The Lallantop

श्रेयस तलपड़े ने बताया, अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' में कुछ क्रेज़ी होने जा रहा है

Akshay Kumar स्टारर Welcome To The Jungle के बारे में Shreyas Talpade ने बात की. बताया Tusshar Kapoor के साथ उनके सीन्स पब्लिक को हंसाकर पागल कर देंगे.

Advertisement
post-main-image
अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में तुषार कपूर के साथ सीन पर बोले श्रेयस तलपड़े.

Akshay Kumar आने वाले दिनों में Welcome 3 में दिखेंगे. जिसे Welcome to the Jungle बुलाया जा रहा है. इस फिल्म का ऑफिशियल ऐलान पहले ही हो गया था. बीते साल के आखिर में फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई थी. अक्षय ने इसका वीडियो भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. Shreyas Talpade भी 'वेलकम टू द जंगल' का हिस्सा हैं. हालिया इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म के बारे में ढेर सारी बातें कीं. श्रेयस तलपड़े का कहना है कि फिल्म काफी फनी है. इस दौरान उन्होंने फिल्म के प्लॉट के बारे में भी बात की. 

Advertisement

न्यूज 18 से बात करते हुए श्रेयस तलपड़े ने कहा-

"ये काफी मज़ेदार और इंट्रेस्टिंग स्टोरी है, जहां हम सभी साथ आ रहे हैं. फिल्म का ब्रीफ बहुत क्लीयर था कि चलो साथ में सब मिलकर कुछ मस्ती करते हैं. इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं कि दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट मिले. मैं इसके अगले शेड्यूल का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, जो मार्च में शुरू होगा. फिल्म में मेरे और तुषार कपूर के कुछ क्रेज़ी सीन्स हैं. ये एक यूएसपी है. न सिर्फ मैं और तुषार बल्कि अरशद वारसी और संजू सर (संजय दत्त) भी साथ आ रहे हैं."

Advertisement

श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर इससे पहले 'गोलमाल' फिल्म सीरीज में साथ नज़र आ चुके हैं. जहां दोनों की जुगलबंदी लोगों को बहुत पसंद आई. दूसरी ओर संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी 'मुन्नाभाई' फिल्म सीरीज से हिट हुई. फैन्स एक बार फिर से संजय और अरशद को साथ देखने के लिए उत्साहित हैं.  

'गोलमाल' के अलावा भी श्रेयस कई कॉमेडी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं. लेकिन एक वक्त था जब उन्हें एक मशहूर कॉमेडी फिल्म फ्रैंचाइजी के लिए रिजेक्ट कर दिया गया था. क्योंकि डायरेक्टर को लगा था कि श्रेयस की इमेज गंभीर एक्टर की है. इस वाकये को याद करते हुए श्रेयस ने कहा-

"जब मैंने मेरी पहली फिल्म 'इक़बाल' की थी, तो उसके बाद मैंने एक मशहूर कॉमेडी फ्रैंचाइजी के लिए ऑडिशन दिया था. लेकिन मुझे रिजेक्ट कर दिया गया. क्योंकि डायरेक्टर को लगता था कि मेरी इमेज काफी सीरियस एक्टर की है. डायरेक्टर ने कहा था- 'यार उसमें तो तूने बात भी नहीं की है. तू जब बोलेगा तो पता नहीं कैसा लगेगा. कॉमेडी कर पाएगा या नहीं कर पाएगा. मुझे नहीं पता कि मैं ये चांस ले पाऊंगा या नहीं. तुम मुझे बतौर एक्टर पसंद हो. लेकिन ये एक अलग जॉनर है.' मैं आज भी उनकी बहुत इज्ज़त करता हूं क्योंकि उन्होंने मुझे वो कहा था, जो वो सोच रहे थे."

Advertisement

श्रेयस बातचीत में आगे जोड़ते हैं-

"मैंने कॉमेडी के प्ले किए थे लेकिन लोगों ने मुझे कॉमेडी फिल्मों में नहीं देखा था. एक वक्त था जब मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्में आ रही थीं. जैसे 'ढोल', 'हाउसफुल', 'धमाल' और 'गोलमाल' वगैरह. मैं डर गया था. क्योंकि मैं भी कॉमेडी करना चाहता था. किस्मत से मेरे पास 'गोलमाल' फिल्म फ्रैंचाइज़ आई. फिल्म रिलीज होने के बाद मुझे बहुत तारीफ मिली. मेरे काम को पसंद किया गया. तब उसी डायरेक्टर ने मुझसे कहा था- 'मुझे लगता है कि मैंने चांस मिस कर दिया, लेकिन कोई बात नहीं. हम ज़रूर एक साथ काम करेंगे. 'गोलमाल' में तुम शानदार थे. मैंने तुम्हें कास्ट नहीं करके गलती की थी.' इसके बाद मैंने खूब कॉमेडी फिल्में की."

श्रेयस तलपड़े के पास 'वेलकम टू द जंगल' के अलावा उनके पास रोहित शेट्टी की 'गोलमाल 5' भी है. पिछले दिनों उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. दिसंबर 2023 में उन्हें हार्ट अटैक आया था. हालांकि अब उनका स्वास्थ्य ठीक है. ख़ैर, 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज डेट 20 दिसंबर है. इस फिल्म को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, संजय दत्त, तुषार कपूर, राजपाल यादव, परेश रावल, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता एक्टर्स दिखेंगे.

वीडियो: 2024 में आ रही हैं ये 8 कॉमेडी फिल्में, जिन्हें देखकर हंसते-हंसते पेट में बल पड़ जाएगा

Advertisement