The Lallantop

शाहरुख खान की 'जवान' पहले दिन 125 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है!

अगर सबकुछ सही रहा, तो इंडिया और ओवरसीज़ दोनों मार्केट में 'जवान', 'पठान' को बड़े मार्जिन से पीछे छोड़ देगी.

Advertisement
post-main-image
'जवान' और 'पठान' में शाहरुख खान.

Shahrukh Khan की Jawan का प्रमोशन थोड़ा धीमी गति से चल रहा है. मगर विदेशों में फिल्म की अडवांस बुकिंग रिलीज़ से तीन हफ्ते पहले खुल चुकी है. जबरदस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है. बताया जा रहा है कि 'जवान', वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में Pathaan को ठीक-ठाक मार्जिन से पीछे छोड़ने वाली है. 'पठान' की जो अडवांस बुकिंग रिलीज़ से एक हफ्ते पहले रही थी, 'जवान' ने दो-ढाई हफ्ते पहले ही वो नंबर टच कर लिया है. अंदाज़ा है कि 'जवान' पहले दिन इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस से 50 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई कर सकती है. 'पठान' ने पहले दिन इंडिया से बाहर 38 करोड़ रुपए कलेक्ट किए थे.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में 'जवान' के 10 हज़ार से ज़्यादा टिकट बिक चुके हैं. जिसकी कीमत है 150,000 डॉलर्स यानी 1.25 करोड़ रुपए. ये बुकिंग 1600 से ज़्यादा शोज़ से आए हैं. बताया जा रहा है कि 'जवान' पहले दिन विदेशी टिकट खिड़की से 6 मिलियन डॉलर्स यानी तकरीबन 50 करोड़ रुपए कमा सकती है. फिल्म का वीकेंड कलेक्शन 22 मिलियन डॉलर्स यानी 180 करोड़ रुपए के आसपास रह सकता है. 'जवान' का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन 50 मिलियन डॉलर्स यानी 415 करोड़ रुपए के बीच हो सकता है. 'पठान' ने ओवरसीज़ मार्केट से 48.8 मिलियन डॉलर्स यानी तकरीबन 405 करोड़ रुपए की कमाई की थी.

'पठान' ने वर्ल्डवाइड 106 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी. 'जवान' पहले दिन दुनियाभर से 125 करोड़ रुपए के आसपास की कमाई करती दिख रही है. इसमें 75 करोड़ रुपए देसी टिकट खिड़की से आ सकते हैं. 50 करोड़ विदेशों से अगर ऐसा होता है, तो शाहरुख खान के खाते में दो 100 करोड़ी ओपनिंग वाली फिल्में हो जाएंगी.

Advertisement

'जवान' को लेकर भारी बज़ बना हुआ. जबकि मेकर्स फिल्म को बड़े लेडबैक तरीके से प्रमोट कर रहे हैं. हो सकता है कि ये चीज़ फिल्म के पक्ष में काम कर जाए. मगर ये स्ट्रैटेजी बैकफायर भी कर सकती है. बताया जा रहा है कि अगले एक-दो दिनों 'जवान' का दूसरा ट्रेलर आएगा. उसके बाद फिल्म से दो गाने रिलीज़ किए जाने की खबरें भी हैं. मगर मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर इस बारे में अब तक कुछ नहीं बताया है. 

'जवान' प्रॉपर पैन-इंडिया फिल्म होने वाली है. फिल्म का नायक हिंदी सिनेमा का सुपरस्टार है. डायरेक्टर, हीरोइन और फिल्म का विलन तमिल इंडस्ट्री से आते हैं. प्लस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज़ किया जाएगा. 'जवान' में शाहरुख के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, दीपिका पादुकोण और योगी बाबू जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. इस फिल्म को एटली ने डायरेक्ट किया है. 'जवान' 7 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज़ हो रही है. इंडिया में फिल्म की अडवांस बुकिंग 1 सितंबर से शुरू हो सकती है. 

वीडियो: शाहरुख खान की 'जवान' का ट्रैलर चेन्नई में एक भव्य इवेंट में रिलीज़ किया जाएगा

Advertisement

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement