The Lallantop

दिवाली के दिन 'टाइगर 3' रिलीज़ कर मेकर्स ने गलती कर दी?

बीते दिनों Shahrukh Khan की रिलीज़ हुई फिल्म Jawan और Pathaan ने फिल्मों की कमाई और एडवांस बुकिंग के आंकड़ें का बेंचमार्क सेट कर दिया है. अब किसी भी नई फिल्म की रिलीज़ से पहले उसकी एडवांस बुकिंग का कम्पैरिज़न 'पठान' या 'जवान' की एडवांस बुकिंग से किया जाता है.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान की 'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग नंबर उम्मीद से ज़्यादा कम है.

सलमान-कटरीना की 'टाइगर 3' रिलीज़ हो चुकी है. जिसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. किसी को ये फिल्म भा रही है तो किसी को सलमान की एक्टिंग पसंद नहीं आ रही. खैर, फिल्म कैसी है इसके लिए तो हम अगल से रिव्यू कॉपी करेंगे ही. इस कॉपी में बात करेंगे 'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग की. दिवाली वाले दिन इसे रिलीज़ करना मेकर्स को कहीं ना कहीं भारी ज़रूर पड़ा है. तभी तो बीते सालों में दिवाली वाले हफ्ते में रिलीज़ हुई कई फिल्मों की एडवांस बुकिंग से 'टाइगर 3' बहुत पीछे रह गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बनी 'टाइगर 3' स्पाई यूनिवर्स के लिए सबसे ज़रूरी फिल्म मानी जा रही है. जिससे 'टाइगर वर्सेज़ पठान' और 'वॉर 2' की नींव पड़ चुकी है. टाइगर फ्रेंचाइज़ की ये तीसरी किश्त इसलिए भी ज़रूरी थी क्योंकि स्पाई यूनिवर्स को और फैलाया जा सके. मगर मेकर्स का इसे दिवाली पर रिलीज़ करने का फैसला ज़रा गलत सा दिखाई दे रहा है.

दरअसल बीते दिनों शाहरुख खान की रिलीज़ हुई फिल्म 'जवान' और 'पठान' ने फिल्मों की कमाई और एडवांस बुकिंग के आंकड़ें का बेंचमार्क सेट कर दिया है. अब किसी भी नई फिल्म की रिलीज़ से पहले उसकी एडवांस बुकिंग का कम्पैरिज़न 'पठान' या 'जवान' की एडवांस बुकिंग से किया जाता है. 'पठान' तो स्पाई यूनिवर्स की ही फिल्म थी तो उससे कम्पेयर करना लाज़मी भी है.

Advertisement

मगर 'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग 'जवान' और 'पठान' के आंकड़ों को दूर-दूर तक भी छू नहीं सकी. सिर्फ बुकमाई शो के आंकड़ें इस बात की तरफ संकेत कर रहे हैं कि 'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग पिछले दिनों आई कई फिल्मों के बहुत-बहुत पीछे है. नेशनल चेन्स में फिल्म की सिर्फ 3.8 लाख टिकटें बिकी हैं. इनमें सिंगल स्क्रीन्स के आंकड़ें शामिल नहीं हैं.

कुछ फिल्मों की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों से इसे समझते हैं -

फिल्म एडवांस बुकिंग नंबर्स 
जवान 5.57 लाख 
पठान 5.56  लाख 
वॉर 4.04 लाख 
ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान 3.46 लाख 
प्रेम रतन धन पायो3.40 लाख 
भारत 3.15 लाख 
सुल्तान 3.10 लाख 
टाइगर 3 3.08 लाख 
दंगल 3.05 लाख 

ये भी पढ़ें - 'टाइगर 3' देखकर विकी कौशल ने कहा, "दिवाली का गिफ्ट है"

Advertisement

खैर, त्योहार की वजह से फिल्म की बुकिंग पर असर पड़ा है. अब देखना होगा मंडे यानी 13 नवंबर को फिल्म कितनी कमाई करती है क्योंकि ये छुट्टी वाला दिन है और इस दिन कोई बड़ा त्योहार भी नहीं है. अगर 'टाइगर 3' के कलेक्शन में 12 नवंबर के बाद इज़ाफा होता है तो मेकर्स का दिवाली पर रिलीज़ करने का प्लान सफल माना जाएगा.

खैर, हमें ये फिल्म कैसी लगी, इसे क्यों देखें क्यों ना देखें इन सभी पर अपडेट्स लेकर हम आते रहेंगे आप तक. तो जुड़े रहिए. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: सलमान खान ने बताया, टाइगर 3 मूवी का सबसे मुश्किल सीन कौन सा था?

Advertisement