The Lallantop

'जवान' से लीक हुए सीन्स पर शाहरुख की कंपनी ने किया केस, बोले प्रमोशन की स्ट्रैटेजी बिगड़ गई

रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने ये भी बताया कि सोशल मीडिया लीक्स की वजह से एक्टर्स के लुक्स और गाने बाहर आ गए. जबकि उन्होंने वो सब रिलीज़ करने के लिए मार्केटिंग स्ट्रैटेजी बनाई थी.

Advertisement
post-main-image
'जवान' से शाहरुख का ये वाला लुक ऑफिशियल रिलीज़ से काफी पहले लीक हो गया था.

Shahrukh Khan की प्रोडक्शन कंपनी Red Chillies Entertainment (RCE) ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR कर दिया है. ये मामला फिल्म Jawan के फोटोज़ और वीडियोज़ लीक करने से जुड़ा हुआ है. पहले भी 'जवान' की कई तस्वीरें और क्लिप्स सोशल मीडिया पर लीक हुई थीं. उसके खिलाफ भी रेड चिलीज़ कोर्ट गई थी. कोर्ट ने तमाम प्लैटफॉर्म्स से 'जवान' से लीक हुए मटीरियल को डिलीट करने के आदेश दिए थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने मुंबई के सांता क्रूज़ पुलिस स्टेशन में FIR लिखाई है. उन्होंने 'जवान' से लीक हुई फुटेज मामले में IPC की धारा 379 (चोरी) और इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के सेक्शन 43(b) के तहत 10 अगस्त को केस दर्ज करवाया. उन्होंने इस मामले में पुलिस को पांच ट्विटर अकाउंट के डिटेल्स भी दिए, जिन्होंने लीक वाली फोटोज़ और वीडियोज़ शेयर की. उन सभी हैंडल्स को चलाने वाले लोगों को लीगल नोटिस भेजा जा चुका है. मगर उनमें से सिर्फ एक की तरफ से उस नोटिस का जवाब आया है. 

RCE का कहना है कि ये कॉपीराइट का उल्लंघन है. प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि जो क्लिप्स लीक हुए उससे फिल्म में एक्टर्स के लुक बाहर आ गए. कुछ ऐसे वीडियोज़ भी लीक हुए, जिसमें फिल्म के गाने भी सुनाई दिए. इस पर रेड चिलीज़ का कहना है कि उन्होंने 'जवान' के लिए बड़े करीने से मार्केटिंग स्ट्रैटेजी बनाई थी. उसके तहत इन गानों को रिलीज़ किया जाना था. मगर लीक्स की वजह से उनकी पूरी स्ट्रैटेजी गड़बड़ा गई.

Advertisement

'जवान' से लीक हुए फुटे लंबे समय से रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के लिए सिरदर्द बने हुए हैं. जबकि उन्होंने इससे बचने के लिए 'जवान' के सेट पर मोबाइल फोन्स और रिकॉर्डिंग डिवाइस बैन किया हुआ था. इसके बावजूद जब फिल्म से कोई चीज़ लीक हो रही है, तो ये चिंता का विषय है. शाहरुखा गंजा लुक ऑफिशियली बाहर आने से पहले कई महीने पहले सोशल मीडिया पर लीक हो गया था. इसके अलावा शाहरुख और नयनतारा के बीच फिल्माया गया गाना विज़ुअल के साथ लीक हो गया था. हालांकि त्वरित कार्रवाई कर उसे सोशल मीडिया से हटवाया गया. मगर एक चीज़ जो सोशल मीडिया पर आ जाती है, उसे हटा पाना बहुत मुश्किल होता है. क्योंकि वो वीडियोज़ और तस्वीरें डाउनलोड करके रख लेते हैं. 

खबरें हैं कि 'जवान' से शाहरुख खान और नयनतारा का रोमैंटिक गाना 'चलेया' 14 अगस्त को रिलीज़ किया जा सकता है. ये दावा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि शाहरुख ने हालिया Ask SRK सेशन में 'चलेया' को 'जवान' से अपना पसंदीदा गाना बताया था. ये वही गाना है, जिसकी क्लिप लीक हुई थी. 'जवान' के गाने अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज़ किए हैं.  

'जवान' में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियमणि, सुनील ग्रोवर, योगी बाबू, रिधि डोगरा, लहर खान, आलिया कुरैशी, गिरिजा ओक और संजीता भट्टाचार्य जैसे एक्टर्स ने काम किया है. इस फिल्म को एटली ने डायरेक्ट किया है. 'जवान' 7 सितंबर को थिएटर्स में लग रही है. 

Advertisement

वीडियो: जवान के प्रमोशन के लिए शाहरुख खान का नहीं होगा इंटरव्यू, इवेंट्स होंगे मगर सवाल-जवाब नहीं होंगे

Advertisement