Shreyas Talpade अपनी फिल्म Kartam Bhugtam को प्रमोट कर रहे हैं. फिल्म 17 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में Shah Rukh Khan को लेकर चर्चा की. दोनों ने Farah Khan की फिल्म Om Shanti Om में काम किया था. फिल्म में श्रेयस, शाहरुख के दोस्त बने थे. श्रेयस ने बताया कि इंडस्ट्री में नया होने के बाद भी शाहरुख उनके साथ फिल्म बिज़नेस जैसे विषय पर चर्चा करते थे. साथ ही वो उनसे सलाह भी लेते थे. उन्होंने ये भी बताया कि शाहरुख खुद के फायदे से पहले दूसरों के फायदे के बारे में सोचते हैं. ‘ओम शांति ओम’ के राइट्स के ड्रिस्टीब्यूशन के दौरान कुछ ऐसा ही हुआ था.
"शाहरुख अपने मुनाफे से पहले दूसरों के फायदे का सोचते हैं" - श्रेयस तलपड़े
Shreyas Talpade ने बताया कि डिस्ट्रिब्यूटर Shah Rukh Khan को बड़ी रकम देने को राज़ी था. फिर भी उन्होंने उसका ऑफर क्यों ठुकरा दिया.
.webp?width=360)
सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत के दौरान श्रेयस ने शाहरुख के साथ का किस्सा बताया:
मुझे याद है कि उनकी ही वैनिटी वैन में हम सब साथ में खाना खाते थे. वो खुद साथ खाने के लिए बोलते थे. ‘ओम शांति ओम’ के लिए उन्हें तीन प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म के ड्रिस्टीब्यूशन राइट्स के लिए अप्रोच किया था. यह सब भी वो हमसे डिस्कस करते थे. साथ ही वह कहते कि यार इस प्रोडक्शन हाउस ने इतने रुपए ऑफर किए. अगले दिन उन्होंने दूसरे प्रोडक्शन हाउस के ऑफर के बारे में बताया. इसके बाद उन्होंने पूछा कि मुझे क्या करना चाहिए? इस वक्त मुझे लगा कि यार तुम शाहरुख खान हो. मैं क्या बताऊं.
बातचीत में श्रेयस ने आगे बताया:
मैंने कहा शाहरुख जो आपको ज्यादा पैसे दे, उसी के साथ डील करना चाहिए. लेकिन शाहरुख ने उस प्रोडक्शन हाउस को चुना जो कम ठीक पैसा दे रहा था. मतलब ना ज्यादा ना कम. फिर मैंने उनसे पूछा कि शाह आपने ज्यादा ऑफर वाले को क्यों नहीं चुना? इस पर शाहरुख ने कहा कि कल अगर ड्रिस्टीब्यूटर मेरी फिल्म से पैसे नहीं कमाएगा तो वह नुकसान में जाएगा. मैं चाहता हूं कि डिस्ट्रीब्यूटर पैसे कमाएं. इसलिए मैंने इस ऑफर को चुना. ड्रिस्टीब्यूटर का पैसा कमाना ज़रूरी है. अगर सब कुछ मैं ही ले लूंगा तो वह क्या कमाएगा. फिर उसके लिए नुकसान का बड़ा रिस्क होगा.
शाहरुख के साथ काम करने के एक्सपीरिएंस पर श्रेयस ने कहा:
मैंने शाहरुख खान के साथ बहुत कुछ सीखा. जब मैं उनसे पहली बार मिला, उन्होंने कभी ये एहसास नहीं होने दिया कि वह एक सुपरस्टार हैं. वो हमेशा दोस्त की तरह मिले. ‘ओम शांति ओम’ फिल्म में भी वह मेरे दोस्त ही थे. ऑफ स्क्रीन भी वह मेरे दोस्त ही रहे. कभी भी उन्होंने न्यूकमर जैसा फील नहीं करवाया. वो हमेशा दोस्त की ही तरह ट्रीट करते हैं.
‘ओम शांति ओम’ साल 2007 में रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म को फराह खान ने डायेरक्ट किया था. फिल्म में शाहरुख खान के अपोज़िट दीपिका पादुकोण थीं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. ‘ओम शांति ओम’ का बजट 35 करोड़ रुपए था. उसने दुनियाभर से 149 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.
वीडियो: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' पर श्रेयस तलपड़े ने हिंदी वर्जन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है












