फिल्म की कहानी
उत्तर प्रदेश के बनारस शहर में घटती ये कहानी है मुन्ना भाईगिरी और उसे ऑपरेट करने वाले माफियाओं के बारे में. मुन्ना भाईगिरी से हमारा मतलब जादू की झप्पी नहीं, किसी कमजोर स्टूडेंट की जगह ब्रिलियंट स्टूडेंट को बैठाकर परीक्षा दिलवाने से है. डॉक्टरी से लेकर पुलिस और इंजीनीयरिंग समेत देश की हर बड़ी परीक्षा में पैसा लेकर फर्जी स्टूडेंट को बैठाने वाले कई गैंग हैं. जो पैसे लेकर बच्चों को किसी भी हाल में मेरिट लिस्ट में जगह दिलवा देते हैं. चाहे उसके लिए पेपर लीक करना पड़े या चीटिंग करने के लिए गैजेट्स बांटने पडे़ं. बनारस में एक आदमी है, जो इस 'सेटिंग' की फील्ड में माफिया का दर्जा रखता है. भैया जी. रौबदार आदमी है. लेकिन शहर की पुलिस को इन माफिया लोगों को खत्म करने के लिए दिल्ली से टीम बनाने का आदेश आया है. पुलिसवालों की एक टीम बनती है और इस रैकेट का भंडाफोड़ करने निकल पड़ती है. इसी चूहे-बिल्ली की खेल में ये फिल्म निकलती है.

फिल्म में आफताब का किरदार एक पुलिसवाले का होगा, वहीं श्रेयस खुद एक सेटर या उसके साइडकिक का रोल कर रहे हैं.
कौन-कौन काम कर रहा है?
फिल्म इंडस्ट्री के भूले-बिसरे सितारों की बात इसलिए कही गई क्योंकि फिल्म आफताब शिवदसानी और श्रेयस तलपड़े जैसे एक्टर्स दिखाई दे रहे हैं. आफताब आखिरी बार 2016 में 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' में दिखाई दिए थे. दूसरी ओर श्रेयस तलपड़े इससे पहले गोलमाल अगेन (2017) में दिखाई दिए थे. इन दोनों के अलावा फिल्म में विजय राज (रन, गली बॉय), पवन मल्होत्रा (ब्लैक फ्राइडे, बैंग बैंग), मनुऋषि चड्ढा (ओए लक्की लक्की ओए, आंखों देखी), सोनाली सहगल (प्यार का पंचनामा, सोनू के टीटू की स्वीटी), इशिता दत्ता (दृश्यम, फिरंगी) जमील खान (गैंग्स ऑफ वासेपुर, राम लीला), नीरज सूद (बैंड बाजा बारात, रॉकेट सिंह) जैसे एक्टर्स भी काम कर रहे हैं.

फिल्म के दो अलग-अलग सीन्स में सोनाली सहगल (बाएं) और इशिता दत्ता.
कौन बना रहा है?
इस फिल्म को डायरेक्ट किया है अश्विनी चौधरी ने. अश्विनी इससे पहले 'लाडो' (2000), 'धूप' (2003), 'गुड बॉय बैड बॉय' (2007) और 'जोड़ी ब्रेकर्स' (2012) जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं. इनमें से 'धूप' को छोड़कर बाकी सभी फिल्मों के राइटर भी वो खुद रहे हैं. 2017 में उन्होंने 'रिश्तों का चक्रव्यूह' नाम का एक टीवी सीरियल भी डायरेक्ट किया था. 'सेटर्स' से फिल्मों में वापसी कर रहे हैं सात साल बाद.

विजय राज और पवन मल्होत्रा जैसे एक्टर्स भी इस फिल्म में नज़र आने वाले हैं. पवन फिल्म में मुख्य विलेन का रोल कर रहे हैं.
कब आ रही है?
10 अक्टूबर, 2018 को फिल्म 'सेटर्स' की शूटिंग शुरू हुई थी. वैसे तो फिल्म बनारस में ही बेस्ड है लेकिन इसे दिल्ली, बनारस, जयपुर और मुंबई जैसी जगहों पर शूट किया गया है. फिल्म की रिलीज़ डेट पहले 8 मार्च, 2019 थी लेकिन ट्रेलर में थिएटर्स में लगने की तारीख 3 मई, 2019 बताई जा रही है. फिल्म का ट्रेलर आप यहां देख सकते हैं:
वीडियो देखें: ब्लॉकबस्टर 'अर्जुन रेड्डी' की ऑफिशियल रीमेक है शाहिद कपूर की ये फिल्म










