The Lallantop

अक्षय कुमार 'तीस मार खान' के सेट पर रोज हेलिकॉप्टर से आते थे, फराह खान बोलीं, "मेरे पैसे खा गया"

अक्षय ने कहा कि वो खुद उस मूवी को प्रोड्यूस कर रहे थे. इसलिए इस बात से किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए.

Advertisement
post-main-image
'तीस मार खान' में सलमान खान ने भी कैमियो किया था.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फराह खान ने अपनी डायरेक्टोरियल करियर में अक्षय कुमार स्टारर "तीस मार खान" नामक एकमात्र नॉन-शाहरुख खान मूवी बनाई, जो 2010 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रिस्पॉन्स मिली थी।
  • फराह और अक्षय ने बताया कि अक्षय कुमार शूटिंग के दौरान हेलिकॉप्टर से रोज़ सेट पर आते थे, जिससे उनके और प्रोडक्शन की लागत बढ़ गई थी और इससे शूटिंग की स्थिति प्रभावित हुई।
  • फिल्म की प्रारंभिक आलोचना के बावजूद सोशल मीडिया और मीम्स की वजह से इसे फिर से लोकप्रियता मिली है, और अक्षय व फराह इसके सीक्वल पर चर्चा कर रहे हैं लेकिन अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Farah Khan ने अपने डायरेक्टोरियल करियर में केवल एक नॉन-Shah Rukh Khan मूवी बनाई है. ये मूवी है Akshay Kumar स्टारर Tees Maar Khan. रिलीज़ के वक्त इसे बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रिस्पॉन्स मिला था. मगर आज मीम्स के कारण इसे कल्ट स्टेटस हासिल हो चुका है. हाल ही में फराह ने इस मूवी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से सुनाए. उन्होंने बताया कि अक्षय सेट पर रोज हेलिकॉप्टर से आते थे. इस चक्कर में उनका काफी पैसा खप गया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पिछले दिनों अक्षय, राजपाल यादव और प्रियदर्शन नेटफ्लिक्स इंडिया पर 'भूत बंगला' के पोस्ट रिलीज़ प्रमोशन में जुटे थे. इस दौरान फराह ने उनका एक इंटरव्यू लिया. बात खुली तो 'तीस मार खान' तक भी जा पहुंची. फराह और अक्षय ने उस एक्सपीरियंस को याद किया जब वो महाराष्ट्र के मालशेज घाट पर शूटिंग कर रहे थे. फराह बताती हैं,

"हम तीस मार खान की शूटिंग के लिए मालशेज में थे. रोज़ सुबह 8 बजे का कॉल टाइम होता था. मुंबई से वहां पहुंचने में करीब ढाई घंटे लगते थे. इसलिए बाकी सभी लोग वहीं ठहरते थे. लेकिन अक्षय कुमार हर दिन शूटिंग खत्म होने के बाद मुंबई अपने घर चले जाते थे. फिर अगली सुबह 7:45 बजे वापस सेट पर आ जाते."

Advertisement

इस जानकारी ने राजपाल को काफी हैरान कर दिया. उन्हें समझ नहीं आया कि अक्षय रोज इतना अप-डाउन करके भी समय से कैसे आ जा रहे थे. इस पर अक्षय ने बताया कि वो हेलिकॉप्टर से सेट पर आते थे. ये सुनते ही फराह ने कहा,

"अपनी ज़िंदगी में पहली बार मैंने किसी एक्टर को हेलिकॉप्टर को टैक्सी की तरह इस्तेमाल करते देखा था. लेकिन अक्षय की तारीफ करनी होगी कि वो हमेशा समय पर पहुंचता था."

फराह की बात पर अक्षय ने खुद को डिफेन्ड किया. उन्होंने कहा कि उनके सेट पर हेलिकॉप्टर से आने पर किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए क्योंकि वो खुद 'तीस मार खान' को प्रोड्यूस कर रहे थे. इस पर फराह ने उन्हें याद दिलाया कि वो भी उस मूवी की प्रोड्यूसर थीं. उन्होंने अक्षय पर तंज कसते हुए कहा- "मेरे सारे पैसे खा गया." इतना सुनते ही अक्षय बोले कि उन्होंने फिल्म से कोई पैसे नहीं खाए बल्कि उससे सबसे ज्यादा पैसे खुद फराह ने ही कमाए हैं.

Advertisement

2010 में रिलीज़ हुई 'तीस मार खान' एक सेमी-हिट थी. सैकनिल्क के मुताबिक, उस दौर में फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस 100 करोड़ रुपए कमाए थे. अक्षय व फराह को उम्मीद थी कि ये और पैसे छापेगी. लेकिन तब इसकी स्लैपस्टिक कॉमेडी की काफी आलोचना हो गई. इस कारण मूवी और बड़ा बिजनेस नहीं कर पाई. हालांकि सोशल मीडिया और मीम्स के कारण इसे फिर जीवनदान मिला है. नई जनरेशन को ये मूवी काफी पसंद आ रही. वो भी इतनी कि उन्होंने फराह से डिमांड की है कि वो इसका सीक्वल लेकर आएं. रिपोर्ट्स हैं कि अक्षय और वो लंबे समय से इसके सेकेंड पार्ट की कहानी को आपस में डिस्कस कर रहे. लेकिन किसी ने भी अब तक इस प्रोजेक्ट को कन्फर्म नहीं किया है.

वीडियो: शाहरुख और अक्षय खन्ना के साथ फराह बनाएंगी 'तीस मार खान' का स्पिन-ऑफ?

Advertisement