The Lallantop

'टाइगर 3' की कमाई में तीसरे दिन से ही गिरावट आने लगी, छुट्टी के बावजूद 28 परसेंट कम कमाई

Tiger 3 की कमाई वर्ड ऑफ माउथ पर भी डिपेंड करती है. 'टाइगर 3' को जनता का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है. ये भी एक वजह है कि इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखी जा रही है.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में लोगों को शाहरुख खान का कैमियो खूब पसंद आ रहा है.

सलमान खान की 'टाइगर 3' ने पहले और दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई की. मगर तीसरे दिन कमाई में गिरावट आ रही है. पहले दिन 44.5 करोड़ की ओपनिंग पाने वाली 'टाइगर 3' दूसरे दिन 59 करोड़ रुपए और तीसरे दिन सिर्फ 42.5 करोड़ रुपए ही कमा पाई है. 'टाइगर 3' की कमाई में तीसरे दिन करीब 28 प्रतिशत की गिरावट देखी गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मेकर्स ने फुल स्ट्रैटजी बनाकर 'टाइगर 3' को दिवाली वाले दिन रिलीज़ किया. जो अब उनके लिए गलत साबित होता दिख रहा है. 12 नवंबर को 'टाइगर 3' के लेट नाइट और रात के शोज़ में बहुत कम ऑक्यूपेंसी देखी गई. क्योंकि ये लक्ष्मी पूजन वाला दिन था. इसके बाद 13 नवंबर को छुट्टी वाले दिन थिएटर्स में भीड़ उमड़ी और 'टाइगर 3' 59 करोड़ रुपए कमा गई.

फिर तीसरे दिन यानी 14 नवंबर को छुट्टी वाला दिन होते हुए भी फिल्म की कमाई में 28 परसेंट की गिरावट आई. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 42.5 करोड़ रुपए ही कमाए. इसमें हिंदी वर्जन से 42 करोड़, तेलुगु से चालीस लाख और तमिल से दस लाख रुपए आए. फिल्म ने देशभर में 146.91 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर लिया. वहीं वर्ल्ड वाइड ये फिल्म 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू चुकी है.

Advertisement

सलमान खान की 'टाइगर 3' सबसे ज़्यादा हिंदी पट्टी में देखी जा रही है. ये साउथ में अपनी पकड़ नहीं बना पाई. शाहरुख की 'जवान' और 'पठान' से कम्पेयर करें तो 'पठान' ने तीसरे दिन 39.25 करोड़ रुपए कमाए थे. वहीं 'जवान' ने 77.83 करोड़ रुपए. 'जवान' इसलिए भी इतनी कमाई कर सकी क्योंकि उससे एटली और विजय सेतुपति का नाम जुड़ा था. यही कारण था कि फिल्म को साउथ में भी अच्छी ऑक्यूपेंसी मिली थी.

ये भी पढ़ें - 'टाइगर 3': आपकी फ़िल्म आपको बंधक तो नहीं बना रही?

सलमान खान की ही पिछली फिल्मों से कम्पेयर किया जाए तो 'टाइगर 3' जल्द ही 'एक था टाइगर' का ग्लोबल रिकॉर्ड पार कर जाएगी. 'एक था टाइगर' ने ग्लोबली 330 करोड़ रुपए कमाए थे. वहीं 2017 में आई 'टाइगर ज़िंदा है' ने पूरी दुनिया से 565 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. सैकनिल्क के मुताबिक ‘टाइगर 3’ चौथे दिन सुबह 10.30 बजे तक एडवांस बुकिंग से सिर्फ 1.9 करोड़ रुपए कमा पाई है. दिन बीतने के साथ ये आंकड़ें और भी बढ़ेंगे. अनुमान लगाया जा रहा है कि 'टाइगर 3' चौथे दिन करीब 22 से 25 करोड़ रुपए पर सिमट कर रह जाएगी.

Advertisement

वैसे फिल्म की कमाई वर्ड ऑफ माउथ पर भी डिपेंड करती है. 'टाइगर 3' को जनता का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है. ये भी एक वजह है कि इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखी जा रही है. बाकी फिल्म पर जनता क्या बोली, उन्हें कैसी लगी ये पिक्चर इस पर हमने लोगों से बात की है. जिसका वीडियो आप हमारे यू-ट्यूब चैनल पर देख सकते हैं. फिल्म का डीटेल्ड रिव्यू भी हमने किया है उसे भी आप इस लिंक पर क्लिक करके या हमारे यू-ट्यूब चैनल पर जाकर पढ़ और देख सकते हैं.

खैर, 'टाइगर 3' की बात करें तो उसमें सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, इमरान हाशमी, रेवती, विशाल जेठवा, कुमुद मिश्रा, अनंत विधात और रणवीर शौरी जैसे एक्टर्स ने काम किया है. इस फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है. 

Advertisement