The Lallantop

शाहरुख की 'पठान' ने फुटफॉल में 'करण अर्जुन' को पीछे छोड़ दिया

फुटफॉल्स के केस में 'पठान' से आगे शाहरुख की तीन फिल्में हैं - DDLJ, 'कभी खुशी कभी ग़म' और 'कुछ कुछ होता है'.

Advertisement
post-main-image
'करण अर्जुन' और 'पठान' से स्टिल्स, जहां शाहरुख और सलमान एक्शन करते नज़र आ रहे हैं.

द सिनेमा शो, वो स्पॉट जहां किस सेलेब्रिटी ने क्या पहना, कौन किसे डेट कर रहा है, ऐसी खबरें नहीं मिलती. होती हैं तो बस सिनेमा की ज़रूरी खबरें: 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

#1. “विल स्मिथ के खिलाफ पर्याप्त एक्शन नहीं लिया” – अकैडमी प्रेज़ीडेंट

अकैडमी प्रेज़ीडेंट जेनेट यैंग ने पिछले साल हुए विल स्मिथ के थप्पड़ वाले कांड पर बात की. उन्होंने माना कि अकैडमी इस मामले में पर्याप्त एक्शन नहीं ले पाई.

Advertisement

#2. 07 जुलाई को रिलीज़ होगी आयुष्मान की ‘ड्रीम गर्ल 2’

आयुष्मान खुराना ने अपने सोशल मीडिया पर ‘ड्रीम गर्ल 2’ का टीज़र रिलीज़ किया. बताया कि फिल्म सिनेमाघरों में 07 जुलाई को रिलीज़ होने वाली है.

Advertisement

#3. सलमान की आवाज़ में भी आएगा ‘नइयो लगदा’

सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का गाना ‘नइयो लगदा’ रिलीज़ हुआ है. अब बताया जा रहा है कि सलमान की आवाज़ में भी इस गाने का कवर आएगा. मिड डे में छपी खबर के अनुसार फिल्म के प्रीमियर के आसपास इस गाने को रिलीज़ किया जाएगा.

#4. ‘पठान’ का फुटफॉल ‘करण अर्जुन’ से आगे निकला

फुटफॉल यानी आपकी फिल्म की कितनी टिकट बिकी. उस मामले में शाहरुख की ‘पठान’ ने तूफान उठाया हुआ है. 3.01 करोड़ के फुटफॉल के साथ ये ‘करण अर्जुन’ से भी आगे निकल चुकी है. ‘करण अर्जुन’ का फुटफॉल रहा था तीन करोड़. फुटफॉल के केस में अब ‘पठान’ से आगे शाहरुख की तीन और फिल्में हैं, DDLJ, ‘कभी खुशी कभी ग़म’ और ‘कुछ कुछ होता है’.

#5. ‘हेरा फेरी 3’ के लिए मिले अक्षय-सुनील, परेश रावल

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल ‘हेरा फेरी’ के प्रोड्यूसर फिरोज़ नाडियाडवाला से मिले हैं. ये मुलाकात हुई है मुंबई के एम्पायर स्टूडियो में, उस जगह जहां ‘हेरा फेरी’ की शुरुआत हुई थी. बताया जा रहा है कि तीनों ‘हेरा फेरी 3’ के लिए साथ आने को मान गए हैं. अगले 10-15 दिनों में डायरेक्टर फाइनल हो जाएंगे और फिर ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया जायेगा.

#6. रियल लाइफ स्टोरी होगी शाहिद की अगली फिल्म

शाहिद कपूर की अगली फिल्म एक असली शख्सियत के जीवन पर आधारित होगी. हालांकि ये शख्स कौन हैं, ये अब तक नहीं बताया गया है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक ‘जर्सी’ के प्रोड्यूसर अमन गिल इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं.

 

वीडियो: दी सिनेमा शो: अक्षय, परेश, सुनील की हेरा फेरी के थर्ड पार्ट की अनाउंसमेंट जल्द होगी

Advertisement