The Lallantop

नोटिस फाड़ा, तो सलमान खान ने 'काला हिरण' पर बैन के लिए मेकर्स को हाई कोर्ट में घसीट दिया

एक तरफ सलमान इस फिल्म के खिलाफ कोर्ट पहुंचे, दूसरी तरफ मेकर्स ने 'काला हिरण' का टीज़र रिलीज़ कर दिया.

Advertisement
post-main-image
'काला हिरण' में कासिफ़ इकबाल खान ने सलमान खान से प्रेरित किरदार निभाया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान ने दिल्ली हाई कोर्ट में काला हिरण फिल्म पर बैन लगाने की मांग करते हुए प्रोडक्शन, प्रमोशन और रिलीज़ पर रोक लगाने की पिटीशन दायर की है।
  • सलमान खान ने अमित जानी को नोटिस भेजा था, क्योंकि यह फिल्म उनके काला हिरण शिकार केस पर आधारित बताई जा रही है, जो अभी भी न्यायिक प्रक्रिया में चल रहा है।
  • अगर कोर्ट उनकी मांग स्वीकार करती है तो काला हिरण फिल्म का प्रमोशन और रिलीज़ रुकेगा, अन्यथा टीजर के वायरल होने से सलमान को नुकसान पहुंच सकता है।

Salman Khan ने कुछ दिन पहले Kaala Hiran फिल्म के प्रोड्यूसर Amit Jani को एक नोटिस भेजा था. उसमें उन्होंने मेकर्स को वॉर्न किया कि यदि वो 24 घंटों के भीतर इस फिल्म से जुड़ा कॉन्टेन्ट नहीं हटाते, तो उनके खिलाफ़ केस कर दिया जाएगा. मगर अमित ने ऑन कैमरा उस नोटिस को फाड़ दिया. फिर भी अगले कुछ दिनों में सलमान ने उनके खिलाफ़ कोई एक्शन नहीं लिया. लेकिन अब खबर आ रही है कि वो इस मूवी पर बैन लगाने के लिए सीधे Delhi High Court पहुंच गए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान ने 'काला हिरण' के खिलाफ कोर्ट में एक पिटीशन डाली है. उसमें उन्होंने मांग की है कि इस मूवी के प्रोडक्शन, प्रमोशन और रिलीज़ पर तुरंत रोक लगाई जाए. उनका दावा है कि ये मूवी उनके काला हिरण शिकार केस पर आधारित है. मेकर्स ने इसमें लीड एक्टर का लुक और ब्रेसलेट भी उनकी तरह ही रखा है. उनका कहना है कि इस फिल्म को उनके नाम का इस्तेमाल करते हुए प्रमोट किया जा रहा. ये बात उनकी पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स का उल्लंघन है.

पिटीशन में सलमान ने प्रोड्यूसर अमित जानी और फायरफॉक्स फिल्म्स समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया है. उनका कहना है कि ब्लैक बक पोचिंग मामला अभी भी सब ज्यूडीस है. यानी अब भी कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है. ऐसे में इस तरह की फिल्म सलमान की प्रतिष्ठा के साथ इस केस को भी नुकसान पहुंचा सकती है. इस वजह से उन्होंने ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़े हर मूवमेंट और कॉन्टेन्ट पर रोक लगाने की डिमांड की है. हालांकि हाई कोर्ट की तरफ से उन्हें अब तक सुनवाई की कोई तारीख नहीं मिली है.

Advertisement

सलमान के हाई कोर्ट जाने की सबसे बड़ी वजह है फिल्म का टीज़र. दरअसल, मेकर्स पहले 20 जून को फिल्म का पहला टीज़र रिलीज़ करने वाले थे. मगर पिछले कुछ समय में जिस तरह इस मुद्दे पर हो-हल्ला हुआ, उन्होंने 12 जून यानी आज ही उसे रिलीज़ कर दिया. वैसे तो अमित जानी नोटिस मिलने के बाद कह रहे थे कि ये फिल्म सलमान पर आधारित नहीं. लेकिन टीज़र देखकर कोई भी बता सकता है कि उसमें सलमान खान पर ही निशाना साधने की कोशिश की गई है. अगले कुछ दिनों में इस टीजर की क्लिप्स इंटरनेट पर तेजी वायरल हो सकती हैं. इससे सलमान को आगे और अधिक नुकसान पहुंच सकता है.

वीडियो: काले हिरण शिकार मामले में Salman Khan के लिए अनूप जलोटा की सलाह, कहा- 'उन्हें माफी...'

Advertisement
Advertisement