The Lallantop

संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ का टीज़र लॉन्च, पूरी स्टारकास्ट जान लीजिए

‘हीरामंडी’ लाहौर की दासियों की कहानी है.

Advertisement
post-main-image
टीजर का स्क्रीनग्रैब

‘हीरामंडी’. संजय लीला भंसाली का अगला बड़ा प्रोजेक्ट. मेकर्स ने आज ‘हीरामंडी’ की खूबसूरत और शानदार दुनिया की झलक दिखाई है. ‘हीरामंडी’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है. इससे पहले शो के कास्ट को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन आज फर्स्ट लुक जारी होने के बाद सारा मामला साफ हो गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

‘हीरामंडी’ के फर्स्ट लुक में संजय लीला भंसाली दर्शकों को उस दुनिया के अंदर ले जाते हैं जहां दरबार और रानियां हुआ करती थीं. टीज़र की शुरुआत एक्ट्रेस मनीषा कोइराला से होती है. वो ट्रेडिशनल पोशाक में सजी-धजी हैं और ये काफी शाही सा दिखाई दे रहा है. मनीषा कोइराला के अलावा टीज़र में सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख भी नजर आ रही हैं. ये सब के सब काफी स्टनिंग दिखाई दे रहे हैं.

‘हीरामंडी’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. शो का टीजर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा,

Advertisement

“एक और समय, एक और युग, संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई गई एक और जादुई दुनिया जिसका हम हिस्सा बनने के लिए इंतजार नहीं कर सकते. यहां #Heeramandi की खूबसूरत और दिलचस्प दुनिया की एक झलक है. जल्द ही आ रहा है!”

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ के शूट के लिए मुंबई की फिल्म सिटी में एक बड़ा सेट तैयार किया गया है. ये ठीक उसी जगह है जहां पहले ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का सेट बनाया गया था. इस सेट का काम लगभग पूरा हो चुका है. मेकर्स शो के म्यूजिक पर काफी फोकस कर रहे हैं. इस पर भी काम लगभग पूरा कर लिया है. संजय लीला भंसाली खुद हर गाने के कम्पोजीशन को देख रहे हैं.

‘हीरामंडी’ लाहौर की दासियों की कहानी है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक संजय लीला भंसाली के पास ‘हीरामंडी’ की कहानी पिछले 14 साल से है. एक इंटरव्यू में संजय लीला भंसाली ने कहा था,

Advertisement

“फिल्म निर्माता के रूप में ‘हीरामंडी’ मेरे लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. ये लाहौर की दासियों पर आधारित अपनी तरह की पहली श्रृंखला है. इसलिए इसे बनाने को लेकर मैं नर्वस होने के साथ-साथ उत्साहित भी हूं.”

इससे पहले ये भी रिपोर्ट्स आई थी कि मुमताज़ और शबाना आज़मी ‘हीरामंडी’ का हिस्सा होंगी. लेकिन हाल की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ही ‘हीरामंडी’ का हिस्सा नहीं होंगी.

वीडियो: दी सिनेमा शो: संजय लीला भंसाली अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'हीरामंडी' पर काम शुरू करने वाले हैं

Advertisement