The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Vicky Kaushal congratulates team Tiger 3 after watching Salman Khan, Katrina Kaif starrer

'टाइगर 3' देखकर विकी कौशल ने कहा, "दिवाली का गिफ्ट है"

सोशल मीडिया पर फिल्म को मिक्स्ड रिएक्शन मिल रहा है. किसी को सलमान-कटरीना का एक्शन अच्छा लगा तो किसी को शाहरुख खान का कैमियो.

Advertisement
pic
12 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 12:23 PM IST)
tiger 3 vicky kaushal salman katrina
इंडिया में रिलीज़ से पहले 'टाइगर 3' के सीन भी लीक हो गए थे.
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिवाली के दिन Tiger 3 रिलीज़ हो चुकी है. देश में फिल्म का पहला शो सुबह छह बजे से था. फिल्म देखकर निकली जनता X पर अपना रिएक्शन शेयर कर रही है. कोई लिख रहा है कि सलमान का एक्शन बढ़िया था. किसी को कटरीना का काम पसंद आया तो किसी को फिल्म में शाहरुख और ऋतिक के कैमियो उसका बेस्ट पार्ट लगे. जनता के साथ-साथ अब सेलेब्रिटीज़ के भी रिएक्शन आने लगेंगे. उसी क्रम में विकी कौशल ने फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन शेयर किया. 

विकी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर लिखा,

2023 का दिवाली गिफ्ट. क्या कमाल की फिल्म है ‘टाइगर 3’. टाइगर, ज़ोया और आतिश के लिए तालियां. बहुत, बहुत बधाई. 

vicky kaushal

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए ‘टाइगर 3’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. मुमकिन है कि विकी ने उसी दौरान फिल्म देखी हो. बाकी ‘टाइगर 3’ इंडिया में भले ही 12 नवंबर को रिलीज़ हुई हो लेकिन बीती रात से ही फिल्म से जुड़े स्पॉइलर सोशल मीडिया पर घूमने लगे थे. लोगों ने ‘पठान’ की एंट्री वाला पूरा सीन रिकॉर्ड कर के आग की तरह फैला दिया. वीडियो क्लिप में दिखता है कि टाइगर को दुश्मन घेर लेते हैं. ऐसे में पठान की एंट्री होती है. एक बम आकर गिरता है और ‘झूमे जो पठान’ गाना बजने लगता है. इसके साथ ही ऋतिक रोशन का कैमियो वाला सीन भी लोगों ने लीक कर डाला. 

पहले खबरें चल रही थीं कि ऋतिक ने फिल्म के लिए करीब दो मिनट का सीन शूट किया है. उसी सीन के ज़रिए ‘वॉर 2’ में विलन बने जूनियर NTR के किरदार को भी टीज़ किया गया है. ‘टाइगर 3’ के ये सीन इंडिया से लीक नहीं हुए. दरअसल दुनियाभर में फिल्म एक दिन पहले रिलीज़ हो चुकी है. वहीं के शोज़ से लोगों ने सीन रिकॉर्ड कर के सोशल मीडिया पर चिपका दिए. बता दें कि रिलीज़ से पहले ही सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी ने किसी भी तरह का स्पॉइलर ना शेयर करने की रिक्वेस्ट की थी. उन्होंने लिखा था,

हमने बहुत सारे पैशन के साथ ‘टाइगर 3’ बनाई है और भरोसा है कि आप सभी फिल्म देखने के बाद स्पॉइलर्स को सुरक्षित रखेंगे. स्पॉइलर्स फिल्म देखने का एक्स्पीरिएंस खराब कर सकते हैं. हमें भरोसा है कि आप सही चीज़ ही करेंगे. हम उम्मीद करते हैं कि ‘टाइगर 3’ इस दिवाली पर हमारी तरफ से आपके लिए परफेक्ट गिफ्ट होगा. 

सलमान ने ट्वीट को कोट करते हुए सुनील शेट्टी ने लिखा,

उत्सुकता बढ़ रही है. सलमान खान बड़े परदे को चमकाने आ रहे हैं. ‘टाइगर 3’ की पूरी टीम को को बधाई. 

बता दें कि देशभर में ‘टाइगर 3’ को 8500 से ज़्यादा स्क्रीन पर रिलीज़ किया गया है. ट्रेड एक्स्पर्ट्स का मानना है कि फिल्म पहले दिन 30 से 35 करोड़ रुपए का बिज़नेस करेगी. उनके मुताबिक सोमवार को कमाई में बड़ा उछाल आएगा.               
 

Advertisement

Advertisement

()