The Lallantop

विशाल भारद्वाज के साथ काम करेंगे शाहरुख खान? कहा-"एक फिल्म तो होनी ही चाहिए"

विशाल और शाहरुख सालों पहले 2 States फिल्म के लिए साथ आने वाले थे.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान इन दिनों 'किंग' की शूटिंग कर रहे हैं.

फिल्ममेकर Vishal Bhardwaj अक्सर Shah Rukh Khan के साथ फिल्म बनाने की इच्छा ज़ाहिर करते रहे हैं. पिछले दिनों उन्होंने एक बार फिर इस विषय पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि शाहरुख और वो, लंबे समय से साथ काम करने को लेकर चर्चा रहे हैं. मगर O Romeo के दौरान विशाल ने उन्हें एक कहानी भेज दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

विशाल भारद्वाज ने 'हैदर', 'ओमकारा' और 'मकबूल' जैसी चर्चित फिल्मों को डायरेक्ट किया है. ANI से हुई बातचीत में वो बताते हैं,

"मुझे लगता है कि एक कोलैबोरेशन होना ही चाहिए. मैं साल भर में शाहरुख से कितनी बारी, कितनी कहानियों के लिए बात करता हूं. वो हमेशा मेरे मैसेजों का जवाब देते हैं. वो बहुत प्यारे और हमारे देश के सबसे चार्मिंग इंसान हैं. शाहरुख से कौन प्यार नहीं करता? हर कोई उन्हें पसंद करता है. उनमें एक व्यक्ति के तौर पर कुछ तो बहुत खूबसूरत होगा. शायद वही बात उन्हें शाहरुख खान बनाती है."

Advertisement

विशाल बताते हैं कि शाहरुख और उनके बीच अक्सर फिल्म करने को लेकर चर्चा होती रहती है. उनके मुताबिक,

“मैंने शाहरुख को ओ रोमियो के दौरान भी एक कहानी भेजी है. वो खुद भी हमेशा बोलते हैं कि ‘यार एक फिल्म तो होनी चाहिए, जो हम दोनों साथ में करें.’ बेशक, हम दोनों को साथ में एक फिल्म करनी ही चाहिए. इंशाल्लाह, इस बार वो करिश्मा हो ही जाए.”

वैसे, एक मौका ऐसा ज़रूर आया था, जब वो एक फिल्म के लिए साथ आने वाले थे. वो फिल्म थी 2 States. चेतन भगत की इसी नाम से लिखी नॉवेल पर विशाल मूवी बनाने वाले थे. इसमें उनकी पहली पसंद शाहरुख खान और असिन थे. मिड डे से हुई बातचीत में वो बताते हैं कि उन्होंने शाहरुख को फिल्म की कहानी सुनाई भी थी. मगर दोनों में एक बात को लेकर मतभेद हो गया. शाहरुख चाहते थे कि फिल्म को कॉलेज बेस्ड रखा जाए. वहीं विशाल भारद्वाज, इसे बैंक के इर्द-गिर्द बुनना चाहते थे. इस वजह से बात आगे नहीं बढ़ पाई. बाद में शाहरुख की जगह अर्जुन कपूर और असिन की जगह आलिया भट्ट को कास्ट किया गया था। बाद में विशाल भारद्वाज ने भी खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया था. उनकी जगह अभिषेक वर्मन फिल्म के डायरेक्टर बने थे.

Advertisement

वीडियो: क्यों रुका हुआ है 'रा-वन' का सीक्वल? अनुभव सिन्हा ने बताया

Advertisement