The Lallantop

शाहरुख खान ने 'पठान' पर कहा: "20 साल में ये पहली बार है कि मैं नर्वस था"

शाहरुख खान ने 'पठान' के सीक्वल पर भी बात की है.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान की पिक्चर गदर काट रही है

शाहरुख खान की 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कोहराम मचाया है, जो पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड ने नहीं देखा था. पांच दिन में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 542 करोड़ का कलेक्शन कर डाला. इस सफलता पर शाहरुख हाल ही में मन्नत के बाहर अपने फैन्स से मिले थे. अब शाहरुख समेत 'पठान' की पूरी टीम मीडिया से मुखातिब हुई है. यहां शाहरुख खान ने कई तरह के सवालों के जवाब दिए. जब उनसे पठान की सीक्वल के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये मेरे और मेरे परिवार के लिए बड़ा दिन है. हमने इधर कई दिनों से ऐसी खुशी महसूस नहीं की थी. जब भी सिद्धार्थ आनंद मुझसे 'पठान 2' करवाना चाहेंगे, मैं करूंगा. यदि ये लोग सीक्वल बनाना चाहते हैं, तो उसमें काम करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी. हम इसे और ज़्यादा बिगर एंड बेटर बनाएंगे.

कहने का मतलब ये है कि 'पठान-2' बनने की पूरी संभावना है. शाहरुख ने बातों-बातों में हिंट भी कर दिया है. इससे पहले टाइगर फ्रेंचाइज के सीक्वल बने ही हैं. 'वॉर' का बन रहा है. इसलिए 'पठान' का भी बन सकता है.

Advertisement

इसी बातचीत में उन्होंने फिल्म की रिलीज़ के दौरान की अपनी नर्वसनेस भी बताई. उनका कहना था:

20 साल में ये पहली बार है कि मैं नर्वस था. गौरी रिलीज़ से पहले पूछती कि मैं ढंग से सो पा रहा हूं या नहीं और हमेशा देखने आती थी. पर इस बार हम साथ थे, सोए ही नहीं. क्योंकि डिस्ट्रीब्यूशन हेड ने इस बार सुबह 6 बजे का शो रख दिया था. हम तभी से नर्वस थे. सक्सेस से पहले सोना नहीं चाहता था.

शाहरुख खान ने धार्मिक भावनाओं से जुड़े सवाल का भी जवाब दिया:

Advertisement

हम मूवी में जो भी करते और कहते हैं, वो सिर्फ एंटरटेनमेंट है. मज़े और एंटरटेनमेंट को ऐसे ही छोड़ देना चाहिए, उससे ऑफेन्ड  नहीं होना चाहिए. हम तीन(जॉन, दीपिका,शाहरुख) अमर अकबर एंथोनी हैं. हम आपसे प्यार करते हैं. आपके प्यार के भूखे हैं. हम किसी की धार्मिक भावनाओं को  ठेस नहीं पहुंचाना चाहते.

शाहरुख खान की 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी है. फिल्म ने सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में तगड़ी कमाई की है. पहले पांच दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 542 करोड़ है. भारत में ग्रॉस कलेक्शन 335 करोड़ और नेट कलेक्शन 280 करोड़ रहा. शाहरुख खान ने बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस में दोबारा जान फूंक दी है. आगे ऐसी ही कमाई का ट्रेंड जारी रहा, तो 'पठान' बहुत जल्द 'दंगल' की कमाई को पीछे छोड़ देगी.

'पठान' में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं. फिल्म में डिम्पल कपाड़िया और आशुतोष राणा जैसे कलाकार भी हैं. सलमान खान के कैमियो ने तो जनता का दिल जीत लिया. फिल्म को डायरेक्ट किया है सिद्धार्थ आनंद ने.

वीडियो: 'पठान' की सफलता पर, शाहरुख ने सलमान खान के फैंस को खुश कर दिया

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement