The Lallantop

रणबीर की 'एनिमल' में शाहरुख खान को देखकर दिमाग घूम जाएगा

Sandeep Reddy Vanga की फिल्म Animal में Ranbir Kapoor लीड रोल में दिखे. लेकिन वायरल वीडियो में 'एनिमल' के सीन्स में Shahrukh Khan नज़र आ रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
रणबीर की 'एनिमल' में शाहरुख खान!

Sandeep Reddy Vanga की Animal में Shahrukh Khan? सोशल मीडिया पर एक वीडियो चल रहा है. AI जेनरेटेड वीडियो है. इसमें 'एनिमल' वाले क्लिप्स में Ranbir Kapoor के चेहरे पर शाहरुख खान का चेहरा चिपका दिया गया है. इस पर लोग कह रहे हैं कि ‘एनिमल’ के किरदार में रणबीर से ज़्यादा शाहरुख सूट कर रहे हैं. ऐसे में Animal Park में वांगा को शाहरुख को लेना चाहिए. वहीं कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Bollyvert AI नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में रणबीर कपूर के चेहरे को शाहरुख खान के फेस के साथ रिप्लेस कर दिया गया है. ये काम AI की मदद से किया गया है. वीडियो में फिल्म के अलग अलग सीन्स इस्तेमाल किए गए हैं. जहां रणबीर की जगह शाहरुख नजर आ रहे. दनदनाकर वायरल हुए इस वीडियो पर जनता की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है. कुछ जहां रणबीर कपूर को ही बेस्ट बता रहे तो कुछ का कहना है कि शाहरुख इसे और बेहतर कर सकते थे. 

Advertisement

पिछले दिनों संदीप रेड्डी वांगा और शाहरुख खान कुछ मौकों पर साथ देखे गए. एक अवॉर्ड शो के दौरान दोनों अलग-बगल बैठे बतिया रहे थे. जिसके बाद फैन्स ये कहने लगे कि इन दोनों लोगों को किसी फिल्म पर साथ काम करना चाहिए. वांगा खुद भी शाहरुख के साथ काम करने की इच्छा ज़ाहिर कर चुके हैं. हालांकि अभी ऐसा कुछ हो नहीं हो रहा. क्योंकि अभी वांगा प्रभास की ‘स्पिरिट’ डायरेक्ट करेंगे. उसके बाद रणबीर की ‘एनिमल पार्क’ पर जुटेंगे. 

फिलहाल शाहरुख भी व्यस्त चल रहे हैं. वो मई से ‘किंग’ का शूट शुरू करने वाले हैं. जिसे सुजॉय घोष डायरेक्ट करेंगे. इस फिल्म में उनकी बिटिया सुहाना भी नज़र आएंगी. इससे फारिग होने के बाद वो दिसंबर से ‘पठान 2’ चालू करने वाले हैं. जो कि 2025 के मिड तक पूरी होगी. उसके बाद शाहरुख ने कोई प्रोजेक्ट फाइनल नहीं किया. वो फराह खान, करण जौहर, राज एंड डीके और कुछ साउथ इंडियन फिल्ममेकर्स के साथ अगले प्रोजेक्ट को लेकर डिस्कशन कर रहे हैं. 

अगर ‘एनिमल’ की बात करें, तो इस फिल्म ने दुनियाभर से 900 करोड़ रुपए से ज़्यादा का कारोबार किया. देशभर से फिल्म ने 500 करोड़ रुपए से ज़्यादा पीटे. इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदन्ना, तृप्ति डिमरी, शक्ति कपूर और प्रेम चोपड़ा जैसे एक्टर्स ने काम किया था.  

Advertisement

वीडियो: Shahrukh Khan ने Animal पर चुटकी ली थी, अब Sandeep Reddy Vanga ने इशारे-इशारे में झाड़ दिया

Advertisement