्षय के अलावा इसमें सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज़, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर और अरशद वारसी जैसे 34 एक्टर्स ने काम किया है.

वीडियो: 'वेलकम टु द जंगल' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, काटे 18 सीन

Advertisement