Christopher Nolan की The Odyssey इंडिया में कितनी बड़ी ओपनिंग लेने वाली है? Yash की Toxic से क्यों डर गई श्रद्धा कपूर की Eetha? Kartik Aaryan की Bhool Bhulaiyaa 4 पर क्या बड़ा अपडेट आया? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
यश की 'टॉक्सिक' से डरी श्रद्धा कपूर की 'ईठा', मेकर्स बदलेंगे रिलीज़ डेट?
'ईठा' से पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'वन' को भी इसी वजह से पोस्टपोन किया गया था.


#'टॉक्सिक' से क्लैश नहीं, टलेगी श्रद्धा की 'ईठा'!
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' 28 अगस्त को रिलीज़ होनी थी. मगर रिपोर्ट्स हैं कि अब इसे प्रीपोन या पोस्टपोन किया जा सकता है. क्योंकि मैडॉक फिल्म्स यश की 'टॉक्सिक' से क्लैश नहीं करना चाहती. 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को आ रही है. इससे पहले 'टॉक्सिक' की वजह से सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना स्टारर 'वन' को भी पोस्टपोन किया जा चुका है. 'वन' भी पहले 28 अगस्त को रिलीज़ होनी थी. मगर अब ये 25 सितंबर को आएगी. हालांकि 'ईठा' की नई रिलीज़ डेट अब तक अनाउंस नहीं की गई है.
# रायन रेनॉल्ड्स की 'मेडे' का ट्रेलर आया
रायन रेनॉल्ड्स और केनेथ ब्राना स्टारर फिल्म 'मेडे' का ट्रेलर आया है. ये फिल्म एक कोल्ड वॉर के दौर में घटती है. कहानी ये है कि एक अमेरिकन पायलट को मजूबरन रशिया के जंगलों में क्रैश लैंड करना पड़ता है. वहां से वापस आने के लिए वो रशियन आदमी से दोस्ती करता है. मगर क्या वो वापस अपने वतन लौट पाता है, यही फिल्म की कहानी है. इसे जॉनाथन गोल्डस्टीन और जॉन फ्रैंसिस डेली ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 4 सितंबर को एप्प्ल टीवी पर प्रीमियर होगी.
# रिडली स्कॉट की 'द डॉग स्टार्स' का ट्रेलर आउट
रिडली स्कॉट की नई फिल्म 'द डॉग स्टार्स' का ट्रेलर आया है. ये फिल्म पोस्ट-एपॉकैलिप्टिक दुनिया में घटती है, जहां एक पैंडेमिक की वजह से पूरी इंसानियत खत्म होने की कगार पर है. ऐसे में एक सिविलियन पायलट और एक्स मरीन मिलकर ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां वो एक बेहतर ज़िंदगी जी सकें. ये फिल्म 28 अगस्त को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है.
# सेंसर बोर्ड ने 'जन नायगन' को दोबारा दिया सर्टिफिकेट
थलपति विजय के करियर की आखिरी फिल्म कई महीनों तक सेंसर बोर्ड के पास फंसी रही. फाइनली उसे 12 कट्स के साथ पास किया गया. अब रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने दोबारा फिल्म का सर्टिफिकेशन किया है. अब इस में 41 सेकंड्स के सीन जोड़े गए हैं. इससे फिल्म की फाइल लेंथ 183.52 मिनट यानी 3 घंटे 3 मिनट और 52 सेकेंड हो गया है. इसे A सर्टिफिकेट मिला है. 'जन नायगन' इंडिया में 23 जुलाई को रिलीज़ होगी.
# इंडिया में 20 करोड़ रुपए की ओपनिंग लेगी 'द ऑडिसी'!
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ऑडिसी' की डिमांड दुनियाभर में है. इंडिया भी इससे अछूता नहीं है. 8 जून को इस फिल्म की अडवांस बुकिंग खुली थी. अब तक इस फिल्म ने ओपनिंग डे के लिए 1.25 लाख टिकटें बेच दी हैं. वहीं पहले वीकेंड के लिए फिल्म की 2.50 लाख टिकटें अडवांस में बिक हो चुकी हैं. इससे अब तक फिल्म ने 9.5 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. उम्मीद की जा रही है कि 'द ऑडिसी', नोलन की पिछली फिल्म 'ओपनहाइमर' की ओपनिंग को पीछे छोड़ देगी. 'ओपनहाइमर' ने इंडिया में पहले दिन 14.45 करोड़ रुपए कमाए थे. ट्रेड का मानना है कि 'द ऑडिसी' 17 से 18 करोड़ रुपए की ओपनिंग लेगी. ये आंकड़ा 20 करोड़ रुपए तक भी जा सकता है.
#कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 4' पर काम शुरू
कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 4' पर काम शुरू हो गया है. फिलहाल टीम स्क्रिप्ट लॉक करने में लगी हुई है. तमाम आइडियाज़ डिस्कस हो रहे हैं. मेकर्स 2027 के सेकंड हाफ से इसका शूट शुरू करना चाहते हैं. 'भूल भुलैया 3' डायरेक्ट करने वाले अनीस बज़्मी इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे या नहीं, ये अभी तय नहीं है. मेकर्स नए डायरेक्टर और कास्ट की तलाश में लगे हैं.
वीडियो: बार-बार पोस्टपोन, फिर भी IMDb पर नंबर 1 बनी 'टॉक्सिक'












