The Lallantop

बादशाह के लिए सिंगर बने शाहरुख खान? पूरा सच कुछ और है

Badshah अपने एलबम के लिए 25 देसी और विदेशी आर्टिस्ट्स के साथ कोलैब कर रहे हैं. इससे Shah Rukh Khan का नाम जुडने के पीछे क्या कहानी है?

Advertisement
post-main-image
बादशाह के 'एक था राजा' के लिए शाहरुख खान ने आवाज दी.

सिंगर-रैपर Badshah की तीसरी स्टूडियो एलबम Ek Tha Raja का टीज़र रिलीज़ हुआ है. टीज़र को देखकर लग रहा है कि इसका वीडियो इंडिया से बाहर शूट किया गया है. एकदम हॉलीवुड फिल्म जैसी फील आ रही है. 'एक था राजा' का अनाउंसमेंट टीज़र एक वॉयस-ओवर से शुरू होता है. हम Shah Rukh Khan की आवाज़ सुनते हैं. वो एक राजा की कहानी सुना रहे हैं. दूसरी ओर वीडियो में बादशाह नज़र आते हैं. 

Advertisement

इस एलबम के बारे में बात करते हुए बादशाह ने शाहरुख का ज़िक्र किया था. बादशाह ने कहा था-

Advertisement

जो लोग मुझे जानते हैं वे मेरी ज़िंदगी में शाहरुख सर की अहमियत समझते हैं. वे सिर्फ मेरे आदर्श नहीं हैं, वह मेरी इंस्पिरेशन भी हैं. मैं उनकी पर्सनैलिटी, उनकी एक्टिंग, उनकी मेहनत, उनके जुनून और उनके ब्रांड की हर चीज़ का फैन हूं. यह मेरे लिए सच में एक सपने के सच होने जैसा था. जब मैं पूजा मैम के पास पहुंचा, जो शाहरुख सर का काम देखती हैं, मैंने उनके साथ नैरेशन के लिए बात की. उन्होंने आगे बताया कि आखिरी मिनट की रिक्वेस्ट के बावजूद शाहरुख सर ने इसके लिए हां कर दिया. जिसके लिए मैं बेहद आभारी हूं. हिप-हॉप कम्युनिटी के लिए उनका गहरा प्यार, किसी भी नई, एक्साइटिंग चीज़ के लिए काफी है.

‘एक था राजा’ की प्लेलिस्ट

'एक था राजा' के लिए बादशाह ने  25 देसी-विदेशी आर्टिस्ट्स के साथ कौलेब किया है. उनके नाम टीज़र के एंड में भी आते हैं. इस लिस्ट में रफ्तार, एमसी स्टैन, रागा, शरवरी यादव, नोरा फतेही, निकिता गांधी, इक्का, डीनो जेम्स, अरिजीत सिंह, हितेन और करण औजला आदि शामिल हैं. ये एलबम 18 मार्च को रिलीज़ होगा. बादशाह के इन 16 गानों की टाइटल लिस्ट भी सामने आ गई है.

बादशाह लंबे वक्त से म्यूजिक वर्ल्ड में एक्टिव हैं. बादशाह इससे पहले भी एक्टर्स के साथ कोलैब कर चुके हैं. 'एक था राजा' को वो बड़े लेवल पर रिलीज़ करना चाहते हैं. यही वजह है कि इससे शाहरुख का नाम जोड़ा गया. बहुत सारे आर्टिकल्स में छप रहा था कि शाहरुख एलबम के लिए गाना भी गाएंगे. हालांकि ऐसा नहीं होने वाला. उन्होंने बस टीज़र अनाउंसमेंट के लिए अपनी आवाज़ दी है. 
 

Advertisement

वीडियो: माफिया मुंडीर में जब बादशाह को हनी सिंह पर आया गुस्सा, रफ्तार ने ट्वीट कर दिया

Advertisement