The Lallantop

"वरुण धवन के साथ डांस नंबर किया, डायरेक्टर ने पूरा गाना ही उड़ा दिया" - सोनम बाजवा

सोनम ने इसके अलावा आयुष्मान की फिल्म में भी एक गाना किया था.

Advertisement
post-main-image
सोनम बताती हैं कि गाना हटाने के लिए वो किसी को दोषी नहीं मानतीं. फोटो - इंस्टाग्राम/स्क्रीनशॉट

Sonam Bajwa पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में पॉपुलर नाम हैं. उनकी फिल्म Carry on Jatta 3 29 जून, 2023 को रिलीज होने जा रही है. अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के प्रोमोशन के सिलसिले में वो इंटरव्यूज़ दे रही हैं. ऐसे ही एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने अपने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अनुभव पर बात की. कैसे उन्होंने वरुण धवन की फिल्म के लिए एक गाना शूट किया. और उसे फिल्म से ही हटा दिया गया. सोनम बताती हैं कि वो अपनी मर्ज़ी से ये गाना नहीं करना चाहती थी. फिल्म से गाने को हटा देना उन्हें बहुत खला था. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बाला’ के ज़रिए सोनम पहली बार किसी हिंदी फिल्म में नज़र आई थीं. फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट गाने ‘ना गोरिए’ में सोनम ने फीचर किया था. उसके बाद उन्हें वरुण धवन की फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3D’ ऑफर हुई. वहां भी उनका रोल सिर्फ एक गाने तक ही सीमित था. उन्होंने इस बारे में सिद्धार्थ कनन को बताया,

सबसे पहले तो मैं वो गाना करना ही नहीं चाहती थी. लेकिन वो टीम बहुत बेहतरीन थी. रेमो सीनियर आर्टिस्ट, डायरेक्टर और कोरियोग्राफर हैं. वरुण को सभी प्यार करते हैं. मेरा दिमाग दो हिस्सों में बंटा हुआ था. कि क्या मुझे ये गाना करना चाहिए या नहीं. फिर मैंने सोचा कि करती हूं. बाद में जब गाना फिल्म के फाइनल एडिट में शामिल नहीं हुआ तो मेरा दिल टूट गया.

Advertisement

 सोनम बताती हैं कि उन्हें आगे रियलाइज़ हो गया था. कि मेकर्स की इसमें कोई गलती नहीं. एक फिल्ममेकर को सोचना पड़ता है कि फिल्म के लिए क्या अच्छा है. वो इस बात के लिए किसी को दोष नहीं देती. बस उन्हें खुद के लिए बुरा लगा. Street Dancer 3D के लिए उन्होंने Sip Sip 2.0 नाम से गाना शूट किया था. इसे फिल्म से अलग प्रोमोशनल सॉन्ग की तरह यूज़ किया गया था. बता दें कि Carry on Jatta 3 से पहले सोनम की फिल्म Godday Godday Chaa भी रिलीज़ होने वाली है. सोनम की पॉपुलैरिटी भले ही म्यूज़िक वीडियोज़ के ज़रिए ज़्यादा फैली हो. लेकिन पंजाबी सिनेमा में वो एमी विर्क, दिलजीत दोसांझ और गिप्पी ग्रेवाल जैसे आर्टिस्ट्स के साथ फिल्में भी कर चुकी हैं.               
 

वीडियो: वरुण धवन ने घायल डांसर के इलाज के लिए इंस्टाग्राम के ज़रिए दिया डोनेशन

Advertisement
Advertisement