The Lallantop

'सिकंदर' पर बड़ा अपडेट! सलमान ने बड़े स्केल का प्लेन एक्शन सीक्वेंस शूट किया है

Salman Khan की Sikandar डेढ़ महीने के लिए रुक गई है. मेकर्स उस दौरान कुछ बड़ी प्लैनिंग कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
18 जून को मुंबई में 'सिकंदर' की शूटिंग शुरू हुई थी.

Salman Khan अपनी कमबैक फिल्म Sikandar की शूटिंग कर रहे हैं. बीती 18 जून से मुंबई में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी. खबर आई थी कि फिल्म की शुरुआत एक हवाई सीक्वेंस से हुई है. अब फिल्म को लेकर एक और बड़ा अपडेट आया है. मिड डे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक ‘सिकंदर’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है. सलमान ने एक बड़े स्केल का प्लेन एक्शन सीक्वेंस शूट किया है. इस सीक्वेंस के साथ पहला शेड्यूल रैप अप हो चुका है. इस बारे में रिपोर्ट में छपा,  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

चित्रकूट ग्राउंड्स में सलमान ने प्रतीक बब्बर के साथ एक बड़ा अहम एक्शन सीन शूट किया है. इस सीन में एक प्लेन भी शामिल था. उस सीन के लिए प्लेन का बाहरी हिस्सा खासतौर पर बनाया गया था. सोमवार को फिल्म की टीम ने ताज लैंड्स एंड में एक एक्शन सेट-पीस शूट किया. उसके बाद अब डेढ़ महीने का ब्रेक लिया जाएगा. 

‘सिकंदर’ का अगला शेड्यूल 45 दिन बाद शुरू होगा. इस दौरान टीम गोरेगांव के SRPF ग्राउंड में एक बड़ा सेट खड़ा करेगी. मुंबई में मानसून के दौरान भीषण बारिश होती है. उस दौरान वहां शूट करना बहुत मुश्किल हो जाता है. इसी वजह से मेकर्स ने डेढ़ महीने का ब्रेक लिया है. उनका मानना है कि जब तक बारिश चलती रहेगी, वो लोग अपना सेट बना लेंगे. सोर्स ने इस बारे में आगे बताया,

Advertisement

मुरुगदास की टीम ने शेड्यूल को इस तरह से प्लान किया है कि बारिश के दौरान वो लोग सेट बनाने का काम पूरा कर लेंगे. अगस्त के बीच में टीम फिर से साथ आएगी और कुछ बड़े एक्शन सीन शूट किए जाएंगे. साथ ही लोकेशन पर एक भीड़ वाला सीक्वेंस भी शूट किया जाएगा. ये शेड्यूल 40 दिनों तक लगातार चलेगा. 

एआर मुरुगदास चाहते थे कि पहले फिल्म के एक्शन सीन्स शूट कर लिए जाएं. उसके बाद डायलॉग वाले सीन शूट हों. दूसरे शेड्यूल में भी एक्शन सीन ही शूट किए जाएंगे. मेकर्स का प्लान है कि 2024 के अंत तक ‘सिकंदर’ की शूटिंग पूरी कर ली जाए. ताकि ये तय ईद 2025 वाली रिलीज़ डेट पर सिनेमाघरों में उतर सके. बताया जा रहा है कि ‘सिकंदर’ में सलमान टिपिकल गुड बॉय वाला रोल नहीं करने वाले. उनके किरदार में नेगेटिव शेड भी होंगे. फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदन्ना भी नज़र आएंगी. उसके अलावा मेकर्स ने ऑफिशियली किसी भी कास्ट मेम्बर का नाम अनाउंस नहीं किया है. बाकी हालिया रिपोर्ट की मानें तो प्रतीक बब्बर फिल्म में नेगेटिव रोल कर रहे हैं. फिल्म के टीज़र या ट्रेलर आने पर कहानी ज़्यादा साफ हो पाएगी.           
  
 

वीडियो: गोविंद नामदेव ने बताया, वांटेड के सेट पर सलमान खान क्यों रहते थे शांत, शाहरुख कैसे करते थे काम

Advertisement

Advertisement