The Lallantop

वीरप्पन के शिकार में लगे 20 साल, 734 करोड़ रुपए

इंडियन हिस्ट्री के सबसे खूंखार स्मगलर और डाकू वीरप्पन की जिंदगी पर फिल्म बना रहे हैं राम गोपाल वर्मा. उसका ट्रेलर आ गया है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
वीरप्पन की कहानियां सुन-पढ़ के बड़े हुए लोगों के लिए खबर है. उसकी लाइफ पर बेस्ड फिल्म आ रही है. हिंदी में. ये कारनामा वैसे तो कोई भी कर सकता था. लेकिन राम गोपाल वर्मा किए हैं तो कुछ खास होगा. उसका ट्रेलर रिलीज हुआ है. पहले वो देख लो. https://www.youtube.com/watch?v=odSNLv_q1dk कन्नड़ में तो किलिंग वीरप्पन के नाम से ये फिल्म पहले ही आ चुकी है. जिसको राम गोपाल वर्मा ने लिखा भी, वही इसके प्रोड्यूसर डायरेक्टर भी थे. हिंदी वाले टकटकी लगाए देख रहे हैं. कि अब आए, अब आए. 27 मई को रिलीज होगी ये फिल्म वीरप्पन साउथ इंडियन स्टेट्स के जंगलों में अपना गैंग चलाने वाला खूंखार डाकू था. तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में इसका बड़ा आतंक था. जंगली जानवरों की खाल, दांत और लाल चंदन की स्मगलिंग उसका मेन काम था. 18 अक्टूबर 2004 को स्पेशल टास्क फोर्स ने इसे मार गिराया था. लेकिन उसे मारने का सफर इतना आसान नहीं था. 20 साल लग गए इस काम में. उन्हीं 20 सालों की कहानी है ये फिल्म. फिल्म में वीरप्पन का रोल संदीप भरद्वाज ने किया है. साथ हैं सचिन जे जोशी. बड़े टाइम के बाद रामू की एक और जब्बरदस्त फिल्म देखने के लिए तैयार हो जाओ.

Advertisement
Advertisement