The Lallantop

पाकिस्तान में रोकी गई शाहरुख की फिल्म 'पठान' की स्क्रीनिंग

900 पाकिस्तानी रुपए की कीमत में इस स्क्रीनिंग के टिकट बेचे जा रहे थे.

Advertisement
post-main-image
'पठान' अब तक 832 करोड़ कमा चुकी है

दी सिनेमा शो

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1) "शाहरुख और मुझे साथ लाने के लिए स्पेशल फ़िल्म की ज़रूरत थी"

'पठान' में सलमान-शाहरुख वाले सीक्वेंस को जनता ने खूब पसंद किया. शाहरुख के बाद सलमान ने दोनों के साथ काम करने पर बात की है. उन्होंने कहा है: मेरे और शाहरुख को एक साथ आने के लिए एक स्पेशल फिल्म की जरूरत थी. मुझे खुशी है कि 'पठान' वो फिल्म है. हमने 'करन-अर्जुन' की थी, वो ब्लॉगबस्टर थी. खुशी है कि अब ये फिल्म भी बहुत बढ़िया कमा रही है.

Advertisement

2) 'गीत गोविंदम' के डायरेक्टर की फिल्म में होंगे विजय देवरकोंडा

तेलुगु सुपरस्टार विजय देवरकोंडा एक बार फिर डायरेक्टर परशुराम के साथ काम करने जा रहे हैं. वो इससे पहले उनके साथ 'गीत गोविंदम' जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं. इस नए प्रोजेक्ट को दिल राजू और शिरीष प्रोड्यूस कर रहे हैं.

3) 'पठान' ने RRR को अमेरिकी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में पछाड़ा

Advertisement

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक पठान ने भारत में अब तक 429 करोड़ कमा लिए हैं. साथ ही ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक फिल्म ने RRR को नॉर्थ अमेरिका में पीछे छोड़ दिया है. RRR का नॉर्थ अमेरिका में लाइफटाइम कलेक्शन 122 करोड़ के आसपास है. 'पठान' इस आंकड़े तक सिर्फ 12 दिनों में पहुंच गई है.

4) पाकिस्तान में सिंध सेंसर बोर्ड ने रोकी 'पठान' की गैरकानूनी स्क्रीनिंग

पाकिस्तान में 'पठान' की प्राइवेट स्क्रीनिंग पर सिंध बोर्ड ऑफ फिल्म सेंसर्स ने रोक लगा दी है. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक  900 पाकिस्तानी रुपए की कीमत में इस स्क्रीनिंग के टिकट बेचे जा रहे थे. कराची में कुछ लोग Defense Housing Authority में होने वाले एक फायरवर्क इवेंट के लिए ऐसा कर रहे थे.  सिंध सेंसर बोर्ड ने इसे तुरंत रोकने का आदेश दिया है और कहा है, बिना सर्टिफिकेट के किसी फिल्म की पब्लिक या प्राइवेट स्क्रीनिंग नहीं की जा सकती है.

5) कबीर खान: "मैं चाहता हूं ऐक्टर फिल्म मेकिंग में दखल दें"

ज़्यादातर डायरेक्टर फिल्म के मेकिंग प्रॉसेस में ऐक्टर्स के दखल को पसंद नहीं करते. पर कबीर खान का मानना है कि ऐक्टर के सजेशंस का स्वागत होना चाहिए. इसे इन्टरफेयर की तरह नहीं देखना चाहिए. कबीर को लगता है, अगर कोई ऐक्टर सुझाव नहीं देता है तो वो काम में दिलचस्पी नहीं ले रहा है.

6) "साहित्यकार और फिल्मकार का सम्मान करते हैं": योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने हालिया इन्टरव्यू में 'पठान' देखने को लेकर सवाल किया गया. उनका कहना था: मैं फिल्में देख नहीं पाता हूं. ना इतना समय होता है. क्योंकि 25 करोड़ की आबादी के राज्य में काम करना होता है. मैं कलाकारों और साहित्यकारों का पूरा सम्मान करता हूं. जिसके अंदर कुछ भी प्रतिभा है, उसका सम्मान करता हूं.

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की 'पठान' की स्क्रीनिंग पाकिस्तान में क्यों रोकी गई?

Advertisement