‘पठान’ से चार साल बाद शाहरुख बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. फैन्स उनकी कमबैक फिल्म देखने के लिए बेताब है. इसी बेताबी के साथ शाहरुख के फैन्स ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग ओपन होने का भी वेट कर रहे हैं. हालांकि विदेशों में इसकी एडवांस बुकिंग खुल भी गई है. वहां ये फिल्म अभी से ही हाउसफुल भी हो चुकी है. अब बताया जा रहा है कि 20 जनवरी से इंडिया में भी ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग ओपन कर दी जाएगी.
'पठान' की एडवांस बुकिंग कब शुरू होगी, पता चल गया
पहले खबर आई थी कि इसकी एडवांस बुकिंग 18 जनवरी से शुरू की जाएगी, अब असली डेट आई है.


अक्सर ऐसा होता है कि जब भी कोई फिल्म रिलीज़ होने वाली होती है, तो करीब 10 दिन या हफ्ते भर पहले उसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो जाती है. लेकिन ‘पठान’ के केस में ऐसा नहीं हुआ. बताया ये भी गया कि ‘पठान’ को लेकर हुए विवाद की वजह से मेकर्स इसकी एडवांस बुकिंग पहले से नहीं शुरू करना चाहते थे. मगर अब रिपोर्ट्स की मानें तो 20 जनवरी से ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग खोल दी जाएगी.
बॉलीवुड हंगामा ने यशराज फिल्म्स डिस्ट्रीब्यूटर्स के वाइस प्रेसिडेंट रोहन मल्होत्रा से बात की. रोहन ने बताया,
‘’इंडिया में ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग 20 जनवरी को ओपन होगी. इसके हिंदी, तमिल और तेलुगु के 2D वर्जन के लिए ये बुकिंग की जा सकेगी. इसके अलावा हिंदी में इसके IMAX, 4DX, D BOX और ICE वर्जन के लिए बुकिंग की जा सकेगी. यशराज फिल्म्स इसके लिए बहुत एक्साइटेड है. ये यशराज की स्पाई यूनिवर्स की चौथी फिल्म है. जिसमें शाहरुख, दीपिका और जॉन एक साथ दिखेंगे.''
रोहन ने आगे कहा,
‘’पठान को लेकर जो बज़ बना है, उसे जानकर भी मेकर्स काफी उत्सुक हैं. हम उम्मीद करते हैं कि स्पाई यूनिवर्स में आने वाली अगली फिल्मों को भी लोग पसंद करेंगे जैसे इसके पहले आई ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर ज़िंदा है’ और ‘वॉर’ को पसंद किया था. हमने अपने सिनेमा एग्जीबिटर्स से कहा है कि फिल्म की रिलीज़ से पांच दिन पहले इसकी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी जाए.''
18 जनवरी से एडवांस बुकिंग शुरू होने की बात चली थी
कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग 20 नहीं बल्कि 18 जनवरी से शुरू की जाएगी. इंडियन बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘पठान’ के मेकर्स 18 जनवरी से इसकी एडवांस बुकिंग ओपन कर देंगे. लेकिन अभी तक यशराज की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट करके नहीं बताया गया है कि ओपनिंग कब से शुरू होगी.
विदेशों में ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग ने फोड़ दिया
'पठान' की विदेशों में एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है. यूएस, यूएई, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया में 'पठान' अभी से ही हाउसफुल हो चुकी है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक यूएई में 'पठान' की 3500 टिकट्स बिकी हैं. जिससे फिल्म वहां 40 लाख का बिज़नेस करेगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया में 'पठान' की 3000 टिकटें बिकी हैं. जिससे फिल्म करीब 37 लाख रुपए की कमाई करेगी. वहीं जर्मनी में 'पठान' की सबसे ज़्यादा करीब 8500 टिकटें बिकी हैं. जिससे यहां फिल्म करीब एक करोड़ 10 लाख रुपए के आस-पास की कमाई करेगी. इसके अलावा नॉर्थ अमेरिका और यूके में भी 'पठान' की तगड़ी टिकटें बिक गई हैं.
शाहरुख खान की 'पठान' कॉन्ट्रोवर्सी और बॉयकॉट की मांग पर टॉप थिएटर मालिक बोले- सब राजनीति है


















